Income Tax: प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं या लग्जरी कार? इनकम टैक्स विभाग की इन 15 ट्रांजेक्शन पर है पैनी नजर, जानिए नोटिस से बचने का सही तरीका

इनकम टैक्स विभाग अब AI और डेटा एनालिटिक्स से हर बड़े ट्रांजेक्शन पर नजर रख रहा है. बैंक, क्रेडिट कार्ड, प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े 15 हाई-वैल्यू लेन-देन सीधे रिपोर्ट होते हैं.तो इकनम और खर्च का मिसमैच हुआ तो तुरंत नोटिस आ सकता है.
 Income Tax: प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं या लग्जरी कार? इनकम टैक्स विभाग की इन 15 ट्रांजेक्शन पर है पैनी नजर, जानिए नोटिस से बचने का सही तरीका

आज के डिजिटल दौर में पैसा छुपाना पहले जितना आसान नहीं रहा है.असल में अब इनकम टैक्स विभाग पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और हाई-टेक हो चुका है.असल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिटिक्स और PAN–आधार लिंकिंग की मदद से विभाग हर बड़े लेन-देन पर नजर रख रहा है.तो ऐसे में अगर आपकी कमाई और खर्च का हिसाब मेल नहीं खाता, तो सिस्टम खुद ही आपको पकड़ सकता है.

सीधे शब्दों में कहें तो अब “कैश में काम चला लेंगे” वाला जमाना खत्म हो गया है.तो अगर आपने अनजाने में भी कोई बड़ा ट्रांजेक्शन किया और उसे सही तरीके से रिपोर्ट नहीं किया, तो घर बैठे इनकम टैक्स का नोटिस मिल सकता है.

आखिर क्यों बढ़ी है सख्ती?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • इनकम टैक्स विभाग का फोकस अब “डेटा मैचिंग” पर है.
  • यानी आपकी ITR में दिखाई गई आय और आपके असल खर्चों का मिलान किया जाता है.
  • AIS (Annual Information Statement) में हर बड़ा लेन-देन रिकॉर्ड होता है
  • बैंक, म्यूचुअल फंड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार, कार्ड कंपनियां – सभी डेटा शेयर करते हैं
  • AI सिस्टम खुद रेड फ्लैग जनरेट करता है
  • अगर खर्च ज्यादा और आय कम दिखी, तो समझिए मामला फंस सकता है.tax

ये 15 हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन सबसे ज्यादा रडार पर

अब जानते हैं वो 15 बड़े लेन-देन जिन पर इनकम टैक्स की खास नजर रहती है:

बैंकिंग से जुड़े ट्रांजेक्शन

1. सेविंग अकाउंट में सालभर में ₹10 लाख या ज्यादा कैश जमा
2. करेंट अकाउंट में ₹50 लाख या ज्यादा कैश जमा
3. FD में ₹10 लाख या ज्यादा कैश निवेश
4. बैंक से भारी कैश निकासी (बार-बार बड़े अमाउंट)

क्रेडिट कार्ड और पेमेंट

5. क्रेडिट कार्ड का ₹1 लाख से ज्यादा बिल कैश में चुकाना
6. सालभर में ₹10 लाख से ज्यादा कार्ड पेमेंट (ऑनलाइन/चेक)

विदेशी लेन-देन

7. ₹10 लाख से ज्यादा की विदेशी मुद्रा खरीद
8. विदेश यात्रा पर भारी खर्च

निवेश से जुड़े ट्रांजेक्शन

9. शेयर बाजार में ₹10 लाख+ निवेश
10. म्यूचुअल फंड में ₹10 लाख+ निवेश
11. डिबेंचर/बॉन्ड में बड़ा निवेश
12. सरकारी सिक्योरिटीज में हाई अमाउंट इन्वेस्टमेंट

प्रॉपर्टी और एसेट

13. ₹30 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीद/बिक्री
14. महंगी कार या लग्जरी वाहन खरीद

अन्य खर्च


15. लग्जरी आइटम्स की बड़ी कैश खरीदारी

tax

कैसे पकड़ में आते हैं आप?

बहुत से लोग सोचते हैं कि अलग-अलग बैंक में पैसे रखकर या छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन करके बच जाएंगे, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है.

  • PAN से सभी ट्रांजेक्शन लिंक होते हैं
  • आधार से आपकी पहचान जुड़ी होती है
  • AIS में हर जानकारी एक जगह दिखती है

यानी कि आपका पूरा फाइनेंशियल प्रोफाइल विभाग के पास मौजूद रहता है.

कब आता है नोटिस?

  • इनकम टैक्स विभाग तब अलर्ट होता है जब खर्च आपकी घोषित आय से ज्यादा हो
  • ITR में जानकारी छुपाई गई हो
  • कैश ट्रांजेक्शन असामान्य हो
  • निवेश का सोर्स क्लियर न हो
  • ऐसी स्थिति में आपको नोटिस मिल सकता है और जवाब देना जरूरी हो जाता है.

बचने के आसान तरीके

अगर आप चाहते हैं कि कभी इनकम टैक्स का नोटिस न आए, तो ये बातें हमेशा ध्यान रखें कि सभी लेन-देन डिजिटल रखें (UPI, नेट बैंकिंग, चेक). आ ITR में पूरी और सही जानकारी दें, कैश ट्रांजेक्शन कम से कम करें, निवेश का सही रिकॉर्ड रखें, AIS और फॉर्म 26AS जरूर चेक करें.

कम शब्दों में समझें पूरी बात

आज के समय में पारदर्शिता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है. असल में इनकम टैक्स विभाग अब हर छोटी-बड़ी जानकारी तक पहुंच रखता है। ऐसे में कोई भी गलती भारी पड़ सकती है.तो इसलिए समझदारी इसी में है कि आप अपनी कमाई और खर्च का पूरा हिसाब साफ-साफ रखें.इसलिए याद रखें कि एक छोटी सी लापरवाही और सीधे आपके दरवाजे पर इनकम टैक्स का नोटिस.


FAQs

1. हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन क्या होते हैं?
वे बड़े लेन-देन जो तय सीमा से ऊपर होते हैं और जिनकी जानकारी बैंक या संस्थान इनकम टैक्स विभाग को देते हैं

2. सेविंग अकाउंट में कितनी कैश जमा पर रिपोर्टिंग होती है?
साल में ₹10 लाख या उससे ज्यादा कैश जमा होने पर यह इनकम टैक्स विभाग को रिपोर्ट किया जाता है

3. क्या क्रेडिट कार्ड पेमेंट भी ट्रैक होता है?
हाँ, ₹1 लाख से ज्यादा कैश पेमेंट या ₹10 लाख से ज्यादा सालाना पेमेंट पर नजर रखी जाती है

4. क्या प्रॉपर्टी खरीदने पर भी रिपोर्ट जाती है?
₹30 लाख या उससे ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री की जानकारी सीधे विभाग को भेजी जाती है

5. नोटिस से कैसे बचें?
सही ITR फाइल करें, डिजिटल पेमेंट करें, आय के अनुसार खर्च दिखाएं और AIS जरूर चेक करें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6