Income Tax Act 2025 FAQ: TDS/TCS से Advance Tax तक, क्या हैं नियम, कितना ब्याज? 31 सवालों से दूर कर लें सारे कनफ्यूजन!

Income Tax Act 2025 FAQ: टैक्स के नियम अक्सर उलझाने वाले होते हैं.. और जब पूरा कानून ही बदल रहा हो, तो मन में ढेरों सवाल आना लाजिमी है. 1 अप्रैल 2026 से 'इनकम टैक्स एक्ट 2025' लागू हो रहा है. आपकी सुविधा के लिए, हम सरकारी दस्तावेजों से 31 तकनीकी सवालों को बहुत ही आसान जवाब लाए हैं.
Income Tax Act 2025 FAQ: TDS/TCS से Advance Tax तक, क्या हैं नियम, कितना ब्याज? 31 सवालों से दूर कर लें सारे कनफ्यूजन!

Income Tax Act 2025 FAQ: भारत सरकार ने 'आयकर अधिनियम 1961' की जगह अब 'आयकर अधिनियम 2025' को लागू करने की तैयारी कर ली है. यह नया कानून 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह प्रभावी होगा. इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य टैक्स नियमों को सरल और स्पष्ट बनाना है.

खास बात यह है कि इनकम टैक्स भुगतान के तरीकों (TDS, एडवांस टैक्स, सेल्फ-असेसमेंट) में कोई बुनियादी बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन धाराओं (Sections) के नाम और नंबर बदल दिए गए हैं. 1 अप्रैल 2026 के बाद होने वाले सभी लेन-देन अब नए कानून की धाराओं के तहत होंगे.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

31 सवाल: TDS/TCS, एडवांस टैक्स, सेल्फ-असेसमेंट

टैक्स के नियम अक्सर उलझाने वाले होते हैं.. और जब पूरा कानून ही बदल रहा हो, तो मन में ढेरों सवाल आना लाजिमी है. आइए आपके सारे कनफ्यूजन इन 31 सवालों के जरिए दूर करते हैं.

सवाल 1- क्या नए कानून में टैक्स देने का तरीका बदला है?

जवाब: नहीं. TDS/TCS, एडवांस टैक्स, सेल्फ-असेसमेंट टैक्स – सब पहले जैसे ही रहेंगे. सिर्फ भाषा आसान की गई है.

सवाल 2- क्या टैक्स पेमेंट का तरीका बदला?

जवाब: नहीं. आप पहले की तरह ही बैंक या ऑनलाइन (नेट बैंकिंग आदि) से टैक्स भरेंगे.

सवाल 3- TDS में क्या बदलाव आया?

जवाब: बड़ा बदलाव नहीं, बस सिस्टम आसान किया गया है.

पहले: सेक्शन 192–194T तक थे.
अब: सिर्फ 2 सेक्शन बचे.
सेक्शन 392- सैलरी पर TDS
सेक्शन 393- बाकी सभी पेमेंट पर TDS

सवाल 4- ट्रांजिशन में TDS पर कौन सा कानून लागू होगा?

जवाब: बहुत आसान नियम:

31 मार्च 2026 तक- पुराना कानून (1961)
1 अप्रैल 2026 के बाद- नया कानून (2025)

सवाल 5- 1 अप्रैल 2026 के बाद कौन सा सेक्शन लिखना होगा?

जवाब: नया सेक्शन ही लिखना होगा. पुराने सेक्शन (194C, 194J, 194H आदि) लिखेंगे तो एरर आएगा. अब Section 393 (या TCS के लिए 394) लिखना होगा.

सवाल 6- मार्च–अप्रैल के बीच पेमेंट पर TDS कैसे लगेगा?

जवाब: नियम: जो पहले होगा- पेमेंट या एंट्री

31 मार्च से पहले- पुराना कानून
1 अप्रैल के बाद- नया कानून

tax

सवाल 7- TDS जमा करने की तारीख बदली?

जवाब: नहीं.

सामान्य: अगले महीने की 7 तारीख
मार्च का TDS: 30 अप्रैल

सवाल 8- मार्च 2026 का TDS कब जमा होगा?

जवाब: सरकारी अकाउंट: 7 अप्रैल 2026
गैर-सरकारी अकाउंट: 30 अप्रैल 2026

सवाल 9- 31 मार्च से पहले कटे TDS का चालान किस कानून के तहत होगा?

जवाब: पुराने कानून (1961 Act)

सवाल 10- क्या एक ही पैसे पर दो बार TDS कटेगा?

जवाब: नहीं. अगर पुराने कानून के तहत एक बार कट गया तो नए कानून में दोबारा नहीं कटेगा.

