एक्सप्लेनर: पहला 1 करोड़ कैसे बनाएं? 15, 10, 7 साल के लिए कितना करना होगा निवेश,समझें करोड़पति बनने का परफेक्ट रोडमैप

पहला 1 करोड़ रुपये कमाना अब सपना नहीं, हकीकत बन सकता है! ज़ी बिज़नेस के ‘Bucks Talk’ में एक्सपर्ट संजय कथूरिया ने 15, 10 और 7 साल में करोड़पति बनने का सटीक रोडमैप शेयर किया है. जानिए आपको हर महीने कितना निवेश और कितनी सैलरी की जरूरत होगी, और 'स्टेप-अप' निवेश का जादू कैसे काम करता है.
एक्सप्लेनर: पहला 1 करोड़ कैसे बनाएं? 15, 10, 7 साल के लिए कितना करना होगा निवेश,समझें करोड़पति बनने का परफेक्ट रोडमैप

पहला 1 करोड़ रुपये कमाना अब सपना नहीं, हकीकत बन सकता है  (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

हर किसी का सपना होता है कि लाइफ में एक दिन उसके पास 1 करोड़ रुपये जरूर हों. लेकिन अक्सर लोगों को लगता है कि पहला 1 करोड़ कमाना सबसे मुश्किल काम है. जी बिजनेस के खास शो 'Bucks Talk' में फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर Sanjay Kathuria ने इसी सवाल का जवाब दिया और बताया कि आखिर पहला 1 करोड़ बनाने का रोडमैप क्या हो सकता है.

संजय ने पहली बार करोड़पति बनने वालों को 15, 10 और 7 साल के निवेश और स्टेपअप के साथ सैलरी पर पूरा कैलकुलेशन समझाया है.

15 साल वाला फॉर्मूला

Sanjay Kathuria के मुताबिक अगर कोई इंसान इन्वेस्टमेंट के जरिए 15 साल में 1 करोड़ रुपये बनाना चाहता है, तो उसे हर महीने करीब 14,000 रुपये निवेश करने होंगे.

  • 15 साल में करोड़पति बनने के लिएह र साल निवेश में कम से कम 7% का Step-Up करना होगा
  • आप निवेश पर करीब 12% का रिटर्न मानकर चलना होगा
  • इस तरह 15 साल में 1 करोड़ रुपये तैयार हो सकते हैं
  • अगर किसी व्यक्ति का सेविंग रेट 25% है, तो 14,000 रुपये निवेश करने के लिए उसकी मंथली इनकम करीब 50,000 रुपये होनी चाहिए.
  • समझ लें कि 15 साल में करोड़पति बनने के लिए आपकी मंथली इनकम कम से कम ₹50,000 होनी ही चाहिए.

यानी कि 1 करोड़ का सपना सिर्फ investment से नहीं जुड़ा… income structure से भी जुड़ा है.

10 साल में 1 करोड़ चाहिए तो?

  • अगर कोई व्यक्ति कहता है कि 15 साल बहुत ज्यादा हैं और वह 10 साल में 1 करोड़ बनाना चाहता है, तो निवेश की रकम बढ़ानी पड़ेगी.
  • Sanjay Kathuria के मुताबिक 10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने करीब 34,000 रुपये निवेश करने होंगे
  • Saving Rate 25% माना जाए, तो इसके लिए मासिक इनकम करीब 1.25 लाख रुपये होनी चाहिए.
  • यानी कि ये गोल छोटा होगा लेकिन इसमें Pressure बड़ा होगा.

असल में यही जगह है जहां बहुत लोग समझते हैं कि जल्दी करोड़पति बनना केवल इन्वेस्टमेंट का नहीं…अर्निंग कैपेसिटी का गेम भी है.
तो समझ लें कि ₹14,000 से ₹34,000 का जंप केवल SIP का नहीं… लाइफस्टाइल और इनकम का भी जंप होता है.

investment

7 साल में करोड़पति बनने का रास्ता

  • अगर कोई व्यक्ति केवल 7 साल में 1 करोड़ बनाना चाहता है, तो निवेश और इनकम दोनों का स्तर काफी बढ़ाना होगा.
  • उनके मुताबिक 7 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने करीब 54,000 रुपये निवेश करने होंगे
  • 7 साल में करोड़पति बनने के लिए मासिक आय करीब 2.5 लाख रुपये होनी चाहिए

स्टेप अप क्या होता है?

  • स्टेप-अप का सीधा मतलब है अपने निवेश की राशि को समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ाते रहना
  • म्यूचुअल फंड के मामले में इसे 'स्टेप-अप SIP' कहा जाता है जहां हर साल अपनी मंथली निवेश राशि में इजाफा करते हैं
  • सुविधा के अनुसार हर साल निवेश की रकम को एक फिक्स प्रतिशत (जैसे 7%) या फिक्स्ड अमाउंट से बढ़ा सकते हैं
  • नियमित अंतराल पर निवेश बढ़ाने से 'कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है, जो लंबे समय में बड़ा फंड बनाने में मदद करता है
  • ये बढ़ती हुई इनकम के साथ तालमेल बिठाता है और आपके वित्तीय लक्ष्यों को सामान्य SIP के मुकाबले काफी जल्दी पूरा करने में मदद करता है

इनकम बढ़ाने के बिना वेल्थ तेजी से नहीं बनता?

