ये कोई रॉकेट साइंस नहीं, करोड़पति बनने का सीक्रेट मंत्र है, ₹2000 महीना का निवेश और फिर 'धनधान' बनना तय, समझें कैलकुलेशन

SIP calculation: एसआईपी में निवेश करके हर कोई करोड़पति बनना चाहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें 2000 रुपए निवेश करके भी आप करोड़पति बन सकते हैं. जी हां 2000 रुपए के निवेश के धनवान बनने के लिए आपको एक धांसू फॉर्मूला बस फॉलो करना होगा,तो चलिए फिर इसके बारे में जानते हैं.
ये कोई रॉकेट साइंस नहीं, करोड़पति बनने का सीक्रेट मंत्र है, ₹2000 महीना का निवेश और फिर 'धनधान' बनना तय, समझें कैलकुलेशन

SIP(Systematic investment plan) में किया गया इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म में तगड़ा मुनाफा देता है.आज के समय में निवेशक एसआईपी में निवेश करके फ्यूचर के लिए तगड़ा फंड बना सकते हैं.एसआईपी में आसानी से 12 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.तो अगर आप भी 2000 रुपए का निवेश करके करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो फिर एसआईपी का 555 का फॉर्मूला बड़ा काम आने वाला है.

अगर आप बस 2000 रुपए के एसआईपी से करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो फिर इसके लिए ये भी जरूरी है कि निवेश समय रहते शुरू कर दिया जाए.अगर आप 25 की उम्र के हैं तो अपनी पहली सैलरी के साथ ही अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को शुरू करें. इसके लिए जरूरा है कि आप 555 के फॉर्मूला पर भरोसा करें.जी आप आप आसानी से ट्रिपल फाइव फॉर्मूला आपको बताता है कि छोटी शुरुआत से भी आप बड़ा फंड बना सकते हैं.

आखिर क्या होता है ट्रिपल फाइव फॉर्मूला?

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर आप 25 साल की उम्र से निवेश की शुरुआत करते हैं और हर साल अपनी निवेश राशि में 5% की बढ़ोतरी करते हैं, तो 55 साल की उम्र तक एक बड़ा फंड आसानी से अपने लिए बना सकते हैं. इस प्लान से रिटायरमेंट से पहले करोड़ों रुपए भी जुटाए जा सकते हैं, जिससे आपके सारे फाइनेंशियल गोल आसानी से पूरे हो सकते हैं.

कैसे बन सकते हैं करोड़पति

अगर आप 25 की उम्र के हैं तो ₹2,000 की SIP से निवेश की शुरुआत करते हैं और हर साल इसमें 5% की बढ़ोतरी करते हैं, तो 55 की उम्र तक कुल ₹16 लाख का निवेश होगा.लेकिन अगर आपको इसपर 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो आपका ये छोटी-सा इन्वेस्टमेंट करीब ₹1.05 करोड़ में बदल सकता है.

₹3,000 के निवेश का कमाल

जबकि अगर आपने ₹3,000 की SIP से निवेश करेंगे और हर साल इसमें 5% की बढ़ोतरी करते हैं, तो फिर 30 साल में आपका टोटल इन्वेस्टमेंट करीब ₹24 लाख हो जाएगा. लेकिन अगर आपको 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो यही निवेश करीब ₹1.60 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगा.

अपना प्लान तय करें

अगर आप बच्चों की पढ़ाई, शादी, घर खरीदना या रिटायरमेंट जैसे अलग-अलग फाइनेंशियल गोल्स को समय पर पूरा करना चाहते हैं, तो हर टारगेट के लिए अलग SIP को शुरू करना चाहिए. इससे ना केवल प्लानिंग आसान हो जाएगी, बल्कि हर इन्वेस्टमेंट का उद्देश्य भी साफ रहेगा और आप तय समय पर अपने सभी सपनों को पूरा कर सकेंगे.

तो अब आप समझ गए होंगे कि अगर आप 25 साल की उम्र से निवेश की शुरुआत करेंगे और इसको हर साल 5% तक बढ़ाते हैं, तो आप 55 की उम्र तक करोड़ों रुपए का फंड बना सकते हैं. तो इसी को कहते हैं ट्रिपल फाइव फॉर्मूला ,यानी कम उम्र, बढ़ती SIP और लंबा निवेश समय.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6