&format=webp&quality=medium)
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR Filing) भरने की आखिरी तारीख इस बार सरकार ने 15 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर 2025 कर दी थी, क्योंकि बहुत सारे लोग आईटीआर नहीं भर पाए थे. दिलचस्प बात यह है कि 7 सितंबर तक रिटर्न भरने वालों का आंकड़ा सिर्फ 4.89 करोड़ था, जबकि आखिरी 8 दिनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
15 सितंबर की शाम तक इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने बताया था कि 7.30 करोड़ से ज्यादा आईटीआर फाइल हो चुके हैं. अब जब डेडलाइन बीत चुकी है, तो आयकर विभाग ने कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है, लेकिन विभाग की वेबसाइट पर साफ दिख रहा है कि 16 सितंबर तक 7,53,30,860 रिटर्न फाइल हुए हैं. यह पिछले साल के 7.28 करोड़ की तुलना में करीब 25 लाख ज्यादा है.
आईटीआर फाइलिंग हर साल एक बड़ी चुनौती होती है. खासकर आखिरी दिनों में टैक्सपेयर्स (Taxpayers) तेजी से पोर्टल का इस्तेमाल करते हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 7.28 करोड़ आईटीआर फाइल हुए थे. वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 7.53 करोड़ आईटीआर फाइल हुए हैं. यानी इस बार का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है और सरकार के लिए यह अच्छी खबर है.

आईटीआर फाइलिंग की खासियत यह रहती है कि लोग आखिरी दिनों में ही रिटर्न भरने लगते हैं.
7 सितंबर तक: 4.89 करोड़ ITR
15 सितंबर तक: 7.3 करोड़ से ज्यादा ITR
16 सितंबर तक: 7.53 करोड़ ITR
यानि सिर्फ 8 दिन में करीब 2.6 करोड़ लोगों ने रिटर्न फाइल किया. इसका मतलब है कि औसतन हर दिन 30 लाख से ज्यादा आईटीआर पोर्टल पर भरे गए.
वित्त वर्ष 2024-25 की आईटीआर फाइलिंग ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. 7.53 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना रिटर्न भरा, जो पिछले साल की तुलना में करीब 25 लाख ज्यादा है. सरकार की ओर से बढ़ाई गई डेडलाइन और 24x7 सपोर्ट सिस्टम ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई. अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि सरकार इस आंकड़े को और आगे बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाती है.
यह आपकी इनकम और टैक्स का सालाना विवरण होता है.
यह कानूनी अनिवार्यता है और फाइनेंशियल डॉक्युमेंट के रूप में जरूरी है.
आमतौर पर 31 जुलाई, लेकिन सरकार बढ़ा सकती है.
डेडलाइन के बाद दाखिल किया गया रिटर्न लेट ITR कहलाता है.
₹1000 से ₹5000 तक, आय पर निर्भर करता है.
हां, इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग साइट से.
लोन, वीजा और इनकम प्रूफ के लिए जरूरी है.
नहीं, यह आपकी आय और कैटेगरी पर निर्भर करता है.
लेट फीस, ब्याज और नोटिस आ सकता है.
नहीं, केवल कुल आंकड़े साझा किए जाते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)