टैक्सपेयर हैं और New Tax रिजीम से बच रहे हैं? तो जानें इसके 7 बेस्ट बेनेफिट्स

New Income Tax Rules 2026 के तहत नया टैक्स रिजीम आसान और कम दरों वाला है, लेकिन इसमें पारंपरिक छूट कम हैं. फिर भी स्टैंडर्ड डिडक्शन, NPS योगदान, और कुछ एक्सेम्प्शन के जरिए टैक्स बचाया जा सकता है.तो जानिए नए टैक्स रिजीम के 7 बड़े फायदे और कैसे आप स्मार्ट प्लानिंग से अपनी टैक्स लायबिलिटी घटा सकते हैं
टैक्सपेयर हैं और New Tax रिजीम से बच रहे हैं? तो जानें इसके 7 बेस्ट बेनेफिट्स

न्यू इनकम टैक्स रिजीम में कुछ ऐसे फायदे हैं जो जेब से जुड़े हैं (फोटो: एआई)

1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए इनकम टैक्स नियमों ने टैक्सपेयर्स की सोच बदल दी है. पहले जहां लोग 80C, HRA और मेडिकल छूट के जरिए टैक्स बचाते थे, अब गेम पूरी तरह बदल चुका है. लेकिन क्या सच में अब टैक्स बचाना मुश्किल हो गया है? तो जवाब है कि नहीं...

असल में नया टैक्स रिजीम भले ही कम छूट वाला हो, लेकिन इसमें ऐसे कई स्मार्ट फायदे हैं, जिनसे आप अब भी अपना टैक्स घटा सकते हैं.

5 प्वाइंट में समझें पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • नया टैक्स रिजीम यानी कम दर, कम छूट
  • स्टैंडर्ड डिडक्शन ₹75,000
  • NPS पर बड़ा फायदा जारी
  • कुछ छोटे एक्सेम्प्शन अब भी मौजूद
  • सही प्लानिंग से टैक्स कम संभव


सरकार टैक्स रिजीम को आसान बनाना चाहती है कि कम छूट, लेकिन कम टैक्स दर

नया टैक्स रिजीम क्यों लाया गया?

  • क्योंकि पुराना रिजीम जटिल था
  • कई सारे डिडक्शन
  • ज्यादा कागजी काम
  • टैक्स कैलकुलेशन मुश्किल

नया रिजीम क्या करता है?

  • कम टैक्स स्लैब
  • आसान फाइलिंग
  • कम झंझट
  • सीधी बात: सरकार सिंपल टैक्स सिस्टम की तरफ बढ़ रही है

क्या बदला 2026 में?

  • नया टैक्स रिजीम और मजबूत हुआ
  • ज्यादा लोग डिफॉल्ट में इसमें आ गए
  • बड़े डिडक्शन हटे, लेकिन छोटे फायदे बचेtax


नए टैक्स रिजीम के 7 बड़े फायदे

1. क्या अब भी कोई डिडक्शन मिलता है?

  • हां, स्टैंडर्ड डिडक्शन ₹75,000
  • सीधे आपकी टैक्सेबल इनकम घटती है


2. क्या NPS में फायदा मिलता है?

  • बिल्कुल एंप्लॉयर का योगदान टैक्स फ्री
  • सेक्शन 80CCD(2) लागू
  • नई व्यवस्था में सबसे अच्छा टैक्स बचाने वाला टूल

3. रिटायरमेंट पर क्या फायदा है?

ये बेनिफिट्स टैक्स फ्री रहते हैं

  • ग्रेच्युटी
  • लीव एन्कैशमेंट
  • तो नौकरी बदलते या रिटायर होते समय राहत

4. क्या सैलरी स्ट्रक्चर से टैक्स बच सकता है?

  • हां, और अब यह ज्यादा जरूरी है
  • कंपनी का घर
  • कार
  • बाकी भत्ते
  • सही प्लानिंग यानी कि कम टैक्स

5. क्या छोटी छूट अभी भी मिलती है?

