वो 11 गलतियां जिनकी वजह से आता है Income Tax Notice! भूलकर भी न करें ऐसी Mistakes

Income Tax Notice Mistakes: इनकम टैक्स... एक ऐसा शब्द जिससे हर किसी का पाला पड़ता है. चाहे नौकरीपेशा हो या फिर बिजनेसमैन, सबको किसी ने किसी तरीके से टैक्स की जानकारी सरकार को देनी होती है. इसके लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना होता है. आने वाला वक्त टैक्सपेयर्स (Taxpayers) के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. हर साल जनवरी से मार्च के बीच टैक्स से जुड़े डॉक्युमेंट्स जमा कराने होंते हैं. वहीं, इसके बाद शुरू होता है इनकम टैक्स रिटर्न (Income tax return) भरने की भी टाइमलाइन शुरू हो जाती है. लेकिन, यही वो वक्त है जब अक्सर लोग टैक्स रिटर्न फाइल करते हुए गलतियां कर बैठते हैं. कई बार डेडलाइन करीब आने पर जल्दबाजी में भी टैक्सपेयर्स हड़बड़ाहट में गलतियां कर बैठते हैं. तो आज जानिए कौन सी वो 11 गलतियां हैं जिसके चलते आपको भी इनकम टैक्स नोटिस मिल सकता है.