इनकम टैक्स रूल्स, 2026 के तहत फॉर्म नंबर 157 और 159 के आने से यह भ्रम फैल गया है कि हर विदेश जाने वाले भारतीय को 'इनकम टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट' (ITCC) की जरूरत होगी. हालांकि, इनकम टैक्स एक्ट, 2025 की धारा 420 और सीबीडीटी (CBDT) के निर्देशों के अनुसार, यह नियम केवल उन चुनिंदा लोगों पर लागू होता है जो बड़े वित्तीय घोटालों में शामिल हैं या जिन पर 10 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है.