&format=webp&quality=medium)
नौकरी बदलने पर आसानी से ऑनलाइन ट्रांसफर करें पीएफ का पैसा (PTI)
PF Fund Transfer Online: नौकरी कर रहे लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक बचत स्कीम है. इसमें सैलरी का एक हिस्सा कॉन्ट्रिब्यूट किया जाता है और स्कीम पर गारंटी रिटर्न भी मिलती है. अगर आपने हाल ही में नौकरी बदली है तो आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि कैसे पुराने पीएफ को नए पीएफ अकाउंट (How to transfer pf fund) में ट्रांसफर किया जाए. बता दें कि नई कंपनी में नई पीएफ खाता खुलता है लेकिन यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) वही रहता है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
कई बार लोग रिटायरमेंट से पहले ही अपने पीएफ का पैसा निकाल लेते हैं. ऐसे में अगर आपके सामने इमरजेंसी आ जाती है तो आप पीएफ से पैसा निकाल सकते हैं. इसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं और 20 दिन में आपका क्लेम प्रोसेस कर दिया जाएगा.
केंद्र सरकार ने साल 1952 में अनिवार्य बचय योजना के तौर पर कर्मचारी भविष्य निधि की शुरुआत की थी. इसमें कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को नियमित रूप से योगदान करना होता है. इस खाते में कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12 फीसदी हिस्सा योगदान किया जाता है.