बस एक गलती.. और 78%-86% तक कमाई ले जाएगा Income Tax, सिर्फ कैश ही नहीं.. सोने-चांदी पर भी लागू होता है ये नियम

अगर आपके पास ऐसा कैश, गोल्ड या निवेश है जिसे आपने ITR में नहीं दिखाया, अकाउंट बुक्स में रिकॉर्ड नहीं किया या उसकी आय का सही स्रोत साबित नहीं कर पाए, तो Income Tax Department उस पर 78% से लेकर लगभग 86% तक टैक्स और पेनल्टी लगा सकता है. Section 115BBE और Section 271AAC के तहत यह कार्रवाई होती है. जानिए नियम, कैलकुलेशन और बचाव के तरीके.
बस एक गलती.. और 78%-86% तक कमाई ले जाएगा Income Tax, सिर्फ कैश ही नहीं.. सोने-चांदी पर भी लागू होता है ये नियम

घर में रखा कैश, लॉकर में रखा गोल्ड या पुराना निवेश… अगर उसका source explain नहीं कर पाए तो आपकी कमाई का 78%-86% तक टैक्स में जा सकता है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

बहुत से लोग घर में कैश रखते हैं, गोल्ड खरीदते हैं या निवेश करते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि जब तक पैसा बैंक में नहीं है तब तक टैक्स विभाग को पता नहीं चलेगा. यही सबसे बड़ी गलतफहमी साबित हो सकती है.

Income Tax Act में ऐसे Undisclosed Cash, Gold-Silver Jewellery और Unexplained Investments के लिए बेहद सख्त प्रावधान हैं. अगर आप अपने असेट्स का वैलिड सोर्स साबित नहीं कर पाए, तो आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा टैक्स और पेनल्टी में चला जा सकता है.

उदाहरण:

अगर आपके पास ₹1 करोड़ की Undisclosed Income है तो उस पर करीब ₹78 लाख तक टैक्स देना पड़ सकता है.

कौन-कौन सी चीजें “Undisclosed Income” मानी जाती हैं?

Income Tax Act के कई सेक्शन ऐसे मामलों को कवर करते हैं.

Sectionकिस पर लागू होता है?
Section 68Unexplained Cash Credits
Section 69Unexplained Investments
Section 69AUnexplained Money, Gold, Jewellery
Section 69Bकम कीमत दिखाकर खरीदे assets
Section 69CUnexplained Expenditure
Section 69DHundi Transactions

इन सभी मामलों में Section 115BBE लागू हो सकता है.

क्या है Section 115BBE?

यह Income Tax Act का punitive provision माना जाता है. इसका मकसद अघोषित आय पर भारी टैक्स लगाना है, ताकि लोग आय छुपाने से बचें.

नियम के मुताबिक:

  • अघोषित आय पर 60% बेस टैक्स लगता है
  • उस टैक्स पर 25% सरचार्ज लगता है
  • फिर कुल रकम पर 4% सेस लगता है

यानी कुल टैक्स करीब 78% तक पहुंच जाता है.

आसान कैलकुलेशन से समझिए

मान लीजिए आपके पास ₹1 करोड़ की ऐसी इनकम मिली जो आपने ITR में दिखाई नहीं थी.

टैक्स कंपोनेंटराशि
बेस टैक्स @60%₹60 लाख
सरचार्ज @25%₹15 लाख
सेस @4%₹3 लाख
कुल टैक्स₹78 लाख (78%)

अगर source नहीं बता पाए तो क्या होगा?

अगर सोर्स नहीं बता पाए, तो 10 फीसदी अतिरिक्त पेनाल्टी लग सकती है और कुल लायबिलिटी करीब 85.8% तक जा सकती है. Section 271AAC के तहत अतिरिक्त पेनाल्टी का कैलकुलेशन समझें.

  • पहले 78% टैक्स
  • फिर उस टैक्स पर अतिरिक्त 10% पेनाल्टी
  • यानी कुल 78+7.8 (10% of 78%)=85.8%

घर में कितना Cash रखना लीगल है?

सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर घर में कितने पैसे रखने की इजाजत है? सच्चाई यह है कि कानून में कैश रखने की कोई तय सीमा नहीं है. लेकिन शर्त यह है कि:

  • पैसा वैलिड सोर्स से आया हो
  • ITR में इनकम ठीक से दिखाई गई हो
  • जरूरत पड़ने पर सबूत दिखा सकें

अगर Income Tax Department को लगे कि कैश अघोषित है, तो पूरा अमाउंट टैक्सेबल माना जा सकता है.

Gold रखने की क्या सीमा है?

