CBDT ने तो बता दिया...अभी भी नहीं आया आपका ITR रिफंड तो जानें कहां और कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस?

Income Tax Refund में देरी का कारण गलत या हाई-वैल्यू डिडक्शन क्लेम की जांच है. CBDT का कहना है कि Low-value refunds जारी हैं और बाकी रिफंड दिसंबर तक मिल जाएंगे. टैक्सपेयर्स पोर्टल पर जाकर अपना Refund Status मिनटों में चेक कर सकते हैं.
CBDT ने तो बता दिया...अभी भी नहीं आया आपका ITR रिफंड तो जानें कहां और कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस?

Income Tax Return Refund: टैक्सपेयर्स का सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनका Income Tax Refund आखिर कब आने वाला है? कई लोगों के रिफंड आ चुके हैं, लेकिन लाखों ऐसे टैक्सपेयर्स भी हैं जिनके रिफंड अभी तक बैंक खाते में क्रेडिट नहीं हुए. इसी सवाल पर अब CBDT (Central Board of Direct Taxes) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है.

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कुछ टैक्स रिफंड क्लेम "हाई-वैल्यू" या "रेड-फ्लैग्ड" पाए गए हैं, यानी उनमें गलत डिडक्शन या संदिग्ध दावे हो सकते हैं. इस वजह से विभाग उन्हें दोबारा जांच रहा है. उनका कहना है कि Low-value refunds जारी किए जा रहे हैं. बाकी रिफंड नवंबर या ज्यादा से ज्यादा दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे.

कौन-कौन से रिफंड अटक रहे हैं?

आयकर विभाग ने कई ऐसे मामलों में गलत या अनुचित डिडक्शन पाए हैं, जैसे:

⦁ गलत 80C या 80D क्लेम
⦁ फर्जी HRA क्लेम
⦁ गलत कैपिटल गेन छूट
⦁ गलत TDS mismatch
⦁ बिना प्रूफ के डिडक्शन

CBDT का कहना है कि जिन टैक्सपेयर्स से गलती हुई है, उनके लिए “हमने उन्हें Revised Return दाखिल करने के लिए ईमेल और नोटिस भी भेज दिए हैं.”

नौकरी करने वालों को आते हैं ये 7 तरह के Income Tax Notice, जानिए ऐसे में आपके सामने होते हैं क्या विकल्प

रिफंड में देरी का एक बड़ा कारण

⦁ बैंक अकाउंट प्री-वैलिडेट न होना
⦁ अकाउंट बंद होना या गलत IFSC
⦁ नाम PAN से मैच न करना
⦁ गलत खाता संख्या
⦁ गलत बैंक चयन

रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें?

⦁ स्टेप–1: e-Filing पोर्टल (https://www.incometax.gov.in) पर जाएं
⦁ स्टेप–2: अपना User ID (PAN) और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें
⦁ स्टेप–3: e-File > Income Tax Returns > View Filed Returns
⦁ स्टेप–4: Assessment Year चुनें और "View Details" पर क्लिक करें

यहां आप “ITR Processing Life Cycle” भी देख सकते हैं कि कहाँ अटका है, किस स्टेज में है, और कोई नोटिस भेजा गया है या नहीं.

यहां समझें अपने स्टेटस का मतलब

Status 1: Refund Issued
रिफंड बैंक में भेज दिया गया है.

Status 2: Refund Partially Adjusted
रिफंड का कुछ हिस्सा आपके किसी बकाया टैक्स में एडजस्ट किया गया है.

Status 3: Full Refund Adjusted
पूरा रिफंड आपके बकाया टैक्स में समायोजित कर दिया गया है.

Status 4: Refund Failed
बैंक अकाउंट की जानकारी गलत या अमान्य है.

Income Tax का नया हथियार, जानिए कैसे पकड़ रहा है फर्जी रेंट रिसीप्ट, HRA Claim में किया खेल तो मिलेगा Notice!

रिफंड में देरी के सबसे आम कारण

⦁ ITR में गणना की गलती (mismatch)
⦁ गलत डिडक्शन क्लेम
⦁ प्री-वैलिडेशन न होना
⦁ PAN और बैंक अकाउंट के नाम में अंतर
⦁ गलत IFSC
⦁ अकाउंट बंद होना
⦁ ITR को "Defective Return" मानना

FAQs

Q1. मेरा Income Tax Refund कब आएगा?
CBDT के अनुसार ज्यादातर रिफंड नवंबर या दिसंबर 2025 तक जारी हो जाएंगे.

Q2. क्या सभी रिफंड में देरी हो रही है?
नहीं, Low-value refunds लगातार जारी किए जा रहे हैं.

Q3. रिफंड स्टेटस कहां से चेक करें?
Income Tax e-Filing पोर्टल पर View Filed Returns सेक्शन में.

Q4. देरी का सबसे बड़ा कारण क्या है?
हाई-वैल्यू और संदिग्ध डिडक्शन की जांच.

Q5. Refund Failed क्यों दिखता है?
गलत बैंक अकाउंट, बंद अकाउंट, गलत IFSC या नाम mismatch की वजह से.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6