1 अप्रैल से बदलेंगे इनकम Tax रूल्स, गाड़ी-प्रॉपर्टी से लेकर कैश ट्रांजैक्शन पर PAN तक, सब कुछ जाएगा बदल,जानें किसे मिलेगी छूट और कौन फंसेगा

1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए ड्राफ्ट इनकम टैक्स नियमों में PAN से जुड़े कई बड़े चेंज प्रस्तावित हैं. वाहन, प्रॉपर्टी और कैश ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ाई गई है, जबकि बड़े लेन-देन पर निगरानी सख्त होगी.तो जानें किसे राहत मिलेगी और किस पर बढ़ेगी टैक्स विभाग की पूरी नजर.
1 अप्रैल से बदलेंगे इनकम Tax रूल्स, गाड़ी-प्रॉपर्टी से लेकर कैश ट्रांजैक्शन पर PAN तक, सब कुछ जाएगा बदल,जानें किसे मिलेगी छूट और कौन फंसेगा

Income tax rules from 1 April

New Income Tax Rule 2026: अगर आप गाड़ी खरीदने, प्रॉपर्टी लेने या बड़े कैश ट्रांजेक्शन करने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए ये खबर आपके काम की होने वाली है.असल में सरकार ने ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स 2026 जारी किए हैं, जिन्हें 1 अप्रैल 2026 से लागू करने की तैयारी हो रही है. इन रूल्स में खास तौर पर PAN से जुड़े रिपोर्टिंग रूल्स में बदलाव प्रस्तावित हैं.सिंपल भाषा में कहें तो छोटे लेन-देन में राहत और बड़े ट्रांजैक्शन पर सख्ती,यही इसका मूल मकसद है.

सवाल: सरकार ने नए रूल को कोई पेश किया है.

जवाब: असल में सरकार का कहना है कि हर छोटी रकम पर कागजी बोझ डालना सही नहीं है.तो इसलिए अब रिपोर्टिंग को ट्रांजैक्शन की रकम और रिस्क के आधार पर तय किया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

अब समझें कहां और क्या-क्या बदलने वाला है?

वाहन खरीद पर क्या बदलेगा?

  • नए प्रपोजल के अनुसार अब ₹5 लाख से ज्यादा की मोटर व्हीकल खरीद पर ही PAN देना जरूरी होगा.
  • यानी छोटी गाड़ियों या कम कीमत वाले दोपहिया वाहन लेने वालों को राहत मिल सकती है.
  • महंगी बाइक्स और प्रीमियम कारें इस दायरे में आएंगी.
  • हालांकि ट्रैक्टर को इस नियम से बाहर रखा गया है.

होटल और रेस्टोरेंट में कैश पेमेंट

  • अभी तक एक बार में ₹50,000 से ज्यादा कैश पेमेंट पर PAN देना पड़ता था.
  • ड्राफ्ट नियम इसे बढ़ाकर ₹1 लाख करने का प्रपोजल रखते हैं.
  • अब किसी फंक्शन या होटल बिल पर कम झंझट होगा.
  • हालांकि बड़ी नकद पेमेंट पर नजर बनी रहने वाली है.

प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में राहत

  • रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी बड़ा बदलाव प्रस्तावित है.
  • प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन की PAN रिपोर्टिंग सीमा ₹10 से बढ़ाकर ₹20 लाख करने का सुझाव है.
  • इससे छोटे शहरों व कम कीमत वाले सौदों में कागजी प्रोसेस कम हो सकता है.
  • हालांकि बड़े डील्स पर निगरानी पहले जैसी ही रहेगी.tax

लाइफ इंश्योरेंस में सख्ती

  • पहले PAN की जरूरत तब पड़ती थी जब सालाना प्रीमियम ₹50,000 से ज्यादा होता था.
  • अब प्रस्ताव है कि पॉलिसी शुरू करते समय ही PAN देना जरूरी होगा.
  • शुरुआत में ही ग्राहक की पहचान पक्की की जाएगी, ताकि बाद में ट्रैकिंग आसान रहे.

बैंक से कैश निकासी पर नया Rule क्या होगा?

  • अगर फाइनेंशियल ईयर में टोटल ₹10 लाख या उससे ज्यादा कैश निकालेंगे तो इसकी रिपोर्टिंग होगी.
  • इससे बड़े कैश मूवमेंट पर नजर रखने के लिए उठाया गया है.
  • आम सैलरी क्लास पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.
  • हाई-वैल्यू कैश यूज करने वालों को ही अलर्ट रहना होगा.tax

बड़ी कंपनियों के लिए क्या खास?

  • ड्राफ्ट नियमों में 511 पुराने नियमों को घटाकर 333 कर दिया गया है.
  • सरकार का फोकस डिजिटल फाइलिंग और डेटा-आधारित सिस्टम पर है.
  • छोटे टैक्सपेयर्स के लिए प्रोसे आसान होगी.
  • बड़ी कंपनियों के लिए रिपोर्टिंग और जांच ज्यादा टेक्निकल और सख्त हो सकती है.

1 अप्रैल से नए इनकम टैक्स नियम – शॉर्ट टेबल में समझें

सेक्शनअभी का Ruleप्रस्तावित बदलाव (1 अप्रैल 2026 से)
वाहन खरीदलगभग सभी वाहन पर PAN जरूरी₹5 लाख से ऊपर की खरीद पर ही PAN जरूरी
होटल/रेस्टोरेंट कैश पेमेंट₹50,000 से ऊपर PAN जरूरीसीमा बढ़कर ₹1 लाख
प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन₹10 लाख से ऊपर PAN रिपोर्टिंगसीमा बढ़कर ₹20 लाख
लाइफ इंश्योरेंस₹50,000 सालाना प्रीमियम पर PANपॉलिसी शुरू करते समय ही PAN अनिवार्य
कैश निकासीअलग-अलग नियमसाल में ₹10 लाख+ कुल निकासी पर रिपोर्टिंग
कंपनियों के नियम511 नियम लागूघटाकर 333 रूल, ज्यादा डिजिटल और डेटा आधारित

आम लोगों के लिए इसका मतलब

कुल मिलाकर तस्वीर साफ है कि अब सरकार छोटे और सामान्य लेन-देन में राहत देना चाहती है, लेकिन बड़ी रकम और कैश वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी.तो अगर आप डेली लाइफ के खर्च या नॉर्मल खरीदारी करते हैं, तो झंझट कम हो सकता है। लेकिन हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन करते समय अब ज्यादा सतर्क रहना होगा. हालांकि सरकार ने 22 फरवरी तक इन ड्राफ्ट नियमों पर सुझाव मांगे हैं, यानी कि लास्ट रूल्स में में कुछ बदलाव भी संभव हैं.(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. टैक्स से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 नए इनकम टैक्स नियम कब से लागू होंगे?

प्रस्तावित नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू किए जा सकते हैं

Q2 क्या वाहन खरीद पर PAN जरूरी रहेगा?

₹5 लाख से अधिक की मोटर व्हीकल खरीद पर PAN अनिवार्य होगा.

Q3 प्रॉपर्टी खरीद में क्या बदलाव हुआ है?

PAN रिपोर्टिंग की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख करने का प्रस्ताव है

Q4 कैश निकासी पर नया नियम क्या है?

एक वित्तीय वर्ष में ₹10 लाख या उससे अधिक नकद निकासी पर रिपोर्टिंग होगी

Q5 क्या छोटे टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी?

हां, कम राशि वाले ट्रांजैक्शन में रिपोर्टिंग का बोझ कम करने का प्रस्ताव है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6