Income Tax: नौकरीपेशा लोगों के लिए वित्त वर्ष 20224-25 के लिए ITR Filing का दौर शुरू हो चुका है. कंपनियों की तरफ से फॉर्म-16 (Form-16) जारी किए जा चुके हैं. अगर आपने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है तो आपके पास 15 सितंबर 2025 (Last Date to file ITR) तक का वक्त है. पहले इसकी लास्ट डेट 31 जुलाई थी, जिसे सरकार ने बढ़ा दिया है. बहुत सारे लोगों ने तो इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Returns) भर भी दिया है और कई लोग इसकी तैयारी में हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 8 दस्तावेज, जो आईटीआर फाइल करते वक्त आपके पास होने चाहिए.
1/8नौकरीपेशा लोगों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता है फॉर्म-16, जिसमें सैलरी और कटे हुए टैक्स की पूरी जानकारी होती है.
2/8फॉर्म 16A, फॉर्म 16B, फॉर्म 16C और फॉर्म 16D जैसे तमाम सर्टिफिकेट होने चाहिए, जिनमें टीडीएस की जानकारी होती है.
3/8अगर आपने शेयर या म्यूचुअल फंड बेचे हैं तो ब्रोकर या फंड हाउस से स्टेटमेंट ले लें. आपके पास कैपटिल गेन स्टेटमेंट होना भी जरूरी है.
4/8इनकम टैक्स वेबसाइट से AIS और फॉर्म 26AS डाउनलोड करें. इसमें आपकी इनकम, टैक्स और खर्च की पूरी जानकारी होती है.
5/8अगर आपके पास विदेशी कंपनी के शेयर्स या विदेशी बैंक अकाउंट है तो उसकी जानकारी भी ITR में देनी होती है. ऐसे में इससे जुड़े दस्तावेज भी आपके पास होने चाहिए.
6/8अगर आप बैंकों या पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करते हैं तो उसका ब्याज सर्टिफिकेट ले लें. साथ ही बैंक स्टेटमेंट भी डाउनलोड कर लें.
7/8अगर आप पुराने टैक्स सिस्टम में ITR भरना चाहते हैं तो धारा 80C, 80D आदि के तहत इन्वेस्टमेंट और खर्च के दस्तावेज रखें.
8/8आपका पैन-आधार लिंक होना चाहिए. सभी बैंक अकाउंट की डिटेल्स तैयार रखें, क्योंकि आईटीआर फाइल करते वक्त इनकी जरूरत पड़ेगी.