Income Tax का नया हथियार, जानिए कैसे पकड़ रहा है फर्जी रेंट रिसीप्ट, HRA Claim में किया खेल तो मिलेगा Notice!

इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) अब फर्जी रेंट रिसीप्ट (Fake Rent Receipt) लगाने वालों पर कड़ा शिकंजा कस रहा है. AI आधारित मिलान सिस्टम फॉर्म-16, AIS और 26AS को जोड़कर तुरंत गड़बड़ी पकड़ लेता है. जैसे ही रेंट रिसीप्ट और मकान मालिक के पैन से जुड़े ट्रांजेक्शन में अंतर मिलता है, करदाता को IT Notice जारी कर दिया जाता है.
Income Tax का नया हथियार, जानिए कैसे पकड़ रहा है फर्जी रेंट रिसीप्ट, HRA Claim में किया खेल तो मिलेगा Notice!

इनकम टैक्स (Income Tax) बचाने के नाम पर कई लोग अक्सर छोटी-छोटी चालें चलते हैं. इनमें सबसे आम तरीका है फर्जी Rent Receipt लगाना. पिछले कई सालों से बड़ी संख्या में लोग रेंट रिसीप्ट के नाम पर गलत दावे करके HRA Deduction क्लेम करते रहे हैं. बता दें कि आयकर विभाग को भी इन सब के बारे में खबर है.

फर्जीवाड़ा करने का अब यह रास्ता बंद हो चुका है. आयकर विभाग ने AI आधारित डेटा मिलान (AI-Powered Matching) शुरू कर दिया है, जिससे फर्जी रेंट रिसीप्ट लगाकर टैक्स बचाने वालों को तुरंत पकड़ा जा रहा है. कई मामलों में लोगों को IT Notice मिल चुका है.

कैसे पकड़ता है Income Tax विभाग फर्जी Rent Receipt?

आयकर विभाग अब बेहद स्मार्ट सिस्टम का उपयोग कर रहा है. HRA इन तीन फॉर्म से मैच किया जाता है- Form 16, AIS (Annual Information Statement) और Form 26AS. इन तीनों दस्तावेजों में आपके पैन (PAN Linked Transactions) से जुड़े हर भुगतान और ट्रांजेक्शन का विवरण मौजूद होता है, जिसके चलते फर्जीवाड़ा पकड़ में आ जाता है.

HRA पर डिडक्शन क्लेम करने के नियम

बहुत से लोग HRA के नियम ठीक से समझे बिना गलती कर बैठते हैं. HRA डिडक्शन तभी मिलेगा जब आपको कंपनी की तरफ से HRA मिलता हो, आप किराए के घर में रहते हों और किराया वास्तव में चुकाया गया हो. 1 लाख रुपये से अधिक किराया है तो आपको मकान मालिक का PAN नंबर देना अनिवार्य है. अगर आपने PAN गलत दिया या किराया वास्तव में दिया ही नहीं तो सिस्टम आपको तुरंत पकड़ लेगा. वहीं अगर 1 लाख से कम किराया है तो PAN की जरूरत नहीं, लेकिन Department रैंडम चेक कर सकता है.

अब खेल खत्म- AI सब पकड़ रहा है

विभाग का नया AI सिस्टम झूठे दावे, गलत PAN, नकली रेंट एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट mismatch और मालिक के खाते में न गई रकम.. सब कुछ एक क्लिक में पकड़ लेता है.

नए टैक्स रिजीम से फर्जीवाड़ा और भी कम होगा

वित्त वर्ष 2025-26 के नए टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपये तक इनकम टैक्स फ्री कर दी गई है.
इससे लोग पुराने रिजीम में मिलने वाले HRA डिडक्शन की जरूरत कम महसूस करेंगे. इसका सीधा असर यह होगा कि फर्जी रेंट रिसीप्ट का खेल कम होगा और पुराने रिजीम को चुनने वाले लोग घटेंगे.

Income Tax कैसे जांच करता है?

  • HRA Claim vs Form 16 Match
  • किराए की राशि बनाम AIS Entry
  • मकान मालिक का PAN–Bank Entry Match
  • Same Address पर Self-Owned Property?
  • Random Scrutiny & AI Flagging
  • अगर 2–3 mismatches मिलते हैं तो नोटिस भेज दिया जाता है.

किन गलतियों पर तुरंत Notice आ जाएगा?

अगर आपने नकली Rent Receipt अपलोड की, रेंट कैश में दिखाया, PAN गलत लिखा या फिर मकान मालिक कोई और, एंट्री किसी और की तो आप शक के घेरे में आ जाएंगे. अगर घर आपके नाम पर है और HRA क्लेम कर लिया तो भी दिक्कत में पड़ जाएंगे. वहीं किराया भेजा नहीं पर receipt बना ली तो भी नोटिस मिल सकता है.

सही तरीका क्या है?

  • किराया बैंक से ऑनलाइन ही दें
  • मकान मालिक का PAN सही लिखें
  • रेंट एग्रीमेंट रखें
  • फॉर्म-16, AIS, 26AS तीनों चेक करें
  • गलत रेंट रिसीप्ट से बचें

Conclusion

फर्जी रेंट रिसीप्ट का दौर अब खत्म हो चुका है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और PAN-आधारित ट्रैकिंग की वजह से आयकर विभाग हर फर्जी दावा पकड़ सकता है. “HRA में चोरी अब फायदेमंद नहीं, उल्टा भारी जुर्माना और नोटिस का खतरा.” टैक्स बचाना बुरा नहीं, लेकिन गलत तरीके से बचाना अब संभव नहीं. सही जानकारी दें, सही दस्तावेज रखें और बेवजह की परेशानी से बचें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. क्या आयकर विभाग नकली रेंट रिसीप्ट पकड़ सकता है?

हां, AI और डेटा मिलान से तुरंत पकड़ लेता है.

2. क्या 1 लाख रुपये से कम रेंट पर PAN देना जरूरी है?

नहीं, PAN की जरूरत 1 लाख से ज्यादा रेंट पर होती है.

3. क्या नकद में दिया किराया मान्य होता है?

नहीं, कैश में किराया देने पर डिडक्शन रिजेक्ट हो सकता है.

4. क्या रेंट रिसीप्ट बनाकर HRA क्लेम कर सकते हैं?

अगर किराया वास्तव में दिया है तभी.

5. गलत PAN देने पर क्या Notice आता है?

हां, mismatch मिलते ही Notice आता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6