ITR Filing की आखिरी तारीख 31 जुलाई (ITR Filing Last Date) तेजी से नजदीक आ रही है. ऐसे में तमाम नौकरीपेशा लोग तो फॉर्म-16 की मदद से अपना इनकम टैक्स चुटकी में भर ले रहे हैं, लेकिन उनका क्या, जिन्होंने शेयर बाजार से भी कमाई (Share Market Income) की है. अगर आप भी शेयर बाजार में पैसे लगाते हैं तो आपको भी इस बात की चिंता जरूर होती होगी कि आखिर शेयर बाजार से हुई कमाई पर टैक्स कैसे लगेगा और कितना लगेगा? एक सवाल ये भी उठता है कि आखिर शेयर बाजार से हुई कमाई का आईटीआर कैसे भरा जाएगा?