Income Tax Saving: क्या आप भी इनकम टैक्स बचाने की प्लानिंग कर रहे हैं? तो आपका ये जानना सबसे ज्यादा जरूरी है कि कुछ ऐसी कमाई होती हैं जिन पर सरकार आपसे कोई टैक्स नहीं बसूलती है,या फिर ये कहें कि ये कमाई आपकी टैक्स फ्री होती हैं. कृषि आय से लेकर उपहार पर कोई टैक्स नहीं लगता है, तो फिर आइए जानें उन 6 कमाई के ऑप्शन के बारे में जिन पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता है.
1/7इनकम टैक्स भरने के दिन फिर से आ गए हैं.लोग आज के समय में टैक्स बचाने के लिए कई ऑप्शन को फॉलो करते हैं,यही कारण है कि वो कई स्कीम्स में निवेश भी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी इनकम भी होती हैं, जिन पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगता है? जी हां अगर आप नहीं जानते हैं तो फिर हम बताएंगे वह 6 कमाई कौन-सी हैं, जो टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं?
2/7अगर आपको अपने माता-पिता से किसी भी प्रकार का कोई भी जेवर, दौलत या नकद आदि विरासत में मिलता है, या दिया जाता है तो फिर उसपर कोई भी टैक्स नहीं देना होता. जी हां माना जाता है कि पैरेंट्स के द्वारा मिली किसी भी प्रकार की वसीयत क रकम पर टैक्स की देनदारी नहीं बनती है.
3/7शादियों में लोगों को अक्सर महंगे तोहफे मिलते हैं, ये गिफ्ट कई बार काफी तगड़े दामों के होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन गिफ्ट्स पर भी टैक्स नहीं लगता है.जी हां शादी में मिले किसी भी गिफ्ट पर कोई भी टैक्स देने की जरूरत नहीं होती है.वैसे बता दें कि यह गिफ्ट आपको शादी के मौके के आसपास ही मिला होना चाहिए. लेकिन अगर गिफ्ट की वैल्यू 50 हजार रुपये से ज्यादा की होगी तो फिर टैक्स भरना पड़ सकता है.
4/7आजकल लोग अक्सर जीवन बीमा को खरीदते हैं. तो आप इसके लिए क्लेम करेंगे या मैच्योरिटी की रकम होगी तो वह पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है. हालांकि, टैक्स फ्री होने की इसकी कुछ शर्त भी होती हैं. इसके अनुसार इस पॉलिसी का सालाना प्रीमियम उसके सम अश्योर्ड के 10 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए.अगर उससे ज्यादा का हुआ तो भी आपको टैक्स पे करना पड़ सकता है. हालांकि कुछ मामलों में छूट 15 फीसदी तक में मिल जाती है.
6/7आपको बता दें कि किसी कंपनी में पार्टनर हैं और शेयर ऑफ प्रॉफिट के रूप में आपको कोई राशि मिलती है तो फिर इस रकम पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता है.वो इसलिए क्योंकि इस अमाउंट पर पार्टनरशिप वाली फर्म ही खुद से टैक्स को भरती है.लेकिन यह छूट सिर्फ फर्म के प्रॉफिट पर ही मिलती है.लेकिन अगर फर्म से सैलरी मिलेगी आपको तो टैक्स को भरना पड़ेगा.
7/7खेती से किसान कई बार खूब तगड़ा मुनाफा भी कमा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसानों को खेती से मिलने वाला मुनाफा भी टैक्स फ्री होता है, जी हां इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के मुताबिक, कृषि से होने वाली कमाई टैक्स फ्री है. तो ऐसे में अगर कोई किसान अपनी फसल पर मुनाफा कमाता है तो उस पर कोई भी टैक्स नहीं लगता है.(नोट-खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)