&format=webp&quality=medium)
हर मिडिल क्लास इंसान (Middle Class) का एक सपना जरूर होता है- अपना खुद का घर (Own House) लेने का. लेकिन ये सपना पूरा करने के लिए लोग अक्सर लंबा होम लोन (Home Loan) लेते हैं. फिर शुरू होती है ईएमआई (EMI) की दौड़, जो हर महीने सैलरी का बड़ा हिस्सा खा जाती है. लोग 20-25 साल तक ईएमआई भरते रहते हैं और कुल मिलाकर घर की असली कीमत से दोगुना चुका देते हैं.
ऐसे में एक बड़ा सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है, जिससे घर की कीमत वसूल हो सके? जवाब है, हां, और वो तरीका है म्यूचुअल फंड एसआईपी (Mutual Fund SIP). अगर आपने होम लोन के साथ-साथ एसआईपी में थोड़ी सी रकम निवेश करना शुरू कर दी, तो 20 साल बाद घर न सिर्फ फ्री पड़ेगा, बल्कि आपको मुनाफा भी होगा.
मान लीजिए आपने 50 लाख रुपये का घर खरीदा. इसके लिए 40 लाख रुपये का होम लोन (Home Loan) लिया और बाकी 10 लाख रुपये अपनी जेब से लगाए. लोन 20 साल के लिए लिया गया है, जिस पर 8.5% ब्याज दर (Interest Rate) लागू होती है. इस पर आपकी हर महीने की ईएमआई बनेगी ₹34,713. यानी अगले 20 साल तक हर महीने इतनी रकम चुकानी होगी.
अब कुल लोन और ब्याज को जोड़ें तो आपको ₹83,31,103 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. यानी आपने 40 लाख का लोन लिया, लेकिन चुकाए 83 लाख से ज्यादा. यही वजह है कि ज्यादातर लोग घर को 'महंगा सौदा' मानते हैं.
घर की कीमत वसूलने के लिए आपको अपनी ईएमआई के साथ एक छोटी सी एसआईपी (SIP) शुरू करनी है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हर महीने अपनी ईएमआई का 20-25% हिस्सा एसआईपी में डालना चाहिए. अगर आप ₹34,713 की ईएमआई दे रहे हैं, तो उसका 25% यानी करीब ₹8,678 हर महीने एसआईपी में निवेश करें.
मान लेते हैं कि इस एसआईपी पर आपको औसतन 12% का रिटर्न (Return) मिलता है. अब देखें इसका असर-
| पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|
| मासिक SIP | ₹8,678 |
| अवधि | 20 साल |
| कुल निवेश | ₹20,82,480 |
| अनुमानित रिटर्न (12%) | ₹65,87,126 |
| कुल कॉर्पस | ₹86,69,606 |
यानी 20 साल बाद आपके पास ₹86.69 लाख रुपये होंगे.
अब जब आप दोनों को जोड़कर देखें, तो स्थिति कुछ यूं बनेगी-
मतलब, स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग से 50 लाख रुपये का घर आपको केवल ₹27.43 लाख में पड़ा (क्योंकि 10 लाख तो आपने पहले ही डाउन पेमेंट किया था).
अगर आप अपनी फाइनेंस प्लानिंग थोड़ा समझदारी से करते हैं, तो होम लोन डर नहीं, बल्कि फायदा बन सकता है. एसआईपी के जरिए आप लंबे समय में कंपाउंडिंग (Compounding) का फायदा उठाते हैं, जिससे ब्याज पर ब्याज बढ़ता रहता है. यानी एक तरफ आप लोन चुका रहे हैं, दूसरी तरफ आपका पैसा भी आपके लिए काम कर रहा है. यही है वेल्थ क्रिएशन (Wealth Creation) की सही ट्रिक.
होम लोन की ईएमआई और एसआईपी का रिश्ता कुछ ऐसा है जैसे एक्सरसाइज और डाइट का, दोनों साथ में करेंगे तो रिजल्ट दोगुना मिलेगा. अगर आप आज से ही ईएमआई के साथ 8-9 हजार रुपये एसआईपी में लगाना शुरू कर दें, तो 20 साल बाद आपके पास घर के बराबर वैल्यू वाला कॉर्पस होगा. और सबसे बड़ी बात, यह पैसा टैक्स फ्री (Tax Free) होगा अगर आप इसे लॉन्ग टर्म में रखें.
घर खरीदना हमेशा अच्छा फैसला है, लेकिन घर के साथ निवेश भी जरूरी है. अगर आप होम लोन लेते ही हर महीने अपनी सैलरी से थोड़ी राशि एसआईपी में लगाते हैं, तो 20 साल बाद आपका घर फ्री में नहीं, बल्कि मुनाफे में मिलेगा. याद रखिए कि पैसा सिर्फ कमाने से नहीं, प्लान करने से बनता है.
1- SIP क्या होती है?
यह एक तरीका है, जिसमें आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करते हैं.
2- क्या SIP से बड़ा फंड बनाया जा सकता है?
हां, लंबे समय में कंपाउंडिंग से बहुत बड़ा कॉर्पस बनता है.
3- क्या होम लोन के साथ SIP करना सही है?
हां, इससे आप भविष्य में अपने लोन की कीमत वसूल सकते हैं.
4- SIP में कितना रिटर्न मिलता है?
औसतन 10-12% तक वार्षिक रिटर्न मिल सकता है.
5- क्या कम राशि से SIP शुरू की जा सकती है?
हां, सिर्फ ₹500 से भी शुरू कर सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)