&format=webp&quality=medium)
इनकम टैक्स नोटिस अगर आए तो इग्नोर करने की जगह उसके रीजन को पहले समझें फिर आगे का प्रोसेस फॉलो करें (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
इनकम टैक्स का नोटिस आ गया...बस ये एक लाइन सुनते ही घबराहट सी होना नॉर्मल है. अक्सर मोबाइल पर मेल या SMS आते ही लोगों को लगता है कि अब भारी पेनाल्टी, पूछताछ या कोर्ट-कचहरी का चक्कर शुरू होने वाला है. लेकिन रुकिए क्योंकि सच ये है कि हर Income Tax नोटिस कभी भी किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत नहीं होता है.
असल में कई बार आयकर विभाग केवल आपके ITR में हुई छोटी गलती, बैंक ट्रांजेक्शन, TDS मिस्टेक या किसी एक्सट्रा जानकारी को लेकर नोटिस भेजता है.तो फिर अगर टाइम रहते सही जवाब दे दिया जाए, तो मामला आसानी से सुलझ सकता है.
असल में होता ये है कि सबसे बड़ी गलती लोग यही करते हैं कि नोटिस को इग्नोर कर देते हैं या बिना समझे जवाब भेज देते हैं. असल में यही बाद में भारी पैनेल्टी और परेशानी की वजह बनता है. तो एक बात समय रहते समझना जरूरी है कि अगर आपके पास भी Income Tax Notice आया है, तो घबराने की नहीं, समझदारी दिखाने की जरूरत है.
बिल्कुल नहीं...
असल में आयकर विभाग कई कारणों से नोटिस भेज सकता है
आजकल साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं,तो ठग Income Tax Department के नाम से फर्जी ईमेल और SMS भेजकर लोगों से बैंक डिटेल और OTP मांगते रहते हैं.
हर असली Income Tax Notice में एक DIN (Document Identification Number) होता है.
यह भी पढ़ें: Income Tax Calendar FY27: ITR फाइलिंग से लेकर TDS सर्टिफिकेट तक, ये हैं जरूरी तारीखें, भूल गए तो होगी परेशानी
हर नोटिस अलग सेक्शन के तहत आता है और उसी से पता चलता है कि विभाग क्या चाहता है
कौन-सा सेक्शन क्या बताता है?
धारा 143(1)
धारा 142(1)
धारा 143(2)
स्क्रूटनी नोटिस, यानी कि आपके रिटर्न की जांच होगी
धारा 148
धारा 245
नोटिस मिलते ही सबसे पहले अपने जरूरी कागज तैयार करें
जरूरी दस्तावेज
एक बात समझ लें कि अगर आपके डाक्यूमेंट्स क्लियर हैं, तो जवाब देना काफी आसान हो जाता है

अब आपको आयकर विभाग के ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, अब लगभग पूरा सिस्टम ऑनलाइन हो चुका है
Step-by-Step Process
1. पोर्टल पर लॉगिन करें
2. Pending Actions खोलें
3. नोटिस पढ़ें
4. जवाब तैयार करें
5. Response Submit करें
| सेक्शन | मतलब | क्या करना है? |
| 143(1) | -रिटर्न में हुई छोटी गलती या रिफंड की जानकारी | सिर्फ डेटा चेक करें, गलती है तो सुधारें |
| 142(1) | कुछ और कागजात या जानकारी चाहिए | मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें |
| 143(2) | रिटर्न की गहराई से जांच (स्क्रूटनी) | CA से मिलें और पूरी जानकारी दें |
| 245 | पुराने टैक्स के बदले रिफंड का एडजस्टमेंट | अगर पुराना टैक्स भर दिया है, तो सबूत दें |
| 148- | छिपी हुई कमाई का शक | अपनी पूरी कमाई का ब्योरा फिर से दें |
Income Tax Notice आना दुनिया का लास्ट नहीं होता है.असल में असली समस्या तब शुरू होती है जब लोग डरकर नोटिस छिपा देते हैं या उसे नजरअंदाज कर देते हैं.तो अगर आप शांत दिमाग से नोटिस पढ़ें, सही दस्तावेज तैयार रखें और समय पर जवाब दें, तो ज्यादातर मामले आसानी से निपट जाते हैं.लेकिन याद रखिए कि आज के डिजिटल दौर में टैक्स सिस्टम काफी पारदर्शी हो चुका है, इसलिए सही जानकारी और समय पर कार्रवाई ही सबसे बड़ा बचाव है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या Income Tax Notice आने का मतलब अपराध है?
नहीं, ज्यादातर नोटिस सिर्फ जानकारी या verification के लिए होते हैं
Q2 क्या नोटिस का जवाब ऑनलाइन दिया जा सकता है?
हां, e-Filing Portal के जरिए
Q3 क्या नोटिस ignore करने पर परेशानी हो सकती है?
हां, जुर्माना और आगे की कार्रवाई हो सकती है
Q4 DIN नंबर क्यों जरूरी है?
इसी से पता चलता है कि नोटिस असली है या नहीं