Gold को लेकर थोड़ा अलग नियम है, क्योंकि भारत में ज्वैलरी अक्सर विरासत में या फैमिली ट्रांसफर के जरिए भी आती है. आइए जानते हैं कौन रख सकता है कितना सोना.

कैटेगरीसोना रखने की सीमा
शादीशुदा महिला500 ग्राम
अविवाहित महिला250 ग्राम
पुरुष100 ग्राम

इन सीमाओं के भीतर सोना मिलने पर आमतौर पर जब्त नहीं किया जाता, भले सबूत तुरंत न हो. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अनलिमिटेड सोना बिना सोर्स के रखा जा सकता है.

अगर आपके पास ज्यादा सोना है, तो आपको इनकम सोर्स या उसे खरीदने का सबूत दिखाना पड़ सकता है.

सबसे बड़ा नुकसान क्या होता है?

बहुत लोग सोचते हैं कि “चलो टैक्स भर देंगे”, लेकिन असली झटका डिडक्शन ना मिलने से लगता है. उन्हें पता ही नहीं होता कि Section 115BBE के तहत:

  • कोई डिडक्शन नहीं मिलता
  • कोई खर्चे क्लेन नहीं कर सकते
  • नुकसान का एडजस्टमेंट भी नहीं किया जा सकता

यानी पूरी अघोषित आय सीधे Punitive Tax Bracket में चली जाती है.

एक नजर में पूरा नियम

प्वाइंटजानकारी
अघोषित आय टैक्स60%
सरचार्ज25%
सेस4%
इफेक्टिव टैक्सलगभग 78%
अतिरिक्त पेनाल्टीसोर्स ना बता पाने पर
अधिकतम लायबिलिटीलगभग 85.8%

आपको क्या होना चाहिए पता?

अगर आपके पास:

  • बड़ी कैश होल्डिंग है
  • पुराना अघोषित निवेश है
  • विरासत में मिला सोना है
  • बुक्स में रिकॉर्ड नहीं है
  • ITR में मिसमैच है

तो अभी दस्तावेज व्यवस्थित करना जरूरी हो सकता है.

  • पर्चेज बिल संभालकर रखें
  • बैंक ट्रेल मेंटेन करें
  • कैश ट्रांजेक्शन लिमिट में रखें
  • इनकम ठीक से डिसक्लोज करें
  • updated ITR विकल्प को नजरअंदाज न करें

क्या सिर्फ अमीर लोग ही निशाने पर होते हैं?

नहीं. अब data analytics, AIS, PAN linkage, TDS records, बैंक रिपोर्टिंग और प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन ट्रैकिंग के जरिए छोटे मिसमैच भी पकड़ में आ सकते हैं. यानी सभी इनकम टैक्स की नजर में रहते हैं.

क्या है Section 115BBE का मकसद?

Section 115BBE का सबसे बड़ा उद्देश्य “black money deterrence” है. लेकिन कई सही टैक्सपेयर्स भी दस्तावेजों की कमी के कारण मुश्किल में फंस जाते हैं. इसलिए सिर्फ इनकम कमाना काफी नहीं है- उसका पूरा पेपर ट्रेल होना भी जरूरी है.

Conclusion

आज के समय में सिर्फ पैसा कमाना काफी नहीं है, बल्कि उसका सही डिसक्लोजर और डॉक्युमेंटेशन भी उतना ही जरूरी हो गया है. घर में कैश रखना गौर-कानूनी नहीं है, सोना खरीदना भी गलत नहीं है, लेकिन यदि उनका सोर्स नहीं बता पाए तो Income Tax Department भारी टैक्स और पेनाल्टी लगा सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या भारत में Gold रखने की कोई कानूनी सीमा है?

नहीं, भारत में Gold Ownership की कोई तय अधिकतम सीमा नहीं है.

Q2 Undisclosed Income पर कितना Tax लगता है?

Section 115BBE के तहत करीब 78% तक Tax लगाया जा सकता है.

Q3 Source Of Income साबित नहीं हुआ तो क्या होगा?

ऐसे मामलों में अतिरिक्त Penalty लगती है और कुल Tax करीब 85.8% तक पहुंच सकता है.

Q4 क्या Gold रखने की कोई सीमा है?

हां, Married Women के लिए 500 ग्राम, Unmarried Women के लिए 250 ग्राम और पुरुषों के लिए 100 ग्राम तक राहत दी गई है.

Q5 क्या विरासत में मिला Gold कानूनी माना जाएगा?

हां, अगर उसका उचित रिकॉर्ड या पारिवारिक प्रमाण मौजूद हो.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6