भारत में खेती की जमीन सिर्फ एक संपत्ति नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है.शादी-ब्याह हो, बच्चों की पढ़ाई या कोई मेडिकल जरूरत तक,लोग अक्सर अपनी जमीन बेचकर पैसों का इंतजाम करते हैं.लेकिन कई लोग यह मान लेते हैं कि खेती की जमीन है, इसलिए उस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. जबकि हकीकत इससे थोड़ी अलग है. एक्सपर्ट बलवंत जैन ने इस पर अपनी राय देकर बताया है कि खेती पर कैपिटल और शॉर्ट टर्म गेन लगता है और कब खेती ट्रैक्स फ्री भी होती है.
असल में, खेती से होने वाली इनकम पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है, मतलब फसल बेचकर कितना भी मुनाफा हो उस पर एक पैसा टैक्स नहीं देना पड़ता है , लेकिन खेती की जमीन बेचने पर कुछ मामलों में इनकम टैक्स देना पड़ सकता है. यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि जमीन ग्रामीण है या शहरी.
क्या खेती से होने वाली कमाई पर टैक्स लगता है?
Add Zee Business as a Preferred Source
- खेती से होने वाली आय को आयकर कानून में टैक्स फ्री रखा गया है
- फसल बेचने, खेती से अनाज उत्पादन या कृषि कार्य से हुई आमदनी पर टैक्स नहीं देना होता.
- ऐसे किसानों को सामान्य तौर पर ITR फाइल करने की भी जरूरत नहीं पड़ती
लेकिन कुछ मामलों में टैक्स लग सकता है:
- खेती के पैसों से बिजनेस शुरू करने पर
- डेयरी, पोल्ट्री या पशुपालन से हुई कमाई पर
- कृषि इनकम को शेयर बाजार या दूसरे निवेश में लगाने पर
- खेती से अलग अन्य कमाई होने पर
अगर खेत बेचते हैं तो टैक्स लगता है?
- एक्सपर्ट के अनुसार इस पर कैपिटल गेन लगता है
- जमीन को खरीदकर, 24 महीने बाद बेचा जाता है तो मुनाफे को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन माना जाएगा
- खेती की जमीन को खरीदने के 24 महीने के अंदर बेचा जाता है, तो मुनाफे पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता है
- वैसे कैपिटल गेन की रकम पर आपके टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स बनेगा.
| Urban | Agricultural Land Rules |
| आबादी | दूरी सीमा |
| 10,000 से 1 लाख | 2 KM |
| 1 लाख से 10 लाख | 6 KM |
| 10 लाख से ज्यादा | 8 KM |
टैक्स बचाने के कानूनी तरीके
1. धारा 54B: दूसरी खेती की जमीन खरीदें
- अगर जमीन बेचने के बाद 2 साल के भीतर दूसरी कृषि भूमि खरीद ली जाए, तो टैक्स छूट मिल सकती है
- शर्त यह है कि पुरानी जमीन पर कम से कम 2 साल से खेती हो रही हो
2. धारा 54EC: सरकारी बॉन्ड में निवेश
- NHAI या REC जैसे सरकारी बॉन्ड्स में अधिकतम ₹50 लाख तक निवेश करके टैक्स बचाया जा सकता है. यह निवेश 5 साल तक लॉक रहता है
ग्रामीण कृषि भूमि क्या होती है?
- अगर आपकी जमीन गांव के इलाके में है और तय शहरी सीमा से बाहर है
- तो Income Tax Act के तहत इसे आमतौर पर Capital Asset नहीं माना जाता
- मतलब ऐसी जमीन बेचने पर Capital Gains Tax नहीं लगता
शहरी कृषि भूमि क्या होती है?
- अगर जमीन नगरपालिका क्षेत्र में है या शहर के आसपास तय दूरी के भीतर है
- तो उसे Urban Agricultural Land माना जा सकता है
- ऐसी जमीन बेचने पर Capital Gains Tax लागू होता है
आपके लिए क्या मायने हैं?
- अगर आप खेती की जमीन बेचने वाले हैं तो सबसे पहले यह चेक करें
- जमीन Rural है या Urban
- Holding Period कितना है
- Tax Exemption मिलेगी या नहीं
- जमीन सौदों की डिजिटल ट्रैकिंग और बढ़ेगी
- AIS और ITR में प्रॉपर्टी डेटा ज्यादा दिखेगा
- कैश ट्रांजैक्शन पर निगरानी और सख्त हो सकती है
अगर खेती की जमीन बेच रहे तो ये 5 काम जरूर करें
- जमीन की कैटेगरी चेक करें
- Circle Rate और सेल वैल्यू समझें
- Holding Period देखें
- CA या टैक्स एक्सपर्ट से सलाह लें
- पूरा ट्रांजैक्शन बैंकिंग चैनल से करें
किसानों के लिए सबसे जरूरी सलाह
याद रखें जो फसल किसान पैदा करता है वो टैक्स फ्री होती है, लेकिन उस कमाई से बिजनेस करेंगे या मार्केट में निवेश करेंगे तो टैक्स लगेगा. इसके साथ ही खेती की जमीन बेचने से पहले यह जरूर जांच लें कि जमीन ग्रामीण श्रेणी में आती है या शहरी. कई बार लोग जानकारी के अभाव में ऐसा सौदा कर बैठते हैं, जिसके बाद टैक्स नोटिस आ जाता है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या हर खेती की जमीन टैक्स-फ्री होती है?
Q2 Rural Agricultural Land पर टैक्स लगता है?
Q3 2 साल बाद बेचने पर कौन सा टैक्स लगता है?