&format=webp&quality=medium)
बुढ़ापे पर आपके पास पैसा जरूर होना चाहिए ताकि आपको किसी पर फाइनेंशियली डिपेंड नहीं होना पड़े और आपके सारे काम बिना किसी रुकावट के होते रहें. ओल्ड ऐज को सिक्योर करने के लिहाज से ही एनपीएस (National Pension System-NPS) को डिजाइन किया गया है. इस सरकारी स्कीम के जरिए आप बुढ़ापे पर अपने लिए एकमुश्त रकम और हर महीने होने वाली इनकम, दोनों का इंतजाम कर सकते हैं. एनपीएस में दो तरह से पैसा निवेश किया जाता है. पहला टियर-1 जोकि एक रिटायरमेंट अकाउंट होता है और दूसरा टियर-2 जोकि एक वॉलंटरी अकाउंट है.
एनपीएस मार्केट लिंक्ड स्कीम है, इसका रिटर्न भी मार्केट पर आधारित होता है. इसमें निवेश की गई कुल राशि का 60 फीसदी आप 60 साल के होने के बाद एकमुश्त ले सकते हैं, जबकि 40 फीसदी हिस्सा एन्युटी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपको पेंशन मिलता है. जवानी के दिनों में अपनी सैलरी का जो हिस्सा हर महीने आप स्कीम में डिपॉजिट कर रहे हैं, उस बैलेंस को आप कहां और कैसे चेक कर सकते हैं. यहां जानिए इस बारे में.
UMANG ऐप से भी देख सकते हैं
आप चाहें तो SMS के जरिए भी एनपीएस अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं. एनपीएस में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9212993399 पर मिस्ड कॉल देकर आपको एसएमएस के जरिए अपना बैलेंस पता चल जाएगा. वहीं
(022) 24993499 पर कॉन्टैक्ट करने के बाद अपने सवाल का जवाब मांग सकते हैं.