करोड़ों में बरसेगा पैसा: रिटायरमेंट प्लानिंग का 'मास्टरस्ट्रोक'! 30, 40, 50 की उम्र में भी बनें अमीर,जानें वो सीक्रेट जिससे पैसा बरसेगा और सब पूछेंगे राज!

आज के समय में हर एक एज में आप सही फाइेंशियल प्लानिंग करके रिटारमेंट प्लानिंग कर सकते हैं.तो अब हम 30, 40 और 50 साल की उम्र के हिसाब से रिटायरमेंट प्लानिंग के बारे में जानेंगे. जानेंगे कैसे 30, 40 और 50 साल की उम्र के हिसाब कितना फंड बना लेगें.
करोड़ों में बरसेगा पैसा: रिटायरमेंट प्लानिंग का 'मास्टरस्ट्रोक'! 30, 40, 50 की उम्र में भी बनें अमीर,जानें वो सीक्रेट जिससे पैसा बरसेगा और सब पूछेंगे राज!

रिटायरमेंट प्लानिंग समय रहते करना बेस्ट माना जाता है, असल में ये आज की सबसे बड़ी जरूरत भी मानते हैं. आप नौकरी करते हों या बिज़नेस दोनों में ही इनकम का ऑप्शन होता है, लेकिन ऐसे में अगर सही समय पर रिटायरमेंट की तैयारी की तो आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है.तो यही कारण है कि समझदार लोग करियर की शुरुआत से ही फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर गंभीर रहते हैं.वैसे अच्छी बात ये है कि चाहे आप 30, 40 या 50 साल की उम्र में हों, सही प्लानिंग को अपनाकर आप करोड़ों का रिटायरमेंट कॉर्पस बना सकते हैं.

30 साल की उम्र में रिटायरमेंट प्लानिंग

यंग एज में आपके पास समय होता है जब जिम्मेदारियां कम होती हैं और सेविंग की क्षमता ज्यादा.तो अगर आज आपकी मासिक जरूरतें करीब ₹30,000 हैं, तो महंगाई दर 5% सालाना मानकर रिटायरमेंट तक यही खर्च बढ़कर ₹1.33 लाख मासिक तक पहुंच सकता है.तो फिर इसका मतलब है कि रिटायरमेंट के पहले साल में ही करीब ₹16 लाख की सालाना जरूरत हो सकती.ऐसे में अगर 80 साल की उम्र तक खर्च पूरा करना है, तो करीब ₹5 करोड़ का कॉर्पस चाहिए होगा.

VIDEO- iPhone 17 Pre-Booking: भारत में कब से मिलेगा?

Add Zee Business as a Preferred Source

30 की उम्र का निवेश कैलकुलेशन

-हर महीने सिर्फ ₹2,000 से SIP शुरू कर सकते हैं.
-हर साल SIP में 10% की बढ़ोतरी करें.
-30 साल में कुल निवेश ₹40 लाख के आसपास होगाय
-15% अनुमानित रिटर्न पर फंड वैल्यू लगभग ₹2.53 करोड़ तक पहुंच सकती है.

इसके बाद आप चाहें तो रिटायरमेंट पर SIP रोककर SWP (Systematic Withdrawal Plan) शुरू कर सकते हैं.असल में इस योजना से हर महीने ₹1.33 लाख निकाल सकते हैं और फिर भी आपके पास 80 साल की उम्र तक करीब ₹8 करोड़ बैलेंस रह सकता है.

VIDEO- Silver Jewellery Hallmark ऐसे पहचानें!


40 साल की उम्र में रिटायरमेंट प्लानिंग

40 की उम्र तक आते-आते जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. तो ऐसेमें बच्चों की पढ़ाई, घर का लोन, हेल्थ और परिवार की देखभाल सब साथ में होता. तो ऐसे में रिटायरमेंट की चिंता और जरूरी हो जाती है. मान लीजिए इस उम्र में आपका मासिक खर्च ₹40,000 है. तो रिटायरमेंट तक यही खर्च महंगाई की वजह से बढ़कर ₹1.1 लाख तक पहुंच जाएगा. 80 साल तक जरूरतों को पूरा करने के लिए करीब ₹4.3 करोड़ का कॉर्पस होना चाहिए.