पॉडकास्ट में उन्होंने साफ कहा कि लोग अक्सर केवल इन्वेस्टमेंट पर फोकस करते हैं, जबकि इनकम ग्रोथ भी उतनी ही जरूरी है.

क्योंकि इससे इनकम बढ़ेगी, तो इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा, इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा तो फिर कंपाउंडिंग तेजी से काम करेगी

यानी कि वेल्थ क्रिएशन केवल सेविंग का गेम नहीं होता है.

यह हमेशा स्किल्स,अर्निंग पावर,डिसिप्लिन और लॉन्ग-टर्म कंसिस्टेंसी पर निर्भर करता है.

साफ है कि ये इन सबका कॉम्बिनेशन है.

हमेशा पहला करोड़ आखिर इतना मुश्किल क्यों लगता है?

  • असल मेंशुरुआत में इनकम कम होती है
  • खर्चे ज़्यादा लगते हैं हमको
  • SIP छोटा लगता है
  • हमको रिजल्ट तुरंत नहीं दिखता

लेकिन समझ लें कंपाउंडिंग का असली जादू बाद में दिखता है, यही वजह है कि एक्सपर्ट्स अक्सर कहते हैं कि पहला करोड़ बनाने में सबसे ज़्यादा मेहनत लगती है.

करोड़पति बनने का 'टेबल' रोडमैप

लक्ष्य का समयमासिक निवेश (SIP)जरूरी मासिक आय (लगभग)निवेश वृद्धि (Step-up)
15 साल₹14,000₹50,000हर साल 7%
10 साल₹34,000₹1.25 - 1.5 लाखहर साल 7%
7 साल₹54,000₹2.5 लाखहर साल 7%


ज्यादा कमाई के लिए क्या करें?

Sanjay Kathuria की बातों से साफ लगा है कि अगर कोई व्यक्ति ज्यादा कमाना चाहता है, तो उसे अपने आसपास उन लोगों को देखना चाहिए जो पहले से ज्यादा इनकम कमा रहे हैं.

संजय ने कहा कि ऑफिस में अक्सर लोगों को अंदाजा होता है कि कौन कितना कमा रहा है. ऐसे में जरूरी यह है कि आप उन लोगों से मिलें और समझें कि उनके पास कौन सी स्किल हैं, वे किस तरह की Value Create कर रहे हैं, किस वजह से उनकी इनकम ज्यादा है.

इतना ही उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति वही स्किल सीखने पर काम करे और खुद को उस स्तर तक ले जाए, तो 1-2 साल में उसकी इनकम भी बढ़ सकती है.

करोड़पति बनने के लिए क्या चाहिए?

संजय कथूरिया की पूरी बातचीत का सबसे बड़ा टेकअवे भी अब समझ लेते हैं-

  • करोड़पति बनने के लिए लॉटरी नहीं चाहिए
  • आपतो परफेक्ट टाइमिंग नहीं चाहिए
  • ओवरनाइट सक्सेस नहीं चाहिए
  • हमेशा सही investment habit होना चाहिए
  • नियमित निवेश को करें

तो इसलिए याद रखें कि 1 करोड़ एक दिन में नहीं बनता, इसके लिए हमेशा ही सही सिस्सट के साथ धीरे-धीरे बनना शुरू जरूर हो जाता है.

निवेश के साथ Income बढ़ाना भी जरूरी

आपको बता दें ति इस बातचीत में Sanjay Kathuria ने साफ कहा कि सिर्फ निवेश ही नहीं, बल्कि इनकम बढ़ाने पर भी फोकस करना जरूरी है. क्योंकि जितनी ज्यादा Income होगी, उतना ज्यादा निवेश करना आसान होगा. उनके मुताबिक करोड़पति बनने का रास्ता सिर्फ सेविंग्स से होकर नहीं, बल्कि Skill और Income Growth से भी होकर गुजरता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या 15 साल बाद 1 करोड़ की वैल्यू आज जैसी होगी?

महंगाई के कारण इसकी वैल्यू कम हो जाएगी, इसलिए टारगेट थोड़ा बड़ा रखें

Q2 क्या 1 करोड़ के फंड पर टैक्स देना होगा?

मुनाफे पर 12.5% टैक्स कटेगा. हाथ में आने वाली रकम थोड़ी कम होगी

Q3 अगर एक-दो SIP मिस हो जाए तो क्या होगा?

कुछ नहीं, बस लक्ष्य थोड़ा आगे बढ़ जाएगा, बाद में इसकी भरपाई कर सकते हैं।

Q4 क्या सिर्फ FD से करोड़पति बन सकते हैं?

FD का ब्याज बहुत कम है. 1 करोड़ के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश जरूरी है

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6