Income Tax Rule: ऑफिस कार्ड से खरीदी निजी चीज़ें तो जेब होगी ढीली, सरकार ने टैक्स वसूलने की कर ली है पूरी तैयारी, समझें नए रूल्स!

प्रस्तावित आयकर ड्राफ्ट नियम 2026 के तहत क्रेडिट कार्ड यूज पर सख्ती बढ़ सकती है.असल में कंपनी के दिए कार्ड से निजी खर्च टैक्सेबल हो सकता है, नए कार्ड के लिए PAN जरूरी होगा और साल में ₹10 लाख से ज्यादा खर्च की जानकारी टैक्स विभाग तक पहुंच सकती है.
 Income Tax Rule: ऑफिस कार्ड से खरीदी निजी चीज़ें तो जेब होगी ढीली, सरकार ने टैक्स वसूलने की कर ली है पूरी तैयारी, समझें नए रूल्स!

अगर आप क्रेडिट कार्ड का यूज अपनी डेली लाइफ में करते हैं, स्पेशली कंपनी की तरफ से मिले कार्ड का, तो फिर आने वाले टाइम में आपको थोड़ा ज्यादा अलर्ट रहना पड़ सकता है. दरअसल प्रस्तावित आयकर ड्राफ्ट नियम 2026 (Income Tax Draft Rules 2026) के तहत क्रेडिट कार्ड खर्चों की निगरानी और सख्त हो सकती है.

असल में इन रूल्स के लागू होने की स्थिति में 1 अप्रैल 2026 से क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर आयकर विभाग की नजर और तेज हो सकती है. खासकर कंपनी द्वारा दिए गए क्रेडिट कार्ड का पर्सनल खर्चों में यूज अब टैक्स के दायरे में आ सकता है.

सवाल: कंपनी के क्रेडिट कार्ड से निजी खर्च करना कैसे पड़ सकता है महंगा?

Add Zee Business as a Preferred Source

-अगर किसी कर्मचारी को कंपनी की तरफ से क्रेडिट कार्ड दिया गया है और उस कार्ड से निजी खर्च किया जाता है, तो उसे टैक्सेबल पर्क्विजिट (Perquisite) माना जा सकता है.

-सरल शब्दों में कहा जाए तो अगर कंपनी आपके पर्सनल खर्च का पेमेंट कर रही है, तो उस खर्च को आपकी सैलरी का हिस्सा मानकर टैक्स लगाया जा सकता है.

-हालांकि अगर खर्च पूरी तरह ऑफिशियल काम के लिए किया गया है और उसके सही बिल और दस्तावेज मौजूद हैं, तो उस पर टैक्स नहीं लगेगा.

tax

सवाल: क्या मिड और सीनियर कर्मचारियों पर ज्यादा होगा असर?

  • इन रूल्स का सबसे ज्यादा असर मिड-लेवल और सीनियर कर्मचारियों पर ही पड़ सकता है.
  • हालांकि ये कहना पूरी तरह सही नहीं होगा कि इन दोनों पर ही पूरा असर होगा.
  • असल में कई कंपनियां कर्मचारियों को क्रेडिट कार्ड देती हैं या कार्ड की एनुअल फीस भरती हैं.
  • अगर उस कार्ड का यूज निजी खर्चों में होता है और उसका रिकॉर्ड साफ नहीं है, तो यह रकम टैक्सेबल इनकम में जुड़ सकती है.

सवाल: नए क्रेडिट कार्ड के लिए PAN जरूरी हो सकता है

  • रूल्स के तहत अब नया क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए PAN नंबर देना जरूरी किया जा सकता है.
  • इसका मकसद यह है कि क्रेडिट कार्ड खर्चों को सीधे इनकम टैक्स रिकॉर्ड से जोड़ा जा सके.
  • इससे सरकार को यह पता लगाने में आसानी होगी कि किसी इंसान का खर्च उसकी डिक्लेयर्ड इनकम से मेल खाता है या नहीं.

सवाल: ₹10 लाख से ज्यादा खर्च की जानकारी टैक्स विभाग तक जाएगी?

नए नियमों में एक और बड़ा चेंज यह प्रस्तावित है कि अगर किसी इंसान का एक फाइनेंशियल ईयर में क्रेडिट कार्ड से कुल खर्च ₹10 लाख से ज्यादा होता है, तो कार्ड जारी करने वाली कंपनी को इसकी जानकारी आयकर विभाग को देनी पड़ सकती है.असल में कंपनी के दिए कार्ड से पर्सनल खर्च करने पर उसे टैक्सेबल बेनेफिट्स माना जा सकता है. इससे हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन की निगरानी मजबूत होगी और टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी.

