ITR Alert : Income Tax रिफंड रुका है? घबराएं नहीं? ये 7 मिस्टेक हो सकती हैं वजह, मिनटों में ऐसे सुलझाएं

इनकम टैक्स रिफंड अटका हुआ है? ITR, बैंक डिटेल, e-Verification और पुराने टैक्स बकाया जैसी छोटी गलतियों से रिफंड रुक जाता है.तो फिर यहां जानिए रिफंड अटकने की 7 बड़ी वजहें और उन्हें फटाफट ठीक करने का आसान तरीका भी.
ITR Alert : Income Tax रिफंड रुका है? घबराएं नहीं? ये 7 मिस्टेक हो सकती हैं वजह, मिनटों में ऐसे सुलझाएं

Income tax refund Update: दिसंबर आ गया और अभी तक हाथ में इनकम टैक्स का रिफंड नहीं आया है...यानी कि आपका रिफंड कहीं अटका गया? असल में हमेशा रिफंड अटकने के बीच टैक्स फाइलिंग के टाइम की कई कुछ गलतियां वजह होती हैं. जी हां दिसंबर 2025 में अब तक कई टैक्सपेयर्स का इनकम टैक्स रिफंड अटका पड़ा है. असल में ITR फाइल करने के बाद 4-5 हफ्तों में रिफंड मिलना चाहिए, लेकिन सिस्टम अपडेट, हाई वॉल्यूम और डेटा मिसमैच से लाखों रिफंड पेंडिंग हैं.

ऐसे में टैक्सपेयर्स चिंता ना करें, ज्यादातर देरी छोटी गलतियों से होती है. क्या हैं ये 7 आम वजहें? कैसे फिक्स करें? रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें? और देरी पर ब्याज कैसे मिलेगा? इस आर्टिकल में हम आसान शब्दों में सब बताएंगे, ताकि आपका पैसा जल्दी बैंक में आ जाए.

Add Zee Business as a Preferred Source

1. ITR, 26AS और AIS में डेटा मिसमैच

समस्या: इनकम या TDS का आंकड़ा मेल नहीं खाता.
समाधान: AIS/26AS डाउनलोड करें, गलती मिले तो रिवाइज्ड ITR फाइल करें और e-Verify करें.

2. गलत बैंक अकाउंट या IFSC

समस्या: PAN से लिंक न होना, बंद खाता या गलत IFSC.
समाधान: e-Filing पोर्टल पर बैंक डिटेल अपडेट करें और Refund Re-issue Request डालें.

3. ITR का e-Verification नहीं किया

समस्या: 30 दिन में वेरिफाई नहीं करने से ITR अमान्य
समाधान: Aadhaar OTP या EVC से तुरंत e-Verify करें, देरी हो गई तो दोबारा फाइल करें.

4. गलत डिडक्शन क्लेम (80C, HRA आदि)

समस्या: गलत या ज्यादा टैक्स छूट का दावा.
समाधान: सही दस्तावेज अपलोड करें, जरूरत पड़े तो रिवाइज्ड ITR भरें.

5. पुराने टैक्स बकाया (Outstanding Demand)

समस्या: पिछले साल का बकाया टैक्स रिफंड में एडजस्ट हो जाता है.
समाधान: पोर्टल पर डिमांड चेक करें और पेमेंट या अपील करें.

6. हाई-रिस्क ITR (Capital Gain, Foreign Income)

समस्या: मैनुअल जांच के कारण देरी.
समाधान: नोटिस का समय पर जवाब दें और ज़रूरत हो तो CA की मदद लें.

7. तकनीकी समस्या या पोर्टल लोड

समस्या: सिस्टम अपडेट, सर्वर स्लो या ज्यादा फाइलिंग.
समाधान: 40 दिन बाद भी स्टेटस न बदले तो e-Nivaran पर शिकायत दर्ज करें.

tax

रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें?

1. incometax.gov.in पर लॉगिन करें
2. Dashboard → Refund/Demand Status
3. PAN और Assessment Year डालें
4. स्टेटस तुरंत दिख जाएगा

tax

रिफंड में देरी पर ब्याज मिलेगा?

जी हां, अगर 1 महीने से ज्यादा देरी हुई तो करीब 6% सालाना ब्याज मिलता है.
यह ब्याज अपने आप रिफंड के साथ जुड़कर आता है.

निष्कर्ष (Quick Takeaway)

सबसे ज्यादा रिफंड डेटा मिसमैच और बैंक डिटेल की गलती से रुकता है.
e-Verification और सही KYC सबसे जरूरी.
2 महीने से ज्यादा देरी हो तो ग्रिवांस जरूर दर्ज करें.

खबर से जुड़े 5 FAQs

Q1. इनकम टैक्स रिफंड कितने दिन में आता है?
आमतौर पर ITR e-Verify होने के 15–30 दिनों के अंदर रिफंड आ जाता है.

Q2. रिफंड अटकने की सबसे आम वजह क्या होती है?
ITR, 26AS और AIS में डेटा मिसमैच सबसे बड़ी वजह होती है.

Q3. बैंक अकाउंट गलत होने पर क्या करें?
e-Filing पोर्टल पर बैंक डिटेल अपडेट करें और Refund Re-issue Request डालें.

Q4. e-Verification नहीं किया तो क्या होगा?
30 दिन में e-Verify न करने पर ITR अमान्य हो जाती है और रिफंड रुक जाता है.

Q5. रिफंड में देरी पर ब्याज मिलता है क्या?
हां, 1 महीने से ज्यादा देरी पर 6% सालाना ब्याज दिया जाता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6