क्या होता है टैक्स हार्वेस्टिंग? कैसे घाटे वाले शेयर भी बचा सकते हैं इनकम टैक्स!जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और LTCG के नए जरूरी नियम

31 मार्च से पहले टैक्स हार्वेस्टिंग की रणनीति अपनाकर निवेशक अपने कैपिटल गेन्स टैक्स को कम कर सकते हैं. सही समय पर शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड बेचकर मुनाफा या नुकसान बुक करने से टैक्स बचाने में मदद मिलती है. जानिए टैक्स हार्वेस्टिंग का आसान तरीका.
क्या होता है टैक्स हार्वेस्टिंग? कैसे घाटे वाले शेयर भी बचा सकते हैं इनकम टैक्स!जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और LTCG के नए जरूरी नियम

जैसे-जैसे फाइनेंशियल ईयर का लास्ट पास आता जाता है, वैसे-वैसे निवेशक अपने मुनाफे के साथ-साथ टैक्स सेविंग्स के तरीकों पर भी ध्यान देने लगते हैं.असल में 31 मार्च से पहले की गई प्लानिंग कई बार इन्वेस्टर्स को अच्छा खासा टैक्स बचाने में हेल्प कर सकती है.तो इसी प्लानिंग को टैक्स हार्वेस्टिंग (Tax Harvesting) कहा जाता है.

सवाल: क्या टैक्स हार्वेस्टिंग शेयर या इक्विटी के आता है काम?

यह एक ऐसी निवेश प्लानिंग है जिसमें निवेशक सही समय पर अपने शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड बेचकर प्रॉफिट या लॉस बुक करते हैं, ताकि टोटल टैक्स देनदारी कम की जा सके.जी हां अगर इसे सही तरीके से अपनाया जाए तो यह टैक्स प्लानिंग का काफी असरदार ऑप्शन बन सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या होती है टैक्स हार्वेस्टिंग?

सरल भाषा में समझें तो टैक्स हार्वेस्टिंग का मतलब होता है कि टैक्स सेविंग्स के लिए सही टाइम पर इन्वेस्टमेंट बेचना और फिर दोबारा निवेश करना.जी हां जब इन्वेस्टर शेयर या म्यूचुअल फंड बेचते हैं, तो उस पर होने वाले मुनाफे को कैपिटल गेन्स कहा जाता है. यही कैपिटल गेन्स टैक्स के दायरे में आता है. लेकिन अगर निवेशक प्लानिंग के साथ खरीद-फरोख्त करें, तो वे अपने टैक्स को काफी हद तक कम कर सकते हैं.असल में टैक्स हार्वेस्टिंग अहम रूप से दो तरह की होती है.

tax

1. टैक्स-गेन हार्वेस्टिंग क्या है?

  • टैक्स-गेन हार्वेस्टिंग उस समय की जाती है जब निवेशक मुनाफे को सही समय पर बुक करते हैं
  • अगर किसी शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड को 12 महीने से ज्यादा टाइम तक होल्ड किया है, तो उस पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) लागू होता है
  • मौजूदा रूल्स के मुताबिक धारा 112A के जरिए सालाना 1.25 लाख रुपये तक का LTCG टैक्स-फ्री है

इसका मतलब यह भी है कि अगर आपका टोटल लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन इस लिमिट के अंदर है, तो आप अपने इन्वेस्टमेंट को बेचकर मुनाफा बुक कर सकते हैं और बाद में फिर से निवेश कर सकते हैं.इससे आपकी खरीद कीमत रीसेट हो जाती है, जिससे फ्यूचर में टैक्स का बोझ कम हो सकता है.

2. टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग कैसे काम करती है?

  • टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग में निवेशक उन शेयरों या फंड्स को बेचते हैं जिनमें उन्हें नुकसान हो रहा होता है.
  • यह नुकसान दूसरे मुनाफे के खिलाफ सेट-ऑफ किया जा सकता है, जिससे कुल टैक्स कम हो जाता है.

तो समझिए इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम भी हैं-

  • शॉर्ट टर्म कैपिटल लॉस को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के मुनाफे से एडजस्ट किया जा सकता है
  • लॉन्ग टर्म कैपिटल लॉस को केवल लॉन्ग टर्म प्रॉफिट से ही एडजस्ट किया जा सकता है
  • अगर नुकसान ज्यादा है, तो उसे आने वाले 8 साल तक कैरी फॉरवर्ड किया जा सकता है

टैक्स हार्वेस्टिंग कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप तरीका)

अगर आप टैक्स हार्वेस्टिंग का फायदा लेना चाहते हैं तो कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करना जरूरी है.

  • सबसे पहले अपने सभी निवेश की होल्डिंग अवधिचेक करें
  • यह लिमिट तय करें कि आपका मुनाफा शॉर्ट टर्म है या लॉन्ग टर्म.
  • अपने कुल कैपिटल गेन का सही हिसाब लगाएं.
  • अगर LTCG 1.25 लाख रुपये के अंदर है तो उसे बुक करने पर विचार करें.
  • जिन निवेशों में नुकसान हो रहा है, उनको पहचानें
  • जरूरत पड़ने पर उन निवेशों को बेचकर लॉस बुक करें.
  • लास्ट में इन सभी प्रॉफिट और लॉस को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में सही तरीके से दर्ज करें.

टैक्स हार्वेस्टिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

टैक्स हार्वेस्टिंग करते समय सबसे जरूरी बात है कि आप अपने निवेश का होल्डिंग पीरियड और टैक्स रूल अच्छी तरह समझें.मानते हैं कि अगर आपका लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन 1.25 लाख रुपये से कम है, तो उस पर टैक्स नहीं लगता.ऐसे में कई बार टैक्स ऑप्टिमाइजेशन की जरूरत भी नहीं पड़ती.लेकिन अगर आपका मुनाफा इस सीमा से ज्यादा है, तो टैक्स हार्वेस्टिंग की प्लानिंग अपनाकर टैक्स का बोझ कम किया जा सकता है.

tax

निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है यह प्लानिंग?

टैक्स हार्वेस्टिंग केवल टैक्स बचाने का तरीका ही नहीं है, बल्कि यह स्मार्ट इन्वेस्टमेंट प्लानिंग का हिस्सा भी है.तो अगर निवेशक साल के लास्ट में अपने पोर्टफोलियो का रिव्यू करें और सही समय पर प्रॉफिट या लॉस बुक करें, तो वे अपनी टैक्स लायबिलिटी कम करने के साथ-साथ निवेश को अच्छे तरीके से मैनेज भी कर सकते हैं(नोट: टैक्स नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना बेहतर माना जाता है)

FAQs

1. टैक्स हार्वेस्टिंग क्या होती है?
टैक्स हार्वेस्टिंग एक निवेश रणनीति है जिसमें निवेशक सही समय पर शेयर या म्यूचुअल फंड बेचकर टैक्स देनदारी कम करते हैं

2. टैक्स हार्वेस्टिंग किन निवेशों में लागू होती है?
यह मुख्य रूप से शेयर और इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश पर लागू होती है

3. LTCG पर कितनी टैक्स छूट मिलती है?
धारा 112A के तहत सालाना ₹1.25 लाख तक का लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स फ्री होता है

4. टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग क्या है?
इसमें नुकसान वाले निवेश को बेचकर उस नुकसान को दूसरे मुनाफे के खिलाफ एडजस्ट किया जाता है

5. क्या टैक्स लॉस आगे के सालों में भी एडजस्ट किया जा सकता है?
हाँ, अगर नुकसान ज्यादा है तो उसे 8 साल तक कैरी फॉरवर्ड किया जा सकता है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6