सवाल: टैक्स विशेषज्ञों की सलाह

  • जिन लोगों के पास एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड हैं या जिनका खर्च ज्यादा होता है, उन्हें अपने खर्च का पूरा रिकॉर्ड रखना चाहिए.
  • असल में सभी ट्रांजेक्शन का सही रिकॉर्ड रखें
  • PAN की जानकारी सही तरीके से अपडेट रखें
  • कंपनी कार्ड से किए गए खर्चों के बिल और डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें
  • अगर कंपनी के कार्ड से गलती से निजी खर्च हो गया है, तो उसे उसी वित्त वर्ष में कंपनी को वापस कर देना बेहतर रहेगा

सवाल: दस्तावेज रखना क्यों जरूरी

  • टैक्स नियमों में एक बात हमेशा महत्वपूर्ण होती है डाक्यूमेंट्स.
  • अगर किसी खर्च का बिल या आधिकारिक अनुमति नहीं है, तो सही खर्च भी टैक्सेबल माना जा सकता है.
  • इसलिए बिजनेस और पर्सनल कार्ड अलग रखें
  • कंपनी कार्ड से किए गए हर खर्च का बिल सुरक्षित रखें
  • ट्रैवल, होटल या ऑफिस से जुड़े खर्चों के लिए मंजूरी का रिकॉर्ड रखें

सवाल: बड़ी खरीदारी पर भी सबूत रखें?

  • फाइनेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप क्रेडिट कार्ड से महंगे ट्रांजेक्शन करते हैं
  • जैसे विदेश यात्रा
  • महंगे गहने
  • लग्जरी शॉपिंग
  • तो उनके बिल और भुगतान के स्रोत का रिकॉर्ड जरूर रखें
  • क्योंकि अगर खर्च आपकी घोषित आय से ज्यादा दिखता है, तो टैक्स विभाग पूछताछ कर सकता है.

सवाल: आम यूजर्स पर क्या होगा असर

  • जो लोग अनुशासन के साथ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए इन रूल्स का ज्यादा असर नहीं होगा.
  • बिना रिकॉर्ड के खर्च करने वालों के लिए यह बदलाव परेशानी खड़ी कर सकता है
  • असल में सरकार का उद्देश्य क्रेडिट कार्ड यूज को चेंज नहीं बल्कि ट्रांजेक्शन में पारदर्शिता और टैक्स अनुपालन बढ़ाना है.

tax


कम शब्दों में समझें पूरी खबर

सरकार के प्रस्तावित आयकर नियम 2026 के तहत क्रेडिट कार्ड खर्चों की निगरानी बढ़ सकती है. कंपनी के कार्ड से निजी खर्च टैक्सेबल हो सकता है, नए कार्ड के लिए PAN जरूरी हो सकता है और ₹10 लाख से ज्यादा खर्च की जानकारी टैक्स विभाग तक भेजी जा सकती है.


FAQs

1. क्या क्रेडिट कार्ड नियम 1 अप्रैल 2026 से बदलने वाले हैं?
प्रस्तावित आयकर ड्राफ्ट नियम 2026 के तहत क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन की निगरानी बढ़ाई जा सकती है, हालांकि यह अभी प्रस्तावित नियम हैं

2. कंपनी के क्रेडिट कार्ड से निजी खर्च करने पर क्या होगा?
अगर कंपनी कार्ड से निजी खर्च किया गया और उसका रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं है, तो उसे टैक्सेबल पर्क्विजिट यानी टैक्स योग्य लाभ माना जा सकता है

3. क्या नए क्रेडिट कार्ड के लिए PAN जरूरी होगा?
हाँ, प्रस्तावित नियमों के अनुसार नए क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए PAN अनिवार्य किया जा सकता है

4. ₹10 लाख खर्च की सीमा क्या है?
अगर किसी व्यक्ति का एक वित्तीय वर्ष में क्रेडिट कार्ड खर्च ₹10 लाख से ज्यादा होता है, तो इसकी जानकारी टैक्स विभाग को दी जा सकती है

5. यूजर्स को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
सभी ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड रखें, कंपनी कार्ड से किए खर्चों के बिल संभालें और PAN डिटेल्स अपडेट रखें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6