&format=webp&quality=medium)
आजकल कोई भी काम आसानी से घर बैठे ही हो जाता है. हर काम के लिए बहुत चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होती. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की भी अधिकतर सेवाएं अब ऑनलाइन ही मिल जाती हैं. अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने ईपीएफओ में कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं तो आपको पता होगा कि इससे जुड़ी सभी सूचनाएं SMS के जरिए रजिस्टर्ड नंबर पर भेजी जाती हैं.
अगर आप ऑनलाइन कुछ अपडेट भी कर रहे हों तो ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत होती है. लेकिन अगर आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ही बदल गया हो तो आप क्या करेंगे? ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप आसानी से इसे भी अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, घर पर ही ऑनलाइन ये सारा काम हो जाएगा.
- सबसे पहले अपने लैपटॉप या मोबाइल पर UAN Portal खोलें. इसका लिंक है- https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ इसके बाद अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें.
- लॉग इन होने के बाद, आपको ऊपर मेन्यू बार में 'Manage' का विकल्प दिखेगा. उस पर क्लिक करें. ड्रॉप-डाउन मेन्यू में से 'Contact Details' को चुनें.
- आपकी स्क्रीन पर आपका मौजूदा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दिखाई देगी. 'Change Mobile No' के सामने बने छोटे से बॉक्स पर टिक करें
- अब एक नया सेक्शन खुलेगा. यहां आपको दो बार अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. फिर 'Get Mobile OTP' बटन पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके नए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. उस OTP को दर्ज करें और 'Verify mobile OTP' पर क्लिक करें.
- अब ‘Get Authorization Pin’ पर क्लिक करें. इस पर क्लिक करते ही आपको एक नया नंबर दिखने लगेगा. इस नंबर पर आपको एक 4 अंकों का पिन मिलेगा.
- इस पिन को आप पेज पर मौजूद खाली बॉक्स में भर दें और 'Save Changes' पर क्लिक कर दें. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका मोबाइल नंबर UAN Portal पर अपडेट हो जाएगा. इसके बाद आपको ईपीएफओ की तरफ से नए नंबर के अपडेट होने का मैसेज भी आएगा.