&format=webp&quality=medium)
ITR Refund: 16 सितंबर 2025 को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख गुजर चुकी है. अब ज्यादातर टैक्सपेयर्स का ध्यान अपने रिफंड (Tax Refund) की ओर है. जिन लोगों ने तय समय पर रिटर्न फाइल किया है, वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनका पैसा वापस आए. लेकिन इस बार हालात थोड़े अलग हैं, क्योंकि विभाग रिफंड प्रोसेस करने से पहले हर डिटेल की कड़ाई से जांच कर रहा है.
आयकर विभाग (Income Tax Department) का कहना है कि कई बार लोग गलत जानकारी देकर रिफंड का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. इस वजह से हर साल लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आता है. यही कारण है कि इस बार विभाग बेहद सतर्क है और हर केस की डिटेल चेक करने के बाद ही रिफंड जारी करेगा.
रिफंड में देरी की सबसे बड़ी वजह फर्जी क्लेम (Fake Claim) है. कई लोग झूठे दस्तावेज लगाकर रिफंड पाने की कोशिश करते हैं. आयकर विभाग ऐसे मामलों को पकड़ने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी और डेटा मैचिंग का इस्तेमाल करता है. लोग कई तरह के फर्जीवाड़े करते हैं, जैसे-
ये सब आम तरीके हैं जिनसे लोग रिफंड लेने की कोशिश करते हैं. लेकिन इस बार विभाग इन पर सख्ती से शिकंजा कस रहा है.
आयकर विभाग कई तरीकों से गलत क्लेम पकड़ता है. यहां कुछ तरीकों की लिस्ट दी गई है. अगर इनमें से कोई भी डिटेल मेल नहीं खाती तो विभाग तुरंत नोटिस भेज सकता है.
अगर किसी को आयकर विभाग से नोटिस मिलता है तो घबराने की जरूरत नहीं है.
इस बार फर्जी क्लेम करने वालों पर सख्ती पहले की तुलना में अधिक की जा रही है. पिछले कुछ सालों में फर्जी रिफंड (Fraudulent Refund) मामलों में तेजी आई है. कई लोग जानबूझकर गलत जानकारी देते हैं, वहीं कई लोग बिना समझे गलती कर बैठते हैं. ऐसे में दोनों ही कैटेगरी के लोगों को नोटिस भेजा जा सकता है.
अगर आप भी रिफंड का इंतजार कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें:
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद रिफंड का इंतजार करना आम बात है. लेकिन अगर आपने सब कुछ ईमानदारी से किया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग की जांच भले ही लंबी हो रही हो, लेकिन अंत में सही टैक्सपेयर्स को उनका हक जरूर मिलेगा. जो लोग फर्जीवाड़ा करेंगे, उन्हें नोटिस का सामना करना पड़ेगा.
आमतौर पर 4-5 हफ्ते में प्रोसेस हो जाता है.
नहीं, केवल उन्हीं को जिनका टैक्स ज्यादा कटा हो.
ई-फाइलिंग पोर्टल पर स्टेटस चेक करें.
गलत जानकारी या फर्जी क्लेम पकड़ने पर.
नहीं, पहले जवाब और डॉक्युमेंट मांगे जाते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
VIDEO- गिरते Sensex-Nifty के बीच JP Morgan के 3 टॉप स्टॉक्स