पहली सैलरी आने वाली है? अपनी सैलरी स्लिप को समझना बहुत जरूरी है.तो ग्रॉस और नेट सैलरी में क्या फर्क है? पीएफ और टीडीएस क्यों कटता है? जी हां नए टैक्स नियमों के साथ अपनी पहली कमाई को स्मार्ट तरीके से मैनेज करने के आसान टिप्स और टैक्स बचाने के तरीके यहां जानें.
1/10पहली सैलरी आने की खुशी अलग ही होती है, लेकिन जब बैंक खाते में उम्मीद से कम पैसे आते हैं, तो उलझन बढ़ जाती है. इसी उलझन को दूर करती है आपकी 'सैलरी स्लिप'. यह सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि आपके रोजगार और आय का सबसे बड़ा आधिकारिक सबूत है. इसे समझकर ही आप जान पाएंगे कि आपकी मेहनत की कमाई कहां-कहां खर्च या सेव हो रही है.
2/10ग्रॉस सैलरी वह कुल रकम है जो आपकी कंपनी आपको ऑफर करती है, इसमें से अभी तक कोई कटौती नहीं की गई होती. इसमें आपकी 'बेसिक पे' के साथ-साथ घर के किराए के लिए मिलने वाला 'HRA' और आने-जाने के खर्च जैसे तमाम भत्ते शामिल होते हैं. यह आपके पैकेज (CTC) का वह हिस्सा है जिससे आपकी असल कमाई की गणना शुरू होती है.
3/10सैलरी स्लिप के 'Earnings' वाले हिस्से में कई नाम लिखे होते हैं.असल में 'बेसिक पे' आपकी सैलरी की नींव है और यह पूरी तरह टैक्सेबल होती है.तो वहीं 'HRA' जैसे भत्तों पर आपको टैक्स में छूट मिल सकती है.जी हां कुछ भत्ते जैसे 'स्पेशल अलाउंस' पूरी तरह से टैक्स के दायरे में आते हैं.तो इन सबको जोड़कर ही आपकी कुल ग्रॉस सैलरी बनती है.
4/10सैलरी स्लिप का दूसरा हिस्सा कटौतियों का होता है. इसमें सबसे पहले 'EPF' आता है, जो आपकी रिटायरमेंट के लिए एक जरूरी बचत है.तो इसके अलावा, राज्य सरकार का प्रोफेशनल टैक्स और इनकम टैक्स विभाग के लिए TDS काटा जाता है. यह पैसा सरकार के पास जाता है या आपकी फ्यूचर की सुरक्षा के लिए जमा होता है, जिससे आपकी इन-हैंड सैलरी कम हो जाती है.
5/10तमाम जोड़-घटाव के बाद जो पैसा असल में आपके बैंक अकाउंट में पहुंचता है, उसे ही 'नेट सैलरी' या 'इन-हैंड सैलरी' कहते हैं.असल में इसका आसान फॉर्मूला है: ग्रॉस सैलरी में से कुल कटौतियां घटा दें. अपना मासिक बजट, किराया और शॉपिंग के खर्चे आपको इसी 'नेट सैलरी' के हिसाब से प्लान करने चाहिए.
6/10टैक्स देना एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है.आपको बता दें कि रूल्स की मानें तो अगर आपकी आय एक तय सीमा से ऊपर है, तभी टैक्स कटेगा.आपके इसी पैसे से देश की सड़कें, स्कूल और अस्पताल बनते हैं. टैक्स की सही जानकारी होने से आप पेनल्टी से बचते हैं और सरकार की योजनाओं में अपना योगदान देते हैं।.
7/10टैक्स की दुनिया में 'PAN कार्ड' आपकी पहचान है, जो हर वित्तीय काम के लिए जरूरी है. समझें कैसे कंपनी ने आपकी सैलरी से टैक्स काटकर सरकार को जमा कर दिया है. याद रखें कि जरूरी डाक्यूमेंट्स की फिजिकल और डिजिटल कॉपी भविष्य में लोन लेने के लिए बहुत काम आती है.
8/10याद रखें कंपनी आपकी सालाना कमाई का अंदाज़ा लगाकर हर महीने TDS (सेक्शन 192) काटती है. अगर आपकी कंपनी में 20 से ज्यादा कर्मचारी हैं और बेसिक सैलरी ₹15,000 तक है, तो PF कटना भी अनिवार्य है. अब सैलरी और टैक्स की डिजिटल जानकारी के लिए फॉर्म-130 काम आएगा. ध्यान रहे, टैक्स सिस्टम (पुराना या नया) समझदारी से चुनें और ITR समय पर भरें, वरना भारी जुर्माना और ब्याज आपकी जेब ढीली कर सकता है.
9/10इसके साथ ही सैलरी आने के बाद उसे सही से मैनेज करना ही असली समझदारी है.'50/30/20' का नियम कहता है कि अपनी सैलरी का 50% हिस्सा जरूरी खर्चों (जैसे किराया, राशन) पर, 30% अपनी इच्छाओं (जैसे घूमना, शॉपिंग) पर खर्च करें और कम से कम 20% हिस्सा भविष्य के लिए निवेश या बचत में जरूर डालें.
10/102026 के इस नए दौर में अपनी पहली सैलरी स्लिप और टैक्स के नियमों को समझना आपको एक स्मार्ट प्रोफेशनल बनाता है.पहली कमाई से ही बजट बनाने और टैक्स बचाने की आदत डालना आपको लंबे समय में आर्थिक रूप से आजाद (Financial Freedom) बनाएगा.तो याद रखें, सही फाइनेंशियल प्लानिंग ही आपकी सफलता की सीढ़ी है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)