30 की उम्र, 8 आदतें और 30 साल की बेफिक्री! जानिए कैसे बजटिंग और इन्वेस्टमेंट के ये छोटे चेंज बनाएंगे 'फाइनेंशियल किंग'!

30 की उम्र में सही फाइनेंशियल आदतें अपनाने से आने वाले 30 साल पैसों की टेंशन खत्म हो सकती है. असल में बजट, बचत, निवेश और कर्ज कंट्रोल से कैसे बनाएं मजबूत भविष्य, तो यहां आसान भाषा में जानिए.
30 की उम्र, 8 आदतें और 30 साल की बेफिक्री! जानिए कैसे बजटिंग और इन्वेस्टमेंट के ये छोटे चेंज बनाएंगे 'फाइनेंशियल किंग'!

30 की उम्र अक्सर ऊर्जा, आत्मविश्वास और करियर ग्रोथ का टाइम मानी जाती है. इस दौर में आप खुद को युवा महसूस करते हैं, लेकिन फाइनेंशियल नजरिए से यही दशक आपकी पूरी लाइफ की दिशा तय करता है. हालांकि सच्चाई यह है कि इस एज तक आप रिटायरमेंट के सफर का करीब आधा रेड तय कर चुके होते हैं. अब जो आदतें बनेंगी, वही तय करेंगी कि आगे की लाइफ सुरक्षित होगी या फिर पैसों की टेंशन से भरी. तो अगर 30s में सही फैसले ले लिए, तो आने वाले 30 साल फाइनेंशियल रूप से कहीं ज्यादा आसान हो सकते हैं.

सही बजट को बनाना

सबसे पहली और जरूरी आदत है सही बजट बनाना. 30 की उम्र में ढीला-ढाला बजट काम नहीं करता. आपकी कमाई का हर रुपया किसी न किसी मकसद के लिए पहले फिक्स होना चाहिए,तो चाहे वह घर के बिल हों, डेली लाइफ के खर्च हों या फिर फ्यूचर की सेविंग्स. खर्चों पर नजर रखने से बेकार सब्सक्रिप्शन, अचानक की गई शॉपिंग और लाइफस्टाइल से जुड़े फालतू खर्च सामने आते हैं. अगर इनको टाइम रहते नहीं रोका गया, तो यही छोटे-छोटे खर्च लॉन्ग टाइम में आपकी वेल्थ को चुपचाप खत्म कर देते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

सिर्फ सैलरी पर जीना छोड़ना

दूसरी सबसेअहम सी आदत है केवल सैलरी पर जीना छोड़ देना.जी हां याद रखिए कि ज्यादा कमाई अपने आप में आपको अमीर नहीं बनाती है. असली फर्क सेविंग्स से पड़ता है.असल में शुरुआत में कम से कम 10% इनकम बचाने का सेविंग्स का टारगेट रखें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं. कोशिश करें कि कमाई का 70–80% ही खर्च हो.आपक यह आदत न केवल आपको फाइनेंशियली झटकों से बचाती है, बल्कि स्थिरता भी देती है.

सपनों को फाइनेंशियल गोल्स में बदलना

तीसरी बात है कि अपने सपनों को फाइनेंशियल गोल्स में बदलना. आमतौर पर बिना प्लानिग के बचत और इन्वेस्टमेंट बिखर से जाते हैं. घर खरीदना हो, बच्चों की पढ़ाई, ट्रैवल या कर्ज चुकाना हर सपने को एक तय रकम और टाइमलिमिट दें. जब हमारे प्लान साफ होते हैं, तो हर महीने की बचत बोझ नहीं लगती है, बल्कि उद्देश्यपूर्ण इन्वेस्टमेंट बन जाता है.

कर्ज को खुद पर हावी होने देना

चौथी और सबसे ध्यान देने वाली आदत है कर्ज को खुद पर हावी न होने देना. जी हां 30 की उम्र में एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और EMI आम लगते हैं, लेकिन इन्हें हमेशा के लिए बोझ बनाने की जरूरत नहीं है.असल में ब्याज दरों को समझें, प्री-पेमेंट की प्लानिंग बनाएं और जहां संभव हो, थोड़ा एक्स्ट्रा पेमेंट करें.तो इससे लंबे समय में लाखों रुपये के ब्याज की बचत हो सकती है.

