&format=webp&quality=medium)
आज के टाइम में हर किसी का सपना होता है कि वह फाइनेंशियल रूप से मजबूत बने और अपने आने वाले कल में करोड़पति बन जाए, लेकिन फिर भी अक्सर लोग यह सोचकर हार मान जाते हैं कि कम इनकम में बड़ी सेविंग्स या फिर इन्वेस्टमेंट करना पॉसिबल नहीं होता है. स्पेशली तब, जब आपकी सैलरी भी केवल 20,000 रुपए की ही हो. तो ऐसे में महंगाई, बच्चों की पढ़ाई, किराया, मेडिकल खर्च और रोजमर्रा के खर्चे पूरे करने के बाद सेविंग्स करना मुश्किल सा लगता है. लेकिन सच यह है कि अगर आप सही प्लानिंग और अनुशासन के साथ अपना इन्वेस्टमेंट शुरू करेंगे, तो छोटी-सी सैलरी से भी करोड़पति बना जा सकता है.
अक्सर लोग ये मान लेते हैं कि करोड़पति बनने के लिए लाखों की इनकम हो ही चाहिए. लेकिन असल में असली खेल सही इन्वेस्टमेंट प्लानिंग का है.जी हां अगर आप अपनी कमाई का छोटा-सा हिस्सा भी लगातार सेव और इन्वेस्ट करते हैं, तो समय के साथ वह रकम कंपाउंडिंग की ताकत से करोड़ों में बदल सकती है.
तो चलिए की मान लीजिए आपकी मंथली सैलरी 20,000 रुपए है और आप शुरुआत में 3,000–5,000 रुपये म्यूचुअल फंड SIP में निवेश कर सकते हैं. इसके साथ अगर आप "स्टेप-अप SIP" का यूज भी कर लेते हैं यानी कि हर साल अपने निवेश को 10% तक बढ़ाते जाएं, तो लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं.
टारगेट: 1 करोड़ रुपए
मंथली SIP: 4,000 रुपए
स्टेप-अप SIP: 10% हर साल
रिटर्न: 12% सालाना
निवेश अवधि: 22 साल
कुल निवेश: 34,27,332 रुपए
कुल अनुमानित रिटर्न: 1,01,11,156 रुपए
यानी आप 22 साल के आसपास में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड बना सकते हैं.
इसके साथ ही अगर आपकी सैलरी कम है और आप खर्चों के बीच उलझे रहते हैं, तो "50:30:20 रूल" अपनाना बेहद अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.
50% आय-जरूरी खर्चों पर (किराया, EMI, बिजली-पानी, बच्चों की फीस)
30% आय- लाइफस्टाइल पर (शॉपिंग, घूमना-फिरना, बाहर खाना)
20% आय- सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट के लिए (SIP, FD, PPF आदि)
इस रूल से आप ना केवल अपने खर्चों पर कंट्रोल रख पाएंगे, बल्कि फ्यूचर के लिए मजबूत फंड भी तैयार कर सकते हैं.
वैसे आप जितनी जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू करेंगे, उतना ही ज्यादा कंपाउंडिंग का फायदा मिल सकेगा.तो मान लीजिए आपने 25 साल की उम्र से ही SIP शुरू कर दी और 20–25 साल तक अनुशासन से इन्वेस्टमेंट किया, तो रिटायरमेंट तक करोड़ों रुपये का कॉर्पस बन सकता है, लेकिन अगर आप 35 या 40 की उम्र से निवेश शुरू करेंगे, तो वही फंड बनाने के लिए आपको दोगुनी SIP करनी पड़ेगी,
-म्यूचुअल फंड SIP: लंबी अवधि में 12% तक रिटर्न
-PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड): सुरक्षित निवेश, टैक्स बेनिफिट के साथ
-FD (फिक्स्ड डिपॉजिट): गारंटीड रिटर्न, लेकिन रिटर्न कम
-NPS (नेशनल पेंशन स्कीम): रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए बेस्ट
तो साफ है कि कम इनकम होने के बाद भी करोड़पति बनना मुश्किल नहीं होता है.असल में असली सीक्रेट है अनुशासन और लंबी अवधि में किया जाने वाला इन्वेस्टमेंट.तो अगर आप अपनी 20,000 रुपए की सैलरी में से भी सिर्फ 4,000–5,000 रुपए बचाकर SIP में डालते हैं और इसे हर साल थोड़ा-थोड़ा बढ़ाते हैं, तो आने वाले 20–22 सालों में करोड़पति बनना बिल्कुल संभव है. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs
Q1. क्या ₹20,000 की सैलरी से करोड़पति बना जा सकता है?
A1. हां, सही प्लानिंग और अनुशासित SIP निवेश से 20–22 साल में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड बनाना संभव है.
Q2. करोड़पति बनने के लिए हर महीने कितनी बचत जरूरी है?
A2. आप ₹3,000–₹5,000 की SIP से शुरुआत कर सकते हैं और हर साल 10% बढ़ाकर बड़े फंड का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं.
Q3. 50:30:20 रूल क्या है?
A3. इस रूल में 50% आय जरूरतों पर, 30% लाइफस्टाइल पर और 20% बचत व निवेश पर खर्च करनी चाहिए.
Q4. कम सैलरी वालों के लिए कौन से निवेश विकल्प बेहतर हैं?
A4. SIP, PPF, NPS और FD कम सैलरी वाले निवेशकों के लिए बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प हैं.
Q5. जल्दी निवेश शुरू करने का फायदा क्या है?
A5. जल्दी शुरुआत करने से कंपाउंडिंग का ज्यादा फायदा मिलता है और लंबे समय में छोटा निवेश भी करोड़ों में बदल सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)