&format=webp&quality=medium)
जानें इस साल टैक्स रिटर्न के लिए कौन सा फॉर्म जरूरी है?
आयकर विभाग ने टैक्स सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. दशकों से नौकरीपेशा लोगों की पहचान रहा फॉर्म-16 (Form-16) अब इतिहास बनने जा रहा है और इसकी जगह फॉर्म-130 (Form-130) ले रहा है. लेकिन इस बदलाव को लेकर करदाताओं के बीच एक बड़ी उलझन है कि इस साल यानी 2026 में अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते समय उन्हें कौन सा फॉर्म इस्तेमाल करना होगा?
इस सवाल का जवाब दिया है पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट पंकज मठपाल ने. उन्होंने कहा है कि इस साल आपको फॉर्म-16 ही मिलेगा. इसका जिक्र आयकर विभाग की तरफ से जारी किए गए एफएक्यू में भी है. दरअसल, नया इनकम टैक्स कानून और फॉर्म-130 का प्रावधान 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुआ है, जो नए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लागू होगा. चूंकि अभी आप बीते हुए वित्त वर्ष 2025-26 का रिटर्न फाइल करेंगे, इसलिए पुराने नियम और पुराना फॉर्म-16 ही मिलेगा. आइए इस बदलाव की पूरी कहानी और फ्यूचर की तैयारी को विस्तार से समझते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
लागू होने की तारीख: 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून लागू हो चुका है, जिसके तहत भविष्य में Form-16 की जगह Form-130 दिया जाएगा.
सब कुछ एक जगह: नए फॉर्म-130 में आपकी सैलरी, टीडीएस (TDS), टैक्स कैलकुलेशन और सभी कटौतियों (Deductions) की विस्तृत जानकारी एक ही स्ट्रक्चर्ड दस्तावेज में मिलेगी.
पारदर्शिता का असर: इस बदलाव से ITR भरना तो आसान हो जाएगा, लेकिन चूंकि अब 'Hidden Benefits' भी ट्रैक होंगे, इसलिए कुछ मामलों में आपकी टैक्सेबल इनकम (Taxable Income) बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें- Form-130 FAQ: फॉर्म-16 हुआ रिटायर.. तो उठ खड़े हुए ये 12 सवाल, खुद आयकर विभाग ने दिए आसान जवाब, आप भी जानिए
अब तक हर नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए वित्त वर्ष के अंत में कंपनी से मिलने वाला सबसे अहम दस्तावेज फॉर्म-16 ही रहा है. यह आपकी साल भर की कमाई का एक आधिकारिक 'टैक्स रिपोर्ट कार्ड' होता है.
ये भी पढ़ें- ITR-1 फॉर्म में हुए हैं कुछ बड़े बदलाव, इनकम टैक्स रिटर्न भरने से पहले जान लें, गलती हुई तो आ सकता है Notice
नए सिस्टम में फॉर्म-130 को अधिक विस्तृत और डिजिटल रूप से सक्षम बनाया गया है. इसे 3 मुख्य हिस्सों में बांटा गया है, ताकि डेटा का मिलान (Reconciliation) आसान हो सके:
| हिस्सा | डीटेल्स |
| पार्ट ए (Part A) | इसमें नियोक्ता (Employer) और कर्मचारी (Employee) की बेसिक और पहचान संबंधी जानकारी होगी. |
| पार्ट बी (Part B) | इसमें सैलरी का विस्तृत ब्रेकअप और काटे गए टीडीएस (TDS) की पूरी जानकारी होगी. |
| पार्ट सी (Part C) | यह सबसे महत्वपूर्ण है. इसमें पेंशन, टैक्सेबल इनकम का पूरा कैलकुलेशन, जमा टैक्स और सभी तरह की छूट (Deductions) की डिटेल एक ही जगह मिलेगी. |
पुराने सिस्टम में अक्सर कंपनियां अपने कर्मचारियों को सैलरी के अलावा कई सुविधाएं (Perks) देती थीं, जो कई बार मुख्य टैक्स फॉर्म में स्पष्ट नहीं होती थीं. अब नए सिस्टम में इन्हें ट्रैक करना बहुत आसान हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- ITR Filing की Deadline से लेकर Form-16 तक, 1 अप्रैल से हुए ये 5 बड़े बदलाव, हर टैक्सपेयर को होने चाहिए पता!
ये सभी विवरण अब Form-123 में दर्ज होंगे, जो डिजिटल रूप से सीधे आपके Form-130 से लिंक होगा. इसका मतलब है कि अब आपकी पूरी आय, जिसमें ये छुपे हुए फायदे भी शामिल हैं, आयकर विभाग की नजर में रहेगी.
फॉर्म-16 का खत्म होना और फॉर्म-130 का आना सिर्फ नाम का बदलाव नहीं है, बल्कि यह पूरे टैक्स इकोसिस्टम के 'पेपरलेस' और 'इंटेलिजेंट' बनने की दिशा में एक कदम है.
फायदा: आपको अपना रिटर्न भरने के लिए अब दस अलग-अलग कागज नहीं पलटने होंगे. सारा डेटा प्री-फिल्ड (पहले से भरा हुआ) मिलेगा, जिससे गलती की गुंजाइश कम होगी.
चुनौती: अब टैक्स छुपाना लगभग नामुमकिन होगा. आपकी हर छोटी-बड़ी कमाई और कंपनी से मिलने वाला फायदा सीधे टैक्स के दायरे में दिखेगा.
याद रखें: इस साल (2026 में) अपनी कंपनी से फॉर्म-16 ही मांगें और उसी के आधार पर रिटर्न भरें. फॉर्म-130 की तैयारी आपको अगले साल के लिए करनी है.
ये भी पढ़ें- Income Tax बचाने से लेकर निवेश बढ़ाने तक.. जानें हर डेडलाइन! ये रही FY27 के लिए महीने-दर-महीने फाइनेंशियल गाइड
1- क्या इस साल (2026) मुझे फॉर्म-130 मिलेगा?
नहीं, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आपको फॉर्म-16 ही मिलेगा. फॉर्म-130 अगले वित्त वर्ष (2026-27) से मिलेगा.
2- क्या फॉर्म-130 आने से टैक्स बढ़ जाएगा?
अगर आपको कंपनी से बहुत अधिक नॉन-कैश बेनिफिट्स (जैसे कार, क्लब मेंबरशिप आदि) मिलते हैं, तो आपकी टैक्सेबल इनकम बढ़ सकती है, जिससे टैक्स में मामूली बढ़ोतरी संभव है.
3- क्या फॉर्म-130 को भी TRACES से डाउनलोड करना होगा?
हां, फॉर्म-16 की तरह ही नियोक्ताओं को फॉर्म-130 भी आधिकारिक TRACES पोर्टल से डाउनलोड करके ही जारी करना होगा.
4- क्या पेंशनभोगियों को भी फॉर्म-130 मिलेगा?
हां, नए नियमों के अनुसार पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी फॉर्म-130 के विशेष भाग (Part C Annexure-II) में जानकारी दी जाएगी.
5- अगर मेरी कंपनी फॉर्म-16 की जगह फॉर्म-130 दे दे तो क्या करें?
इस साल के लिए तकनीकी रूप से फॉर्म-16 ही वैध है. हालांकि, अगर जानकारी सही है तो आप डेटा का मिलान कर सकते हैं, लेकिन आधिकारिक दस्तावेज के रूप में पुराना फॉर्मेट ही अभी प्रभावी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)