&format=webp&quality=medium)
आज के समय में हर कोई चाहता है कि कम समय में खुद के तगड़ा फंड क्रिएट कर सकें.जी हां अक्सर लोग सोचते हैं कि वो खुद के लिए 1 करोड़ का फंड क्रिएट कर सकें वो भी केवल 10 सालों में है, लेकिन सवाल वही होता है कि ये कैसे छू सकते हैं? हालांकि यह सपना सच हो सकता है. असल में सही प्लानिंग, स्मार्ट निवेश और अनुशासित बचत के साथ, यह टारगेट बिल्कुल आपकी पहुंच में है.तो फिर हम जानेंगे कैसे आप केवल 10 सालों में 1 करोड़ का फंड बना सकते हैं.
आपको सबसे पहले, यह समझना जरूरी है कि 10 साल में 1 करोड़ रुपए कमाने के लिए हर महीने कितना इन्वेस्टमेंट आसानी से करना होगा.तो अगर आप 12-15% सालाना रिटर्न की उम्मीद करते हैं (जो कि इक्विटी जैसे इंस्ट्रूमेंट्स में संभव है), तो आपको हर महीने करीब ₹70,000 से ₹80,000 का इन्वेस्टमेंट करना होगा. यह आंकड़ा बड़ा लग सकता है, लेकिन इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर समझना आसान होता है.
आय और व्यय: अपनी मंथली इनकम और खर्चों का हिसाब लगाएं कि कहां फालतू के खर्च हो रहा है, उसे पहचानें.
लोन: तो अगर कोई लोन है (क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन), तो उसे चुकाने की प्राथमिकता दें क्योंकि हाई ब्याज दरें आपकी सेविंग्स को खा जाती हैं.
इमरजेंसी फंड: कम से कम 6 महीने के खर्चों के बराबर एक इमरजेंसी फंड बनाएं और यह आपको अचानक आई मुश्किलों से बचाएगा.
अगर आप कम से कम 1 करोड़ रुपए का पैसों का टारगेट पूरा करना चाहते हैं तो फिर केवल बचत पर निर्भर रहना काफी नहीं होगा, बल्कि पैसे को सही जगह इन्वेस्टमेंट करना जरूरी है. लॉन्ग टर्म के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में SIP सबसे बेहतर ऑप्शन है, जहां हर मंथ थोड़ी राशि लगाकर आप बड़ा फंड बना सकते हैं. शेयर मार्केट भी हाई रिटर्न देता है, लेकिन इसमें समझ और धैर्य जरूरी है.ऐसे में बड़ी पूंजी वालों के लिए रियल एस्टेट अच्छा विकल्प हो सकता है, वहीं पोर्टफोलियो में सेफ्टी के लिए सोना भी शामिल कर सकते हैं.
हमेशा केवल इन्वेस्टमेंट करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि बचत और इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान देना जरूरी होता है. इसके लिए सबसे पहले अपने खर्चों पर लगाम लगाएं और एक सख्त बजट बनाकर उस पर टिके रहें.इसके साथ ही, साइड इनकम के लिए फ्रीलांसिंग, ऑनलाइन ट्यूशन या कंसल्टिंग जैसे ऑप्शन फॉलो कर सकते हैं.इसके साथ ही अपनी सैलरी मिलते ही तय रकम को निवेश खाते में ट्रांसफर कर दें, ताकि बचत आदत बन जाए.हमेशा ध्यान रखें कि निवेश का रिटर्न महंगाई से ज्यादा होना चाहिए.
रिस्क सहने की क्षमता: अपनी रिस्क सहने की क्षमता को समझें.क्या आप मार्केट के उतार-चढ़ाव को सहन कर सकते हैं? उसी के अनुसार अपना इन्वेस्टमेंट चुनें.
विविधीकरण (Diversification): अपने सारे अंडे एक ही टोकरी में न डालें. अपने इन्वेस्टमेंट को विभिन्न एसेट क्लास (इक्विटी, डेट, गोल्ड) और डिफरेंट फंड्स में बांटें.
धैर्य रखें: फाइनेंशियल रातोंरात हासिल नहीं होतेय बाजार में उतार-चढ़ाव आम बात है, धैर्य रखें और अपने प्लान पर टिके रहें.
अगर आप 1 करोड़ का फंड बनाना चाहते हैं तो फिर 12 फीसदी के सालाना रिटर्न के हिसाब से करीब 10 साल में ये फंड बना सकते हैं. इसके लिए आपको 70,000 का निवेश करना होगा.इसमें इन्वटमेंट राशि 8400000 लाख होने वाली है. जिसमें टोटल मैच्योरिटी फंड 1.1 करोड़ को बनने वाला है 10 साल बाद.(नोट : खबर केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है)
5 FAQs
Q1. क्या 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना संभव है?
A-हां, सही प्लानिंग, सेविंग और निवेश से यह संभव है.
Q2. 1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने कितना निवेश करना होगा?
A-औसतन ₹40,000–₹50,000 SIP 12–15% रिटर्न पर करना होगा.
Q3. क्या म्यूचुअल फंड्स 1 करोड़ का फंड बना सकते हैं?
A-हां, इक्विटी म्यूचुअल फंड्स लंबे समय में बेहतरीन रिटर्न देते हैं।
Q4. क्या सिर्फ सेविंग्स अकाउंट में पैसा रखकर 1 करोड़ बन सकता है?
A-नहीं, सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर काफी कम होती है.
Q5. कौन-से निवेश ऑप्शन सबसे अच्छे रहेंगे 10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए?
A-SIP, म्यूचुअल फंड्स, PPF और डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)