&format=webp&quality=medium)
मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिल सकती है. (Zeebiz)
Budget 2025: देश का आम बजट 1 फरवरी, 2025 को पेश होने वाला है और इस बार की चर्चा सबसे ज्यादा टैक्स स्लैब्स (Tax Slabs) और न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) में होने वाले बदलावों को लेकर हो रही है. यह बजट आम नागरिकों, खासकर मिडिल क्लास और उच्च आय वाले व्यक्तियों के लिए इनकम टैक्स (Income Tax) में कई राहतों की उम्मीद लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं, इस बजट में क्या बदलाव हो सकते हैं और इसका आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा.
2025 के बजट में एक महत्वपूर्ण बदलाव न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) में देखने को मिल सकता है. सरकार 10 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री (Tax Free) करने पर विचार कर रही है. इसका मतलब है कि अगर आपकी सालाना आय 10 लाख तक होती है, तो आपको टैक्स नहीं देना होगा. अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ, तो मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिल सकती है और उनके खर्च करने की क्षमता में भी इजाफा हो सकता है.
फिलहाल, अगर किसी की सालाना आय 15 लाख रुपए से ज्यादा है, तो उस पर 30% टैक्स लगता है. लेकिन, बजट 2025 में 15 लाख से 20 लाख तक की आय वालों के लिए एक नया स्लैब पेश किया जा सकता है. इस नए स्लैब में टैक्स को 30% से घटाकर 25% किया जा सकता है. यह बदलाव खासकर उच्च आय वाले वर्ग के लिए राहत भरा हो सकता है और वे टैक्स की भारी दर से बच सकते हैं.
न्यू टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लगता. अगर यह सीमा बढ़कर 10 लाख तक हो जाती है, तो इसका फायदा लाखों लोगों को मिलेगा. इस बदलाव के बाद, 10 लाख तक की आय को पूरी तरह टैक्स फ्री किया जा सकता है, जिससे छोटे और मिडिल क्लास के लोग ज्यादा फायदा उठा सकेंगे. इसका एक मकसद ये भी है कि ज्यादा से ज्यादा टैक्सपेयर्स को न्यू टैक्स रिजीम में शामिल किया जाए.
₹0-2.5 लाख: 0% टैक्स
₹2.5-5 लाख: 5% टैक्स
₹5-10 लाख: 20% टैक्स
₹10 लाख+ : 30% टैक्स
₹0-3 लाख: 0% टैक्स
₹3-6 लाख: 5% टैक्स
₹6-9 लाख: 10% टैक्स
₹9-12 लाख: 15% टैक्स
₹12-15 लाख: 20% टैक्स
₹15 लाख+: 30% टैक्स
Budget 2025 में मिडिल क्लास को राहत दी जा सकती है. ऐसा करने से कंजम्पशन को बड़ा पुश मिल सकता है. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. टैक्स छूट और स्लैब में बदलाव से लोगों के हाथ में ज्यादा पैसे होंगे, जिसे वे खर्च कर सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था में और तेजी से विकास होगा.