सवाल 11- Lower TDS सर्टिफिकेट (पुराना) मान्य रहेगा?

जवाब: हां, अगर पेमेंट 31 मार्च 2026 तक का है, तो भले ही नया कानून आने के बाद सरकार को मिले, पुराना टीडीएस ही मान्य होगा.

सवाल 12- क्या Section 197 का सर्टिफिकेट आगे भी चलेगा?

जवाब: हां, अगर 2026-27 के लिए वैध है.

सवाल 13- TDS देर से जमा करने पर ब्याज बदला?

जवाब: नहीं.

अगर कटौती नहीं की तो 1% प्रति माह
अगर कटौती तो कर ली, पर जमा नहीं किया तो 1.5% प्रति माह

tax

सवाल 14- एडवांस टैक्स में बदलाव?

जवाब: नहीं. बस भाषा आसान की गई है.

सवाल 15- अब Tax Year के तहत Advance Tax कैसे देंगे?

जवाब: पहले जैसे ही. बस “Assessment Year” की जगह “Tax Year” शब्द आया है.

tax

सवाल 16- 15 मार्च 2026 का एडवांस टैक्स किस एक्ट में?

जवाब: पुराने वाले यानी इनकम टैक्स एक्ट 1961 में, क्योंकि ये वित्त वर्ष 2025-26 का होगा.

सवाल 17- एडवांस टैक्स कम देने पर ब्याज किस एक्ट से?

जवाब: पुराने एक्ट (1961) के तहत ही ब्याज लगेगा.

सवाल 18- नए कानून के तहत एडवांस टैक्स कब देना जरूरी है?

जवाब: जब टैक्स ₹10,000 या उससे ज्यादा बन रहा हो.

सवाल 19- वित्त वर्ष 2026-27 के एडवांस टैक्स की पहली किस्त किस एक्ट से?

जवाब: नए एक्ट (2025) के तहत.

सवाल 20- Presumptive Scheme (Section 58) वालों के लिए नए एक्ट में एडवांस टैक्स का नियम क्या है?

जवाब: पूरा एडवांस टैक्स सेक्शन 408(2) के तहत 15 मार्च तक एक साथ जमा करना होगा.

सवाल 21- एडवांस टैक्स पर ब्याज बदला?

जवाब: नहीं.

Section 424 (234B जैसा): अगर आपने एडवांस टैक्स नहीं भरा या 90% से कम भरा- 1% प्रति माह ब्याज
Section 425 (234C जैसा): अगर किस्त (installment) समय पर नहीं भरी- 1% से 3% तक ब्याज

सवाल 22- FY 2025-26 का टैक्स अगर जुलाई 2026 में भरें?

जवाब: पुराने एक्ट का सेक्शन 140A लागू होगा.

सवाल 23- टैक्स भुगतान करते वक्त ट्रांजिशन में क्या ध्यान रखें?

सही साल चुनना जरूरी:

FY 2025-26- AY 2026-27
FY 2026-27- Tax Year 2026-27

tax

सवाल 24- नए कानून में भी AIS रहेगा?

जवाब: हां, लेकिन अब नया नाम होगा- Form 168.

सवाल 25- पुराने MAT/AMT क्रेडिट का क्या होगा?

जवाब: वो नए एक्ट में भी मान्य रहेगा.

सवाल 26- पुराने कानून के कैरी-फॉरवर्ड टैक्स क्रेडिट कितने साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं?

जवाब: नए कानून में 15 साल तक.

सवाल 27- पुराने टैक्स बकाया खत्म हो जाएंगे?

जवाब: नहीं, आपको भरना ही पड़ेगा.

सवाल 28- क्या सरकार पुराने टैक्स वसूल सकती है?

जवाब: हां.

सवाल 29- पुराने नोटिस/अटैचमेंट मान्य रहेंगे?

जवाब: हां, पूरी तरह.

सवाल 30- पुराने रिफंड का क्या होगा?

जवाब: आपको मिलेगा, कोई नुकसान नहीं.

सवाल 31- पुराने TDS का रिफंड मिल सकता है?

जवाब: हां, लेकिन:

2 साल के अंदर क्लेम करना होगा
Form 26B भरना होगा

Conclusion

सरकार ने केवल 'पैकिंग' बदली है, 'सामान' वही है. नियमों को सरल बनाया गया है ताकि आप और हम जैसे आम लोग इसे आसानी से समझ सकें. बस ध्यान इस बात का रखना है कि 1 अप्रैल 2026 के बाद जब भी आप कोई फॉर्म भरें या टीडीएस काटें, तो नई धाराओं का ही इस्तेमाल करें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)