इनकम टैक्स पोर्टल का पासवर्ड भूल गए? कोई बात नहीं! अब चुटकियों में बैंक से ऐसे डाउनलोड करें Form 26

इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए फॉर्म 26AS (अब फॉर्म 168) सबसे जरूरी है.तो अब आपको इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं है.जी हां आप सीधे अपने बैंक की नेट बैंकिंग से ही इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. टीडीएस और टैक्स रिफंड की पूरी जानकारी के लिए यह स्टेप-दर-स्टेप गाइड पढ़ें
 इनकम टैक्स पोर्टल का पासवर्ड भूल गए? कोई बात नहीं! अब चुटकियों में बैंक से ऐसे डाउनलोड करें Form 26

अब Form 26AS डाउनलोड करने के लिए इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन करना जरूरी नहीं है(प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का सीजन आते ही लोगों को सबसे पहले जिस डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है, वो है Form 26AS. असल में यही वो डाक्यूमेंट्स होता है जिससे पता चलता है कि पूरे साल में आपका कितना TDS कटा, और फिर कितना टैक्स जमा हुआ और कहां-कहां आपके नाम से बड़े ट्रांजेक्शन हुए हैंय

हालांकि असली परेशानी तब शुरू होती है जब लोग इनकम टैक्स पोर्टल का पासवर्ड भूल जाते हैं. फिर झेलना पड़ता है परेशानी क्योंकि OTP, पासवर्ड रीसेट और लॉगिन के झंझट में घंटों निकल जाते हैं.

वैसे अच्छी बात ये है कि अब Form 26AS डाउनलोड करने के लिए इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन करना जरूरी नहीं है.जी हां देश के कई बड़े बैंक अपने नेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए यह सुविधा दे रहे हैं

क्या होता है Form 26AS?

Form 26AS को समझें तो यह आपका टैक्स रिपोर्ट कार्ड होता है

इसमें पूरी जानकारी होती है:

  • आपकी सैलरी पर कितना TDS कटा है
  • बैंक FD पर कितना टैक्स कटा है
  • आपने कितना एडवांस टैक्स जमा किया
  • कितना रिफंड मिला है
  • बड़े ट्रांजेक्शन और निवेश की डिटेल
  • ये ITR भरने से पहले का जरूरी डॉक्यूमेंट मानते हैं

क्या अब इसका नाम बदल गया है?

नए Income Tax Act 2025 के तहत Form 26AS को कई जगह Form 168 के रूप में भी रेफर किया जा रहा है. हालांकि फिलहाल आम लोगों के बीच अभी भी Form 26AS नाम ही ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है.

सबसे जरूरी बात क्या है?

  • बैंक की नेट बैंकिंग से Form 26AS डाउनलोड कर सकते हैं
  • RACES पोर्टल पर डायरेक्ट पहुंच सकते हैं
  • आप इसकी PDF फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं
  • इस फॉर्म से ITR फाइलिंग आसान हो जाती है

बैंक की वेबसाइट से Form 26AS कैसे डाउनलोड करें?

Step-by-Step आसान तरीका

Step 1:

अपने बैंक की नेट बैंकिंग में लॉगिन करें

Step 2:

Tax Services या Income Tax सेक्शन में जाएं

Step 3:

वहां Form 26AS का ऑप्शन दिखाई देगा

Step 4:

उस पर क्लिक करते ही आप TRACES वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे

Step 5:

अब Assessment Year चुनें
View As” में HTML चुनें

Step 6:

View/Download पर क्लिक करना चाहिए

Step 7:

PDF डाउनलोड करके सेव कर लें

tax

कौन-कौन से बैंक दे रहे हैं यह सुविधा?


Income Tax Portal से डाउनलोड करना हो तो क्या करें?

