आयकर विभाग की तरफ से इस बार तमाम आईटीआर फॉर्म में कई बदलाव किए गए हैं. इसी वजह से ITR Filing की आखिरी तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया गया है. इस बीच कई लोगों ने अपना आईटीआर फाइल कर दिया है और अब वह अपने रिफंड (ITR Refund) का इंतजार कर रहे हैं. अब लोग ये जानना चाहते हैं कि रिफंड कब तक आएगा? बता दें कि इसकी कोई एक तय तारीख तो नहीं होती है, लेकिन अगर आप चाहे तो खुद इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे चेक करें रिफंड स्टेटस.
1/8आपको अगर अपने रिफंड का स्टेटस जानना है तो सबसे पहले इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा.
2/8पोर्टल पर आपको अपनी आईडी (पैन) और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा. यहां आपको एक कैप्चा कोड भी डालना होगा.
3/8अगले स्टेप में आपको e-File टैब पर जाकर Income Tax Returns के अंदर View Filed Returns पर क्लिक करना होगा.
4/8वहां आपको View Details पर क्लिक करना होगा. यहां आपको रिफंड का स्टेटस भी पता चल जाएगा और साथ ही आईटीआर की लाइफ साइकिल भी देख सकेंगे.
5/8अगर आपका रिफंड जारी हो चुका है, तो आपको ऊपर जैसी तस्वीर दिखेगी.
6/8अगर आपके रिफंड को आंशिक रूप से एडजस्ट किया गया है तो आपको कुछ इस तरह की तस्वीर देखने को मिलेगी.
7/8अगर आपका पूरा रिफंड एडस्ट कर लिया गया है तो आपको कुछ इस तरह की तस्वीर दिखेगी.
8/8अगर आपका रिफंड फेल हो चुका है तो आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा.