सैलरी से कट रहा टैक्स या आपकी गलती? Old vs New Regime भूलिए-ये 7 सुधार कर बचाइए लाखों!

क्या आप भी ज्यादा इनकम टैक्स भर रहे हैं? ओल्ड और न्यू टैक्स रिजीम के बीच सही चुनाव, 80C, 80D और NPS जैसे स्मार्ट टूल्स का इस्तेमाल आपकी लाखों की बचत करा सकता है.तो जानें वे 7 बड़ी गलतियां जिनसे टैक्स बढ़ता है और एक्सपर्ट्स के आसान टैक्स सेविंग टिप्स.
सैलरी से कट रहा टैक्स या आपकी गलती? Old vs New Regime भूलिए-ये 7 सुधार कर बचाइए लाखों!

टैक्स फाइल करते समय छोटी-छोटी गलतियां भी ज्यादा टैक्स या पेनल्टी तक पहुंचा सकती हैं (फोटो: एआई)

महीने के लास्ट में सैलरी आती है, लेकिन TDS देखकर दिल बैठ जाता है.तो लगता है जैसे मेहनत की कमाई पर कोई कट लगा दिया गया हो.लेकिन सच यह है कि अधिकतर मामलों में जरूरत से ज्यादा टैक्स सरकार नहीं, हमारी अपनी गलतियों की वजह से कटता है

अगर आप हर साल मार्च में हड़बड़ी में निवेश करते हैं, AIS नहीं देखते, या बिना सोचे-समझे टैक्स रिजीम चुन लेते हैं तो नुकसान तय है. हालांकि अच्छी खबर ये है कि सिर्फ 7 छोटी गलतियां सुधारकर आप अपने टैक्स बिल में बड़ा फर्क ला सकते हैं.


5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • सही टैक्स रिजीम चुनना सबसे पहला कदम
  • मार्च तक इंतजार यानी बड़ा नुकसान
  • AIS/26AS चेक नहीं किया तो नोटिस का खतरा
  • FD ब्याज और HRA क्लेम मिस करना भारी पड़ता है
  • 80C के बाहर भी कई बड़े टैक्स-बचत टूल मौजूद

आखिर ज्यादा टैक्स क्यों कटता है?

  • क्योंकि हम सालभर प्लानिंग नहीं करते और आखिरी समय में गलत फैसले ले लेते हैं.
  • यानी कि टैक्स की समस्या इनकम नहीं, प्लानिंग की है

Old vs New Regime-कौन सही है?

कोई एक सभी के लिए सही नहीं होता

Old Tax Regime

  • 80C, 80D, HRA जैसी छूट
  • होम लोन, LIC, PPF वाले लोगों के लिए बेहतर

New Tax Regime

  • कम टैक्स स्लैब
  • कम झंझट
  • ₹7 लाख तक टैक्स फ्री (रिबेट के साथ)

स्मार्ट तरीका: दोनों का कैलकुलेशन करके ही फैसला लें

tax


वो 7 गलतियां कौन सी हैं जो टैक्स बढ़ाती हैं?

1. मार्च तक इंतजार करना

  • टैक्स प्लानिंग अप्रैल से शुरू करें

2. AIS और 26AS न देखना

  • यही आपका असली “फाइनेंशियल रिकॉर्ड” है

3. FD/सेविंग ब्याज छुपाना

  • Income from Other Sources में दिखाना जरूरी

4. 80C की लिमिट पूरा न करना

  • ₹1.5 लाख तक की छूट छोड़ना यानी सीधा नुकसान

5. गलत रिजीम चुनना

  • आदत में Old चुनना, जबकि New बेहतर हो सकता है

6. HRA क्लेम न करना

  • किराया देते हैं, लेकिन फायदा नहीं लेते

7. हेल्थ खर्च भूल जाना

  • 80D के तहत बड़ा टैक्स बच सकता है

टैक्स सेविंग के बेसिक्स

  • 80C लिमिट: ₹1.5 लाख
  • NPS एक्स्ट्रा: ₹50,000
  • हेल्थ इंश्योरेंस: ₹25K-₹50K
  • होम लोन ब्याज: ₹2 लाख तक
  • HRA: टैक्स फ्री (कंडीशन के साथ)
tax

क्या 80C के बाद भी टैक्स बच सकता है?

बिल्कुल...असली खेल यहीं शुरू होता है

NPS (National Pension Scheme)

  • 80C के अलावा ₹50,000 एक्स्ट्रा छूट

हेल्थ इंश्योरेंस (80D)

  • खुद और माता-पिता दोनों पर फायदा

होम लोन

  • मूलधन और ब्याज दोनों पर छूट

HRA से कैसे बचाएं मोटा टैक्स?

अगर आप किराए पर रहते हैं तो रेंट एग्रीमेंट रखें औक रसीद जमा करें

HRA कैलकुलेशन:

  • Actual HRA
  • बेसिक का 40–50%
  • रेंट - 10% बेसिक

इनमें जो कम होगा, उतना टैक्स फ्री

AIS और Form 26AS क्यों जरूरी हैं?

  • क्योंकि इनकम टैक्स विभाग के पास आपकी हर ट्रांजेक्शन की जानकारी है
  • अगर mismatch हुआ तो नोटिस,पेनल्टी लगेगी
  • इसलिए ITR फाइल करने से पहले AIS जरूर चेक करें
फीचर / छूटपुरानी टैक्स व्यवस्था (Old)नई टैक्स व्यवस्था (New)
टैक्स फ्री इनकम₹5 लाख तक (रिबेट के साथ)₹7 लाख तक (रिबेट के साथ)
Standard Deduction₹50,000 (मिलेगा)₹50,000 (मिलेगा
80C (PPF, LIC, Fees)₹1.5 लाख तक छूटकोई छूट नहीं
HRA (मकान किराया)छूट मिलेगीकोई छूट नहीं
80D (हेल्थ इंश्योरेंसछूट मिलेगीकोई छूट नहीं
होम लोन ब्याज (Sec 24)₹2 लाख तक छूटकोई छूट नहीं
टैक्स रेट्सज्यादा (पर छूट भी ज्यादा)कम (पर कोई छूट नहीं)


कल में क्या बदलेगा?

  • टैक्स सिस्टम और डिजिटल होगा
  • डेटा मैचिंग और सख्त होगी
  • गलत जानकारी देने पर तुरंत नोटिस

आगे क्या करना होगा?

  • अप्रैल से टैक्स प्लानिंग शुरू करें
  • हर महीने निवेश करें (SIP, PPF, NPS)
  • सभी दस्तावेज संभालकर रखें
  • ITR से पहले AIS जरूर मिलाएं


आपके काम की बात

आपको बता दें कि टैक्स बचाना कोई जुगाड़ नहीं, बल्कि स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग है. जी हां अगर आपने ये 7 गलतियां सुधार लीं तो फिर आपकी सैलरी का बड़ा हिस्सा आपके पास रहेगा. इसलिए याद रखिए कि जो पैसा आपने टैक्स में बचाया, वही आपकी असली कमाई है. (Disclaimer: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है. टैक्स नियमों में बदलाव होते रहते हैं, इसलिए किसी भी बड़े निवेश या टैक्स फाइलिंग से पहले अपने CA या टैक्स एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या ₹7 लाख तक टैक्स नहीं लगता?

New Regime में rebate के साथ हां

Q2 क्या FD ब्याज टैक्सेबल है?

हां, हमेशा

Q3 क्या HRA जरूरी है क्लेम करना?

हां, वरना नुकसान

Q4 टैक्स बचाने के लिए क्या जरूरी है?

सही समय पर सही प्लानिंग करना

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6