CIBIL Score देखना काफी नहीं, इस Report में छुपी होती है आपके रुपये-पैसों की कुंडली! फ्री में कैसे करें डाउनलोड

आम तौर पर लोग पेटीएम, क्रेड, गूगल पे जैसे ऐप्स से अपना सिबिल स्कोर चेक करते हैं और जान लेते हैं कि उनका क्रेडिट स्कोर कितना है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी को ये रिपोर्ट दिखानी हो या उसकी बारीकियां जाननी हो तो क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड कैसे होती है?
CIBIL Score देखना काफी नहीं, इस Report में छुपी होती है आपके रुपये-पैसों की कुंडली! फ्री में कैसे करें डाउनलोड

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश का हर नागरिक साल में एक बार हर क्रेडिट ब्यूरो से एक फ्री क्रेडिट रिपोर्ट पाने का हकदार है. भारत में चार बड़े क्रेडिट ब्यूरो हैं, जो क्रेडिट रिपोर्ट जारी करते हैं. यह क्रेडिट ब्यूरो TransUnion CIBIL, CRIF High Mark, Equifax और Experian हैं.

आम तौर पर लोग पेटीएम, क्रेड, गूगल पे जैसे ऐप्स से अपना सिबिल स्कोर चेक करते हैं और जान लेते हैं कि उनका क्रेडिट स्कोर कितना है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी को ये रिपोर्ट दिखानी हो या उसकी बारीकियां जाननी हो तो क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड कैसे होती है? आइए जानते हैं अगर आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करना चाहते हैं, तो कैसे तमाम ब्यूरो की वेबसाइट से रिपोर्ट कैसे डाउनलोड करें.

Add Zee Business as a Preferred Source

1- CIBIL

सबसे पहले CIBIL की वेबसाइट cibil.com पर जाएं. वहां रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, पैन नंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें. इसके बाद OTP से पहचान की पुष्टि करें और फिर फ्री में रिपोर्ट डाउनलोड करें.

2- Equifax

सबसे पहले Equifax की वेबसाइट equifax.co.in पर जाएं और वहां अपना अकाउंट बनाएं. Equifax वेबसाइट पर आपको अपना PAN, एड्रेस, मोबाइल नंबर और ईमेल भी डालना होगा. इसके बाद पहचान की पुष्टि करें और आपको रिपोर्ट दिखने लगेगी. आप चाहें तो ऑफलाइन भी रिपोर्ट मंगा सकते हैं, जिसके लिए आपको फॉर्म, ID प्रूफ और एड्रेस प्रूफ भेजना होगा.

3- Experian

सबसे पहले Experian की वेबसाइट experian.in पर जाएं. वहां PAN, आधार, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर शुरुआत करें. इसके बाद OTP से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें और फिर रिपोर्ट देखें. यहां से आप रिपोर्ट को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं.

4- CRIF High Mark

सबसे पहले आपको CRIF High Mark की वेबसाइट crifhighmark.com पर जाना होगा. वहां पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें, जिसमें PAN, आधार, पता, ईमेल और मोबाइल नंबर शामिल होगा. इसके बाद OTP से वेरिफिकेशन करें और रिपोर्ट डाउनलोड कर लें.

हमेशा सिर्फ इन आधिकारिक वेबसाइट से ही क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें, ताकि आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहे. क्रेडिट रिपोर्ट देखने से आपके स्कोर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है, क्योंकि ये एक 'सॉफ्ट इन्क्वायरी' मानी जाती है. वहीं, समय-समय पर क्रेडिट रिपोर्ट चेक करने से आपको किसी गलती या धोखाधड़ी का पता जल्दी चल सकता है. इससे आप अपनी फाइनेंशियल हेल्थ भी बेहतर रख सकते हैं. अगर आपको किसी स्टेप में दिक्कत हो, तो इन वेबसाइटों पर कस्टमर सर्विस या शिकायत सेक्शन के जरिए मदद भी ली जा सकती है.

क्रेडिट स्कोर कैसे बनता है?

आपका CIBIL स्कोर इन चीजों पर आधारित होता है:
1- आपने लोन और EMI कितनी टाइम पर चुकाई है (Payment History - 35%)
2- आपने कितना क्रेडिट यूज किया है (Credit Utilisation - 30%)
3- आपके पास कौन-कौन से लोन हैं (Credit Mix - 10%)
4- आपने हाल में कितनी बार लोन या क्रेडिट के लिए अप्लाई किया है (New Credit Enquiry - 10%)
5- आपकी क्रेडिट हिस्ट्री कितनी पुरानी है (Credit History Length - 15%)

CIBIL स्कोर कितने समय में सुधरता है?

आम तौर पर सिबिल स्कोर में 6 से 12 महीने में अच्छा खासा सुधार दिखेगा. यह बिल्कुल जरूरी नहीं कि स्कोर एकदम से 100 नंबर बढ़ जाए, ये धीरे-धीरे बढ़ेगा लेकिन पक्का बढ़ेगा.

कहां से CIBIL स्कोर चेक करें?

आजकल कई ऐप्स और वेबसाइट्स पर CIBIL स्कोर फ्री में चेक किया जा सकता है-

CIBIL की ऑफिशियल वेबसाइट
बैंक ऐप्स (HDFC, ICICI, Axis, SBI)
Paytm
Paisabazaar
BankBazaar

FAQs

Q1. क्या सैलरी बढ़ने से स्कोर बढ़ता है?
नहीं, स्कोर आपकी पेमेंट हिस्ट्री पर निर्भर करता है, न कि सैलरी पर.

Q2. स्कोर सुधारने में कितना वक्त लगता है?
6 से 12 महीने में अच्छा सुधार आ जाता है.

Q3. क्या बार-बार स्कोर चेक करने से स्कोर घटता है?
नहीं, खुद चेक करने से कोई फर्क नहीं पड़ता.

Q4. कौन से ऐप से स्कोर चेक कर सकते हैं?
Paytm, Google pay, CRED, Paisabazaar, CIBIL वेबसाइट, बैंक के मोबाइल ऐप, क्रेडिट ब्यूरो वेबसाइट.

Q5. क्या बिना लोन लिए स्कोर सुधर सकता है?
हाँ, क्रेडिट कार्ड को सही से चलाने से स्कोर अच्छा बना रहता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6