Post Office Scheme: ये सरकारी स्‍कीम 10 साल में बना देगी 24 लाख का मालिक, कितना करना है मंथली निवेश

Post office RD: रेग्‍युलर बचत और निवेश की आदत आपको फाइनेंशियल गोल हासिल करने में मददगार होती है.
Post Office Scheme: ये सरकारी स्‍कीम 10 साल में बना देगी 24 लाख का मालिक, कितना करना है मंथली निवेश

(Representational) 

Post office RD: रेग्‍युलर बचत और निवेश की आदत आपको फाइनेंशियल गोल हासिल करने में मददगार होती है. अगर आप बाजार में बिना कोई जोखिम उठाए 5 या 10 साल में एक बड़ा कॉर्पस बनाना है, तो पोस्‍ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्‍कीम (Post Office Recurring Deposit Account) एक बेस्‍ट ऑप्‍शन है. इस स्‍कीम की मैच्‍योरिटी 5 साल है और उसे आगे 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. पोस्‍ट ऑफिस में जमा पर कोई रिस्‍क नहीं रहता, इसमें पैसा पूरी तरह सेफ रहता है.

Post Office RD: 10 साल में कैसे बनेगा 24 लाख का फंड

पोस्‍ट ऑफिस की स्‍माल सेविंग्‍स स्‍कीम RD में हर महीने एक रेग्‍युलर डिपॉजिट धीरे-धीरे बड़ा फंड बन जाएगा. Post Office की वेबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के मुताबिक, अभी डाक घर में महज 100 रुपये से रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें यह सुविधा है कि एक बार 100 रुपये से अकाउंट खुलवाने के बाद आप 10-10 रुपये के मल्‍टीपल में आगे डिपॉजिट कर सकते हैं. इसमें अधिकतम निवेश की लिमिट नहीं है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पोस्‍ट ऑफिस (Post Office) की RD में अभी 5.8 फीसदी सालाना ब्‍याज मिल रहा है. इसमें ब्‍याज की कम्‍पाउंडिंग तिमाही आधार पर की जाती है. इसमें अगर आप हर महीने 15,000 रुपये डिपॉजिट करते हैं और 5 साल के बाद और 5 साल एक्‍सटेंड करते हैं, तो 120 महीने यानी 10 साल में मैच्‍योरिटी पर 24 लाख रुपये (24,39,714 रु) मिलेंगे. इसमें पूरे टेन्‍योर के दौरान आपका डिपॉ‍जिट 18 लाख रुपये होगा और इस पर 6,39,714 रुपये का वेल्‍थ गेन होगा. यहां ध्‍यान रखें, कि पोस्‍ट ऑफिस में RD को पांच साल आगे के लिए एक्‍सटेंड कराने के लिए फॉर्म-4 सबमिट करना होगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

महज 100 रुपये से खुलवा सकते हैं अकाउंट

पोस्‍ट ऑफिस की किसी ब्रांच में महज 100 रुपये में RD अकाउंट खुलवाया जा सकता है. इसमें एक व्‍यक्ति कितना भी अकाउंट खुलवा सकता है. इसमें सिंगल के अलावा 3 व्‍यक्तियों तक ज्‍वाइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है. माइनर के लिए गार्जियन अकाउंट खुलवा सकते हैं. पोस्‍ट ऑफिस के RD अकाउंट की मैच्‍योरिटी 5 साल होती है. लेकिन, 3 साल बाद प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर किया जा सकता है. Post Office की स्‍माल सेविंग्‍स स्‍कीम पर सरकार ब्‍याज दरों की समीक्षा हर तिमाही करती है.

पोस्‍ट ऑफिस में RD अकाउंट पर लोन भी लिया जा सकता है. नियम यह है कि 12 किस्‍त जमा करने के बाद अकाउंट में जमा रकम का 50 फीसदी तक लोन लिया जा सकता है. लोन का भुगतान एकमुश्‍त या किस्‍तों में किया जा सकता है. लोन की ब्‍याज दर आरडी पर मिलने वाले ब्‍याज से 2 फीसदी अधिक होगा. इसमें नॉमिशेन की भी सुविधा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6