अगर आप सीधे पोर्टल से डाउनलोड करना चाहते हैं, तो स्टेप्स समझना चाहिए

1. incometax.gov.in पर लॉगिन करें
2. e-File सेक्शन में जाएं
3.Income Tax Returns चुनना चाहिए
4. View Form 26AS पर क्लिक करना चाहिए
5. TRACES वेबसाइट पर Redirect हो जाएंगे
6. वहां से PDF आप डाउनलोड कर लें

आखिर Form 26AS इतना जरूरी क्यों है?

  • बहुत से लोग सीधे ITR भर देते हैं और बाद में नोटिस आ जाता है
  • ऐसा इसलिए होता है क्योंकि TDS मैच नहीं होता
  • बैंक ब्याज छूट जाता है
  • जबकि कोई ट्रांजेक्शन रिपोर्ट नहीं किया जाता
  • Form 26AS इन सारी चीजों का मिलान करने में हेल्प करता है

आम टैक्सपेयर्स के लिए इसका मतलब

  • इससे ITR भरना आसान होगा
  • पासवर्ड भूलने की टेंशन खत्म होगी
  • TDS मिसमैच पकड़ सकेंगे
  • नोटिस का खतरा कम होगा

बैंक से सीधे डॉक्यूमेंट मिल जाएगा

ये 5 चीजें ध्यान से देखें

1. TDS सही दिख रहा है या नहीं

2. सैलरी और बैंक ब्याज मैच कर रहा है या नहीं

3. किसी गलत ट्रांजैक्शन की एंट्री तो नहीं

4. रिफंड सही दिख रहा है या नहीं

5. PAN नंबर सही है या नहीं

अगर गलती दिखे तो क्या करें?

अगर TDS नहीं दिख रहा,गलत रकम दिख रही और बैंक एंट्री गलत है. तो फिर कंपनी के Accounts Department,बैंक या Deductor से तुरंत संपर्क करें

चीजजानकारी
Form 26AS क्या है?टैक्स रिपोर्ट कार्ड
कहां से डाउनलोड होगा?बैंक या Income Tax Porta
जरूरी क्यों?ITR मिलान के लिए
कौन सी साइट खुलती है?TRACES
फॉर्मेटPDF / HTML

आपके काम की बात

आपको बता दें कि ITR भरने से पहले Form 26AS चेक करना आज के टाइम में और भी जरूरी हो गया है. हालांकि अच्छी बात ये है कि अब इसके लिए बार-बार Income Tax Portal का पासवर्ड याद रखने की आपकी जरूरत नहीं होने वाली है.नेट बैंकिंग के जरिए कुछ मिनटों में यह डॉक्यूमेंट डाउनलोड किया जा सकता है.हालांकि आप एक बात याद रखें कि ITR भरने से पहले अपने टैक्स रिकॉर्ड का मिलान जरूर करें, ताकि बाद में नोटिस और परेशानी से बचा जा सके.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या इस फॉर्म को खोलने के लिए किसी पासवर्ड की जरूरत है?

नहीं, यह फाइल बिना किसी पासवर्ड के सीधे खुल जाती है

Q2 क्या अलग-अलग बैंकों के लिए अलग फॉर्म निकालने होंगे?

आपके पैन (PAN) से जुड़ी सारी डिटेल एक ही फॉर्म में मिल जाएगी

Q3 टैक्स कटते ही क्या यह तुरंत फॉर्म में दिखने लगता है?

नहीं, कंपनियां जब हर तीन महीने में रिपोर्ट भरती हैं, तभी यह अपडेट होता है

Q4 अगर फॉर्म में टैक्स कम दिखे तो क्या करना चाहिए?

तुरंत अपनी कंपनी या बैंक को रिकॉर्ड सुधारने के लिए कहें, वरना नोटिस आ सकता है

Q5 क्या इसे मोबाइल पर भी डाउनलोड कर सकते हैं?

हां, अपने बैंक की ऐप या वेबसाइट से इसे PDF के रूप में सेव कर सकते हैं

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6