Retirement Planning में कर दी देरी? 40 की उम्र में भी ऐसे करें प्लान, बुढ़ापे में मिलेगी ₹1 लाख मंथली Pension

अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको भी अपने भविष्य की चिंता जरूर होती होगी. अक्सर मन में ये ख्याल आता होगा कि रिटायर होने के बाद यानी 60 साल की उम्र के बाद तो नौकरी नहीं रहेगी, फिर रोजाना खर्चों से कैसे निपटा जाएगा?
Retirement Planning में कर दी देरी? 40 की उम्र में भी ऐसे करें प्लान, बुढ़ापे में मिलेगी ₹1 लाख मंथली Pension

अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको भी अपने भविष्य की चिंता जरूर होती होगी. अक्सर मन में ये ख्याल आता होगा कि रिटायर होने के बाद यानी 60 साल की उम्र के बाद तो नौकरी नहीं रहेगी, फिर रोजाना खर्चों से कैसे निपटा जाएगा? यही वजह है कि लोग रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement Planning) करते हैं. कुछ लोग तो बहुत जल्दी रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू कर देते हैं, लेकिन कुछ लोगों को प्लानिंग करने में देर हो जाती है.

इसके लिए आपको अभी से सोचना होगा कि कितने पैसे चाहिए और कहां पैसा निवेश करें. रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए सबसे बेहतर विकल्प है एनपीएस (National Pension System), जिससे थोड़ा-थोड़ा निवेश करने से आपको रिटायरमेंट पर भारी-भरकम पैसा मिलेगा. आइए समझते हैं अगर आप 40 साल की उम्र में रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं तो आपको हर महीने कितने पैसे लगाने होंगे, ताकि रिटायरमेंट पर आपको करीब 1 लाख रुपये की पेंशन मिल सके.

40 साल की उम्र में ऐसे करें प्लान

Add Zee Business as a Preferred Source

मान लेते हैं आप रिटायरमेंट पर यानी 60 साल की उम्र में 1 लाख रुपये की पेंशन लेना चाहते हैं. ऐसे में अगर अभी आपकी उम्र 40 साल है, तो भी अभी देर नहीं हुई है. अगर आप 60 साल की उम्र तक जमा सारे पैसों से कोई एन्युटी प्लान लें, जिससे आपको पेंशन मिल सके तो आपको उस वक्त करीब 1.85 करोड़ रुपये की जरूरत होगी. यहां ये माना जा रहा है कि आपको इन पैसों पर सालाना 7 फीसदी की दर से ब्याज तो मिल ही जाएगा.

जमा हो जाएगा ₹1.85 करोड़ का कॉर्पस

1.85 करोड़ रुपये का कॉर्पस बनाने के लिए आपको हर महीने करीब 12 हजार रुपये लगाने होंगे. वहीं आपको अपना निवेश हर साल 10 फीसदी से बढ़ाना भी होगा. अगर आपको निवेश पर सालाना करीब 10 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो अगले 20 सालों में यानी आपके 60 साल का होने तक आपके पास 1.85 करोड़ रुपये का कॉर्पस जमा हो जाएगा.

हर महीने मिलेगी 1.07 लाख रुपये की पेंशन

अब मान लेते हैं कि आप अपने सारे पैसे पेंशन के लिए इस्तेमाल करने के लिए किसी एन्युटी प्लान में लगा देते हैं. एन्युटी प्लान में आपको औसतन 7 फीसदी का रिटर्न तो मिल ही जाएगा. इस तरह आपको हर महीने करीब 1.07 लाख रुपये की पेंशन मिलेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6