कर्ज को खत्म करना

वैसे पांचवीं आदत है कर्ज को खत्म करना, इससे पहले कि वह आपका कैश फ्लो खत्म कर दे. डेट स्नोबॉल या डेट एवलांच जैसे तरीकों से प्लानिंग लोन चुकाएं.तो जैसे-जैसे एक-एक कर्ज खत्म होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और सेविंग्स व इन्वेस्टमेंट के लिए जगह बनती है.

इमरजेंसी फंड बनाना

छठी और बहुत ही जरूरी बात है किइमरजेंसी फंड बनाना. बिना इमरजेंसी फंड के छोटी सी परेशानी भी बड़ा संकट बन सकती है. शुरुआत भले 10,000 या 50,000 रुपये से करें, लेकिन टारगेट रखें कि धीरे-धीरे 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर फंड तैयार हो जाए. यह आपको नए लोन से बचाता है और मेंटली शांति देता है.

रिटायरमेंट सेविंग्स को टालना

सातवीं आदत है कि रिटायरमेंट सेविंग्स को टालना बंद करना चाहिए. 30s वह आखिरी दौर होता है जब टाइम पूरी तरह आपके पक्ष में होता है.असल में कंपाउंडिंग की ताकत इसी उम्र में सबसे ज्यादा काम करती है. वो इसलिए क्योंकि छोटी-छोटी रेगुलर सेविंग्स भी टाइम के साथ बड़ा फंड बना सकती है. टैक्स सेविंग और एम्प्लॉयर बेनिफिट्स का पूरा फायदा उठाएं.

लाइफस्टाइल इंफ्लेशन पर कंट्रोल

आखिरी लेकिन अहम बात लाइफस्टाइल इंफ्लेशन पर कंट्रोल. आमदनी बढ़ते ही खर्च अपने आप बढ़ जाते हैं. बड़ा घर, महंगी कार और ज्यादा खर्च सही लगते हैं, लेकिन बिना कंट्रोल ये आपकी फाइनेंशियल फ्रीडम को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे इनकम से धीमी रफ्तार से लाइफस्टाइल बढ़ाएं

30 की उम्र के टिप्स

30 की उम्र में पैसे संभालना त्याग नहीं, बल्कि कंट्रोल पाने का तरीका होता है.असल में इस दशक में बजटिंग, सेविंग्स, कर्ज कंट्रोल और इन्वेस्टमेंट की मजबूत नींव डाल दी, तो आने वाले दशकों में पैसों की कमी नहीं होगी.तो आज के छोटे फैसले ही आपकी फ्यूचर की फाइनेंशियल फ्रीडम तय करते हैं.

खबर से जुड़े FAQs

1. 30 की उम्र में फाइनेंशियल प्लानिंग क्यों जरूरी है?
क्योंकि यही उम्र भविष्य की बचत, निवेश और रिटायरमेंट की मजबूत नींव रखने का सही समय होती है.

2. 30s में सबसे पहले कौन-सी फाइनेंशियल आदत अपनानी चाहिए?
बजट बनाना और खर्च पर कंट्रोल रखना सबसे जरूरी आदत है.

3. क्या 30 की उम्र में रिटायरमेंट के लिए बचत शुरू करनी चाहिए?
हां, इस उम्र में शुरू की गई छोटी बचत भी कंपाउंडिंग से बड़ा फंड बना सकती है.

4. इमरजेंसी फंड कितना होना चाहिए?
कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड रखना चाहिए.

5. लाइफस्टाइल इंफ्लेशन क्या होता है?
आमदनी बढ़ने के साथ खर्च का बेवजह बढ़ना लाइफस्टाइल इंफ्लेशन कहलाता है, जो बचत को नुकसान पहुंचाता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6