40 की उम्र का निवेश कैलकुलेशन

-हर महीने ₹12,000 SIP से निवेश शुरू कर सकते हैं.
-हर साल इसमें 10% की बढ़ोतरी करें.
-20 साल में कुल निवेश करीब ₹82.5 लाख हो सकता है.
-12% अनुमानित रिटर्न पर फंड वैल्यू करीब ₹2.24 करोड़ तक पहुंच सकती है.

वैसे रिटायरमेंट के बाद SWP से आप हर महीने ₹1.1 लाख निकाल सकते हैं, जिसे हर साल 10% बढ़ाया जा सकता है.तो इस प्लानिंग से 80 साल की उम्र तक खर्च आसानी से निकल जाएगा.

50 साल की उम्र में रिटायरमेंट प्लानिंग

50 की उम्र में रिटायरमेंट केवल 10-12 साल दूर होता है. ऐसे में रिस्क उठाने की क्षमता कम हो जाती है और फंड जमा करने का समय भी छोटा होता है,तो सुरक्षित और स्थिर निवेश की जरूरत होती है. अगर अभी आपका मासिक खर्च ₹50,000 है, तो रिटायरमेंट तक यह बढ़कर करीब ₹82,000 हो सकता है. आप फिर जरूरतें पूरी करने के लिए करीब ₹3.2 करोड़ का कॉर्पस होना चाहिए.


50 की उम्र का निवेश कैलकुलेशन

-Balanced Advantage Fund में हर महीने ₹50,000 SIP करें.
-10 साल में कुल निवेश ₹60 लाख होगा.
-12% अनुमानित रिटर्न पर फंड वैल्यू लगभग ₹1.64 करोड़ तक पहुंच सकती है.

इसके बाद आप फंड को बैंक FD या SWP में लगाकर हर महीने ₹1 लाख की सेफ इनकम ले सकते हैं. जी हां SWP से निकासी को हर साल 10% बढ़ाकर निकाला जाए, तो 80 साल की उम्र तक भी आपके पास लगभग ₹52 लाख बैलेंस रह सकता है.

रिटायरमेंट के बाद क्या करें?

रिटायरमेंट आने के बाद SIP की जगह SWP आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प बन सकता है.तो इसमें आप हर महीने फिक्स रकम निकालते हैं और बाकी पैसा निवेशित रहता है, जिस पर ब्याज और रिटर्न मिलता रहता है. इसके अलावा, आप बैंक FD या डाकघर योजनाओं में भी सुरक्षित आय के लिए निवेश कर सकते हैं.


साफ है रकि रिटायरमेंट प्लानिंग किसी भी उम्र में की जा सकती है, फर्क सिर्फ रणनीति और निवेश की राशि में होता है.अगर 30 की उम्र में छोटी SIP से करोड़ों का कॉर्पस बन सकता है. लेकिन 40 की उम्र में जिम्मेदारियों के बावजूद सही योजना से रिटायरमेंट सुरक्षित हो सकता है.साथ ही 50 की उम्र में भी अगर आप आक्रामक और सुरक्षित विकल्पों का सही संतुलन करें तो एक मजबूत फंड तैयार किया जा सकता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs

Q1. रिटायरमेंट प्लानिंग कब शुरू करनी चाहिए?
जितनी जल्दी शुरू करेंगे उतना बेहतर है। करियर की शुरुआत से ही प्लानिंग करने पर कॉर्पस बड़ा बन सकता है.

Q2. अगर मैंने 40 या 50 साल की उम्र में प्लानिंग शुरू की तो क्या फायदा होगा?
हाँ, देर से शुरू करने पर भी नियमित निवेश और सही रणनीति से अच्छा रिटायरमेंट फंड बनाया जा सकता है.

Q3. रिटायरमेंट कॉर्पस कितना होना चाहिए?
यह आपकी जीवनशैली, खर्च और महंगाई की दर पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर 20-25 साल की जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए.

Q4. रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए कौन-कौन से निवेश विकल्प बेस्ट हैं?
म्यूचुअल फंड (SIP), PPF, NPS, EPF और इंश्योरेंस आधारित योजनाएँ अच्छे विकल्प मानी जाती हैं.

Q5. रिटायरमेंट फंड बनाने में महंगाई (Inflation) को कैसे शामिल करें?
निवेश को ऐसे एसेट्स में करें जो महंगाई से तेज़ रिटर्न दें, जैसे इक्विटी म्यूचुअल फंड.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6