  • हां...
  • ₹200 तक फ्री मील
  • ₹15,000 तक गिफ्ट
  • छोटे-छोटे फायदे मिलकर बड़ा असर डालते हैं

6. क्या होम लोन पर फायदा है?

  • अगर प्रॉपर्टी किराए पर है तो ब्याज पर छूट मिलती है
  • यानी कि होमओनर्स के लिए राहत

7. क्या टैक्स स्लैब से फायदा मिलता है?

  • हां...
  • असल में नए सिस्टम में टैक्स दर कम
  • तो मिडिल क्लास को राहत

आपके लिए नई टैक्स व्यवस्था 2026

  • स्टैंडर्ड डिडक्शन: ₹75,000
  • NPS छूट जारी
  • सीमित एक्सेम्प्शन
  • कम टैक्स दर
  • आसान फाइलिंग

आपको क्यों समझना चाहिए?

  • क्योंकि यह आपकी जेब से जुड़ा है
  • कम टैक्स यानी कि ज्यादा बचत
  • आसान रिजीम यानी कि कम तनाव
  • सही प्लानिंग यानी कि ज्यादा फायदा
  • गलत चुनाव और फिर ज्यादा टैक्स

पुराने टैक्स सिस्टम का क्या हाल?

लगभग स्थिर ही है
80C लिमिट ₹1.5 लाख
नई छूट नहीं
कोई बड़ा बदलाव नहीं

सुविधानए नियम 2026आपका फायदा
स्टैंडर्ड डिडक्शन₹75,000 की सीधी छूटबिना किसी निवेश के टैक्सेबल इनकम कम होगी
टैक्स की दरेंकाफी कम टैक्स दरेंकम इनकम पर टैक्स का बोझ न के बराबर
NPS (80CCD 2)एम्प्लॉयर का योगदान टैक्स फ्रीरिटायरमेंट फंड के साथ टैक्स में बड़ी बचत
रिटायरमेंट लाभग्रेच्युटी और लीव एन्कैशमेंटनौकरी छोड़ते या रिटायर होते समय टैक्स फ्री पैसा
फ्री मील & गिफ्ट₹200 मील और ₹15,000 तक गिफ्टछोटे खर्चों पर भी टैक्स से राहत
प्रॉपर्टीहोम लोन ब्याज पर छूटकिराए पर दी गई प्रॉपर्टी के ब्याज पर टैक्स लाभ
सैलरी स्ट्रक्चरकार, घर और अन्य भत्ते (Perks)स्मार्ट सैलरी प्लानिंग से टैक्स घटाने का मौका

अब क्या करें?

  • अगर आप सैलरीड हैं
  • तो अपनी इनकम स्ट्रक्चर समझें
  • NPS ऑप्शन देखें
  • कंपनी के भत्ते का सही इस्तेमाल करें
  • समझ लें कि कम छूट ही ज्यादा प्लानिंग जरूरी

आपके लिए इसके मायने

  • कम टैक्स देने का मौका
  • आसान फाइलिंग
  • कम डॉक्यूमेंटेशन
  • लेकिन स्मार्ट प्लानिंग जरूरी

आपके काम की बात

आपको बता दें कि पहले टैक्स बचाना “छूट” पर निर्भर था, लेकिन अब टैक्स बचाना “रणनीति” पर निर्भर है.तो अगर आप नए रिजीम को समझकर प्लानिंग करते हैं, तो फिर कम छूट के बावजूद भी ज्यादा बचत संभव है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या नया टैक्स सिस्टम बेहतर है?

यह आपकी इनकम और निवेश पर निर्भर करता है

Q2 क्या 80C अब खत्म हो गया?

नए सिस्टम में हां, लेकिन पुराने में अभी भी है

Q3 क्या NPS सबसे अच्छा ऑप्शन है?

नए सिस्टम में सबसे प्रभावी टैक्स सेविंग टूल है

Q4 क्या दोनों सिस्टम चुन सकते हैं?

हां, लेकिन डिफॉल्ट नया सिस्टम है