&format=webp&quality=medium)
आमतौर पर कई लोगों के साथ ये समस्या रहती है कि सैलरी महीना खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाती है. असल में महीने की पहली तारीख को सैलरी आती है और 10 तारीख तक खत्म हो जाती है, असल में यह शिकायत लगभग हर घर और हर पुरुष की होती है. लेकिन इस समस्या का एक आसान समाधान माना जाता है पत्नी.तो अगर आप हर महीने अपनी सैलरी पत्नी को सौंप देते हैं, तो आपका पैसा लंबे समय तक टिका रह सकता है.
दरअसल, ऐसा माना जाता है कि महिलाएं पैसों की बचत में हमेशा पुरुषों से मुकाबले में एक कदम ज्यादा करती हैं. कई रिसर्च और सर्वे भी इसकी पुष्टि कर चुके हैं कि बचत करने के मामले में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बेहतर होती हैं.तो आइए जानते हैं, वो कौन-सी वजहें हैं जिनकी वजह से महिलाएं ‘बेस्ट सेवर्स’ मानी जाती हैं.
असल में अपने पैसों की बचत के लिए नियम और लिमिट्स सेट करनी होती हैं. ऐसे में महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा अनुशासित होती हैं, तो इसलिए वो इन नियमों का पालन बखूबी आसानी से कर लेती हैं और ज्यादा पैसे भी बचा पाती हैं.
पुरुषों की तुलना में हमेशा से ही महिलाएं पैसों के मामले में ज़्यादा रिस्क नहीं लेतीं हैं. महिलाएं स्टॉक मार्केट, लॉटरी या हाई-रिस्क स्कीम्स में कभी पैसा निवेश नहीं करती हैं,वो इनकी जगह सेविंग अकाउंट, एफडी आदि को निवेश का सुरक्षित विकल्प मानती हैं और चुनती हैं.
इसके साथ ही सालों साल से घर के पैसों का मैनेजमेंट ज़्यादातर महिलाएं ही करती हैं.तो समय के साथ धीरे-धीरे ये जिम्मेदारी उन्हें और ज़िम्मेदार बना देती है, जिस कारण से महिलाओं में सेविंग की आदत और मजबूत हो जाती है.वो जहां पैसा जितना जरूरी होता है उतना ही खर्च करती हैं. महिलाएं शॉपिंग बगैरा भी सेल आदि से करके पैसों को बचाना पसंद करती हैं.
आपको बता दें कि महिलाएं हमेशा लंबी अवधि की फाइनेंशियल प्लानिंग और बजटिंग पर ध्यान देना पसंद करती हैं.असल में जब वो अपने लिए लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल गोल तय करती हैं, तो पैसे बचाना और फाइनेंशियल गेन पाना आसान हो जाता है.माना जाता है कि महिलाएं फाइनेंशियल मामलों में सलाह लेने से नहीं हिचकिचातीं, जिससे वे सेविंग और इन्वेस्टमेंट को लेकर हमेशा अपडेटेड रहती हैं.
महिलाएं कई बार घर के सामान से लेकर त्योहारों तक के लिए पूरे साल का प्लान पहले ही बनाकर रख लेती हैं ताकि एक्स्ट्रा पैसे खर्च ना करने पड़ें. महिलाओं पैसों की सेविंग्स के लिए हमेशा कम दाम और अच्छा क्वालिटी पर भरोसा करती हैं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)
5 FAQs with Answers:
Q1. क्यों कहा जाता है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बचत करती हैं?
महिलाएं खर्च करने से पहले सोचती हैं और हमेशा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर पैसे बचाती हैं.
Q2. सैलरी पत्नी को सौंपने से फायदा क्या होता है?
इससे खर्चों पर नियंत्रण रहता है और सैलरी लंबे समय तक टिकती है.
Q3. क्या रिसर्च यह साबित करती है कि महिलाएं बेहतर सेवर्स हैं?
हां, कई सर्वे और रिपोर्ट्स ने दिखाया है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा पैसों को सेव करने में सक्षम हैं.
Q4. महिलाएं किन वजहों से ज्यादा सेविंग करती हैं?
घरेलू जिम्मेदारी, भविष्य की सुरक्षा और खर्चों की प्राथमिकता तय करने की आदत.
Q5. क्या पुरुष भी महिलाओं जैसी सेविंग आदतें अपना सकते हैं?
बिल्कुल, अगर पुरुष खर्च पर नियंत्रण रखकर भविष्य के लिए बचत करें तो वे भी सेविंग्स में सफल हो सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)