&format=webp&quality=medium)
income Tax Rules 2026 के तहत फॉर्म 16, टीडीएस और पैन कार्ड से जुड़े जरूरी फॉर्म्स बदल रहे हैं (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
नौकरी करते हैं या फिर खुद का कोई भी बिजनेस है, तो आपको इनकम टैक्स के हर एक रूल को समय पर जान और समझ लेना चाहिए. जी हां हाल ही में सरकार ने Income Tax Rules 2026 के तहत कई पुराने फॉर्म्स को हटाकर नए फॉर्म लागू करने की तैयारी की है. इसका सीधा असर टैक्स फाइलिंग, TDS, PAN और ऑडिट जैसी प्रक्रियाओं पर पड़ेगा. तो अगर आपने इनके बारे में टाइम रहते नहीं जाना तो फिर आने वाले कल में आपको परेशानी होगी.
तो सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सालों से यूज हो रहा ‘Form 16’ अब नए नाम और नंबर के साथ आएगा. यानी कि आने वाले समय में टैक्स सिस्टम पूरी तरह नए फॉर्मेट में नजर आ सकता है
यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स पोर्टल का पासवर्ड भूल गए? कोई बात नहीं! अब चुटकियों में बैंक से ऐसे डाउनलोड करें Form 26

यह भी पढ़ें: अचानक घर आ गया Income Tax Notice, तो बिना घबराएं फॉलो करें ये 5 स्टेप्स! समझें पूरा A TO Z प्रोसेस
| बदलाव | नया फॉर्म |
| फॉर्म 16 | फॉर्म 130 |
| 5G/15H सिस्टम | फॉर्म 121 |
| टीडीएस सर्टिफिकेट | फॉर्म 131 |
| पैन एप्लीकेशन | फॉर्म 93/95/96 |
| प्रॉपर्टी/क्रिप्टो टीडीएस | फॉर्म 141 |
| ऑडिट फॉर्म | फॉर्म 26 |
आपको बता दें कि सरकार का इरादा इनकम टैक्स के इन चेंज के जरिए टैक्स की कठिनाइयों को कम करना और फॉर्म्स की संख्या घटाना है. हालांकि, शुरुआत में ये नए नंबर थोड़े उलझाने वाले लग सकते हैं, तो इसलिए अगली बार जब भी आप टैक्स से जुड़ा कोई काम करें, तो अपने CA से इन नए फॉर्म्स (130, 141, 26) के बारे में जरूर बात कर लें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या मेरा पुराना PAN कार्ड बेकार हो जाएगा?
नहीं, पुराना कार्ड चलता रहेगा, नया फॉर्म सिर्फ नए आवेदन या सुधार के लिए है
Q2 क्या नए फॉर्म के लिए बैंक या दफ्तर जाना होगा?
बिल्कुल नहीं, ये सभी फॉर्म इनकम टैक्स की वेबसाइट पर ऑनलाइन मिल जाएंगे
Q3 पुराने सालों का टैक्स भरना हो तो कौन सा फॉर्म चुनें?
पिछले सालों के लिए पुराने फॉर्म ही चलेंगे, नए फॉर्म अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले साल के लिए हैं
Q4 क्या फॉर्म बदलने से टैक्स बचाने के तरीके भी बदल गए?
निवेश और छूट के नियम वही हैं, बस उन जानकारियों को भरने वाला 'फॉर्म नंबर' बदल गया है
Q5 अगर गलती से पुराने फॉर्म में जानकारी भर दी तो क्या होगा?
आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है और रिफंड अटक सकता है, इसलिए हमेशा लेटेस्ट फॉर्म ही चुनें