&format=webp&quality=medium)
अगर आप हर साल टैक्स फाइल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. भारत सरकार ने दशकों पुराने टैक्स सिस्टम को पूरी तरह से 'रीबूट' (Reboot) करने का फैसला किया है. 1 अप्रैल 2026 से जब आप नए वित्तीय वर्ष में कदम रखेंगे, तो आपके सामने 1961 का पुराना कानून नहीं, बल्कि न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 होगा.
अक्सर जब भी नए नियमों की बात आती है, तो लोगों के मन में सबसे पहले यही आता है कि "क्या मेरा टैक्स बदल जाएगा?" या "क्या टैक्स स्लैब बदल गए हैं?" आइए जानते हैं आपके हर सवाल का जवाब.
इसका सीधा और साफ जवाब है- नहीं. सरकार ने साफ़ कर दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है. बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मौजूदा स्लैब को ही बरकरार रखा है.
ये भी पढ़ें- 200% पेनल्टी अलर्ट! ITR में इस कमाई को गलती से भी मत भूल जाना, बेकार में ही आपको पड़ जाएंगे लेने के देने
दो तरह की टैक्स व्यवस्थाओं में अलग-अलग टैक्स स्लैब हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
पहले पुरानी टैक्स व्यवस्था के स्लैब जान लें
पुरानी टैक्स व्यवस्था में टैक्स स्लैब के हिसाब से धीरे-धीरे बढ़ता है.
₹2.5 लाख तक- कोई टैक्स नहीं (0%)
₹2.5 लाख से ₹5 लाख- 5% टैक्स
₹5 लाख से ₹10 लाख- 20% टैक्स
₹10 लाख से ऊपर- 30% टैक्स

उदाहरण (₹12 लाख इनकम)
₹2.5 लाख तक- 0 टैक्स
अगला ₹2.5 लाख (2.5–5)- 5% = ₹12,500
अगला ₹5 लाख (5–10)- 20% = ₹1,00,000
बचा ₹2 लाख (10–12)- 30% = ₹60,000
कुल टैक्स = ₹1,72,500
इस व्यवस्था में आपको 80C, HRA, LTA जैसे डिडक्शन का फायदा मिलता है, जिससे टैक्स और कम हो सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या होता है 'Joint ITR'? जो कम कर देगा Tax का बोझ! उदाहरण से समझें कैसे आपकी जेब में बचने लगेंगे ज्यादा पैसे
नई टैक्स व्यवस्था में हैं ये स्लैब
नई टैक्स व्यवस्था में ज्यादा स्लैब हैं, लेकिन रेट कम रखे गए हैं और ज्यादातर डिडक्शन हटा दिए गए हैं.
₹4 लाख तक- 0%
₹4 लाख से ₹8 लाख- 5%
₹8 लाख से ₹12 लाख- 10%
₹12 लाख से ₹16 लाख- 15%
₹16 लाख से ₹20 लाख- 20%
₹20 लाख से ₹24 लाख- 25%
₹24 लाख से ऊपर- 30%

उदाहरण (₹12 लाख इनकम)
₹4 लाख तक- 0 टैक्स
अगला ₹4 लाख (4–8)- 5% = ₹20,000
अगला ₹4 लाख (8–12)- 10% = ₹40,000
कुल टैक्स = ₹60,000
लेकिन ध्यान रखें: इसमें कोई बड़ा डिडक्शन नहीं मिलता, इसलिए गणना सीधी रहती है. वहीं नई टैक्स व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक कमाई होने पर 87ए के तहत रिबेट मिलती है, जिसके चलते टैक्स जीरो हो जाता है. यानी इसमें आपका टैक्स जीरो हो जाएगा.
सैलरी पाने वाले लोगों (Salaried Class) के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन दोनों व्यवस्थाओं में अलग-अलग मिलता है.
नई व्यवस्था (New Regime): यहां स्टैंडर्ड डिडक्शन ₹75,000 है. इसका मतलब है कि आपकी कुल सालाना सैलरी में से ₹75,000 सीधे घटा दिए जाएंगे, जिस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.
पुरानी व्यवस्था (Old Regime): इसमें यह अभी भी ₹50,000 पर ही टिका हुआ है.
अगर आप टैक्स फाइल करते समय कोई ऑप्शन नहीं चुनते हैं, तो सिस्टम आपको अपने आप 'New Tax Regime' में डाल देगा. हालांकि, अभी के हिसाब से 'New Regime' ही आपके लिए बेस्ट है. इसमें आपको 12 लाख रुपये तक की कमाई पर टैक्स छूट मिल जाती है, जो पुरानी टैक्स व्यवस्था में महज 5 लाख रुपये है.
हमारा पुराना इनकम टैक्स कानून 1961 में बना था. पिछले 65 सालों में इसमें हजारों बदलाव (Amendments) किए गए, जिससे यह इतना पेचीदा हो गया था कि आम आदमी को समझ ही नहीं आता था.
मकसद: सरकार का लक्ष्य है- पारदर्शिता (Transparency), डिजिटलीकरण (Digitisation) और सरलीकरण.
बदलाव: नए रूल्स 2026 के जरिए टैक्स भरने की प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है और डेटा रिपोर्टिंग को इतना मजबूत किया गया है कि अब टैक्स चोरी करना लगभग नामुमकिन होगा.
ये भी पढ़ें- New Income Tax Act 2025: आजादी के बाद का सबसे बड़ा कदम, कई कानून बदले तो कई कर दिए खत्म, जानिए क्या-क्या बदल गया
विवादों में कमी: नए नियमों को इतना साफ लिखा गया है कि टैक्स विभाग और आपके बीच विवाद (Disputes) कम होंगे.
तेज रिफंड: नए डिजिटल फ्रेमवर्क की वजह से आपका इनकम टैक्स रिफंड पहले से कहीं ज्यादा तेजी से आपके खाते में आएगा.
कम कागजी कार्रवाई: नए एक्ट के आने से कई पुराने और बेकार हो चुके फॉर्म खत्म कर दिए गए हैं.
1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले ये नियम भारत को एक 'टैक्स-फ्रेंडली' देश बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं. हालांकि, स्लैब में बदलाव न होने से कुछ लोग मायूस हो सकते हैं, लेकिन कानून का सरल होना लंबी अवधि में सबको फायदा पहुंचाएगा. याद रखिये, अब टैक्स चोरी के बजाय टैक्स प्लानिंग पर ध्यान देना ही समझदारी है.
1- क्या 1 अप्रैल से मेरा टैक्स बढ़ जाएगा?
नहीं, स्लैब वही हैं, इसलिए अगर आपकी कमाई में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है, तो टैक्स वही रहेगा.
2- क्या मैं अब भी पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Regime) चुन सकता हूं?
हां, आपके पास चुनाव करने का मौका रहेगा, लेकिन आपको फॉर्म भरते समय इसे मैन्युअली सिलेक्ट करना होगा.
3- ₹12 लाख तक की कमाई पर कितना टैक्स लगेगा?
नई व्यवस्था में अगर आप ₹12.75 लाख (सैलरी + स्टैंडर्ड डिडक्शन) तक कमाते हैं, तो प्रभावी रूप से आपका टैक्स जीरो हो सकता है (रिबेट के बाद).
4- क्या नया एक्ट 1961 के कानून को पूरी तरह खत्म कर देगा?
हां, 1 अप्रैल 2026 से 1961 का एक्ट इतिहास बन जाएगा और 'न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025' देश का मुख्य टैक्स कानून होगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)