ITR Refund Status: ITR रिफंड 'Processed' दिख रहा, लेकिन बैंक में नहीं आया पैसा? '5 गलतियां' भारी पड़ेंगी, तुरंत सुधारें और पाएं रिफंड!

ITR Refund Status: अगर आपका ITR रिफंड अब तक अकाउंट में नहीं आया है, तो घबराएं नहीं.तो जानिए इनकम टैक्स रिफंड में देरी की मुख्य वजहें, चेक करने के आसान स्टेप्स और रिफंड अटकने पर उसे जल्दी पाने के उपाय इस खबर में.
ITR Refund Status: ITR रिफंड 'Processed' दिख रहा, लेकिन बैंक में नहीं आया पैसा? '5 गलतियां' भारी पड़ेंगी, तुरंत सुधारें और पाएं रिफंड!

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की डेडलाइन पूरी हो चुकी है और अब लाखों टैक्सपेयर्स अपने रिफंड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जहां कई लोगों के खाते में रिफंड का पैसा आ चुका है तो वहीं, बहुत से लोगों का रिफंड स्टेटस "Processed" दिखा रहा है, लेकिन पैसा अभी तक अकाउंट में नहीं आया है.तो अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो फिर बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है. यह एक आम स्थिति है और इसके पीछे कई तकनीकी या प्रोसेसिंग से जुड़ी वजहें होती हैं. फिर आइए जानते हैं कि ITR Refund में देरी क्यों होती है और इसे जल्दी पाने के लिए आपको क्या कदम उठाने चाहिए?

सबसे पहले क्या चेक करें

आपको बता दें कि इनकम टैक्स विभाग के अनुसार, रिफंड प्रोसेस पूरा होने के बाद आम तौर पर 4 से 5 हफ्तों में पैसा टैक्सपेयर के बैंक अकाउंट में पहुंच जाता है. हालांकि, कुछ मामलों में यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी हो सकती है.तो अगर तय समय बीत जाने के बाद भी आपके अकाउंट में रिफंड नहीं आया है, तो आपको कुछ जरूरी जांच करनी चाहिए. इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल ([www.incometax.gov.in](http://www.incometax.gov.in)) पर लॉग इन करें और अपने Refund/Demand Status
सेक्शन में जाएं. फिर वहां देखें कि आपका बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड सही हैं या नहीं.कई बार छोटी सी गलती भी रिफंड रोक सकती है.

रिक्वेस्ट सबमिट करना चाहिए

अगर आपकी बैंक डिटेल्स सही हैं और फिर भी पैसा नहीं आया है, तो घबराएं नहीं.इसके बाद पोर्टल पर जाकर आप Refund Reissue Request सबमिट कर सकते हैं. यह रिक्वेस्ट सबमिट करने के कुछ ही दिनों बाद आपका रिफंड दोबारा प्रोसेस हो जाता है. कई बार बैंक सिस्टम की ओर से भी देरी हो सकती है, असल में खासकर अगर ट्रांजेक्शन प्रोसेसिंग या वेरिफिकेशन में समय लग रहा हो. फिर ऐसे मामलों में 15 से 30 दिन तक का समय लगना सामान्य बात है.

अब बात करते हैं उन अहम कारणों की जिनकी वजह से रिफंड अटक सकता है.

1- बैंक डिटेल्स या IFSC कोड में गलती: असल में यह सबसे आम कारण होता है.तो अगर अकाउंट नंबर या IFSC गलत दर्ज हुआ है, तो रिफंड वहीं रुक सकता है.

2-Form 26AS या AIS में गलत जानकारी: जी हां अगर आपकी इनकम, टैक्स या TDS की जानकारी इन फॉर्म्स से मैच नहीं करती, तो फिर विभाग वेरिफिकेशन में समय लगाता है.

3-TDS मिसमैच या टैक्स क्रेडिट एरर: आपको बता दें कि अगर आपके नियोक्ता या बैंक ने गलत TDS रिपोर्ट किया है, तो आपका रिफंड प्रोसेस रोक दिया जाता है.

4-बैंक की प्रोसेसिंग में देरी: असल में कई बार रिफंड जारी हो जाने के बाद भी बैंक की आंतरिक प्रक्रिया में देरी हो जाती है, जिससे पैसे पहुंचने में समय लगता है.

5-ITR वेरिफिकेशन में देरी: वैसे अगर आपने ITR फाइल करने के बाद उसे समय पर वेरिफाई नहीं किया है, तो रिफंड की प्रक्रिया देर से शुरू होती है.

हालांकि आमतौर पर, ITR वेरिफिकेशन के बाद रिफंड आपके अकाउंट में आने में 7 से 21 वर्किंग डेज लगते हैं, लेकिन अगर आपने वेरिफिकेशन देरी से किया है, तो उसी अनुपात में रिफंड आने में भी देरी होगी.तो इसलिए अगली बार जब आप ITR फाइल करें, तो तुरंत उसका वेरिफिकेशन भी पूरा करें ताकि रिफंड समय पर मिल सके.

अगर आपने सारे जरूरी कदम उठा लिए हैं और फिर भी रिफंड नहीं आया है, तो आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हेल्पलाइन या ईमेल सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं.आप इसके अलावा, आप NSDL की वेबसाइट पर जाकर यह भी जांच सकते हैं कि आपका रिफंड कब जारी किया गया था और वह किस बैंक में भेजा गया है.

ITR Refund में देरी

अगर आपका ITR Refund देर से आ रहा है, तो घबराने की बजाय एक-एक स्टेप को शांतिपूर्वक चेक करें. बैंक डिटेल्स, IFSC कोड, Form 26AS और AIS की जानकारी को सही कर लें. इसके अलावा जरूरत पड़े तो Refund Reissue Request सबमिट करें. याद रखें, ITR Refund में देरी एक आम प्रक्रिया है, लेकिन सतर्कता और सही जानकारी से आप इसे जल्दी पा सकते हैं.(नोट:खबर केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें)

5 FAQs

Q1. ITR Refund आने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर ITR वेरिफिकेशन के बाद रिफंड 7 से 21 वर्किंग डेज में मिल जाता है, लेकिन कुछ मामलों में 4-5 हफ्ते तक लग सकते हैं.

Q2. अगर ITR Refund देर से आ रहा है तो क्या करें?
इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉगिन कर Refund/Demand Status चेक करें, अगर सब सही है, तो Refund Reissue Request सबमिट करें.

Q3. ITR Refund रुकने की मुख्य वजहें क्या हैं?
गलत बैंक डिटेल्स, IFSC कोड की गलती, TDS मिसमैच, या Form 26AS/AIS में एरर — ये रिफंड अटकने की आम वजहें हैं.

Q4. ITR Refund Status कैसे जांचें?
www.incometax.gov.in
पर लॉगिन कर Refund/Demand Status सेक्शन में जाएं और वहां अपने रिफंड की स्थिति देखें.

Q5. अगर ITR वेरिफिकेशन देर से किया है तो क्या असर होगा?
वेरिफिकेशन में देरी से रिफंड प्रोसेस भी देर से शुरू होता है, इसलिए ITR फाइल करने के तुरंत बाद वेरिफाई करना जरूरी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6