करोड़पति बनाएगा एक सही इन्वेस्टमेंट और फिर होगी पैसों की होगी बरसात, निवेश की ट्रिक ऐसी कि पड़ोसी भी पूछेंगे सीक्रेट

How to become Crorepati: हर किसी का सपना करोड़पति बनने का होता है, लेकिन इसके लिए सही प्लानिंग और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट जरूरी है.बजट, SIP, इनकम बढ़ाना, कर्ज से बचना और इमरजेंसी फंड जैसे 5 स्टेप्स अपनाकर आप 20-25 साल में करोड़पति बन सकते हैं.
करोड़पति बनाएगा एक सही इन्वेस्टमेंट और फिर होगी पैसों की होगी बरसात, निवेश की ट्रिक ऐसी कि पड़ोसी भी पूछेंगे सीक्रेट

लाइफ में करोड़पति बनना हर किसी का सपना होता है.असल में एक करोड़ रुपए की संपत्ति ना केवल फाइनेंशियल सेफ्टी देती है, बल्कि आपको अपनी लाइफ अपने तरीके से जीने की फ्रीडम भी देती है, लेकिन यह सपना हकीकत में बदलना आसान नहीं है. बढ़ती महंगाई और खर्चों के बीच सही प्लानिंग और समझ की जरूरत होती है.तो आइए, जानें कि करोड़पति बनने के लिए कौन से कदम उठाने चाहिए और इसका हिसाब कैसे लगाएं.

करोड़पति बनने का मतलब क्या है?

भारत में करोड़पति उसे कहा जाता है, जिसकी कुल संपत्ति (नकद, निवेश, प्रॉपर्टी) 1 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा हो.वैसे यह टारगेट मेहनत, स्मार्ट इन्वेस्टमेंट और टाइम के साथ हासिल किया जा सकता है. चाहे आप नौकरी करते हों या बिजनेस, सही रणनीति से यह मुमकिन है.

Add Zee Business as a Preferred Source

5 बातों का ध्यान में रखकर आप बन सकते हैं करोड़पति

1. बजट बनाएं और बचत करें

क्या करें?: अपनी कमाई और खर्च का हिसाब रखें और इसके लिए 50-30-20 नियम अपनाएं.
50% जरूरी खर्चों (किराया, बिजली, राशन) पर
30% इच्छाओं (मनोरंजन, बाहर खाना) पर
20% बचत और निवेश पर
उदाहरण: तो अगर आपकी सैलरी 50,000 रुपए महीने है, तो फिर 10,000 रुपए बचाना चाहिए.
फायदा: नियमित सेविंग्स से आप निवेश के लिए पैसा जमा कर सकते हैं.

2. SIP में निवेश शुरू करें

क्या करें?: म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) को शुरू करिए, यह छोटी रकम से बड़ा फंड बनाने का शानदार ऑप्शन होगा.
हिसाब: मान लें आप हर मंथ 10,000 रुपए SIP में डालते हैं और 15% सालाना रिटर्न मिलता है:
20 साल में: कुल निवेश = 10,000 × 15 × 20 = 24,00,000 रुपए
वेल्थ गेन = लगभग 1.1 करोड़ रुपए
मैच्योरिटी फंड = 1,32,70734 (1.3 करोड़) रुपए
फायदा: चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग) की वजह से आपका पैसा तेजी से बढ़ता है.

3. इनकम बढ़ाएं

  • क्या करें?: आप अपनी स्किल्स बढ़ाएं, जैसे डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, या कोई नया कोर्स करें, इससे आपकी सैलरी या बिजनेस की कमाई बढ़ सकती है.
  • उदाहरण: अगर आपकी सैलरी 50,000 से बढ़कर 75,000 रुपए हो जाती है, तो आप 15,000 रुपए महीने SIP में डाल सकते हैं,यह 15 साल में 1 करोड़ रुपये बना सकता है.
  • बेनेफिट्स: ज्यादा कमाई से आप ज्यादा बचत और निवेश कर सकते हैं.

4. कर्ज से बचें

क्या करें?: क्रेडिट कार्ड, EMI, या अनावश्यक लोन से बचें, जी हां अगर कर्ज है, तो पहले उसे चुकाएं.
नुकसान:लोन का ब्याज आपकी बचत को खा जाता है क्योंकि आमतौर पर क्रेडिट कार्ड का ब्याज 36-40% सालाना हो सकता है.
बचाव: गैर-जरूरी खर्च (जैसे महंगे फोन, गाड़ी) कम करें और पहले पैसे बचाकर खरीदें.

5. इमरजेंसी फंड बनाएं

क्या करें?: 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड बनाएं, इसे बचत खाते या लिक्विड फंड में रखें.
उदाहरण: अगर आपका मंथली खर्च 30,000 रुपए है, तो 1,80,000 रुपये का फंड बनाना चाहिए.
फायदा: अचानक खर्च (जैसे मेडिकल इमरजेंसी) के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा.

कुछ और ऑप्शन पर भी लगाएं दांव

  • PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड): 7.1% ब्याज देता है और सेफ है, लेकिन 1 करोड़ बनाने में 25-30 साल लग सकते हैं.
  • FD (फिक्स्ड डिपॉजिट): 6-8% ब्याज देता है, लेकिन रिटर्न कम होता है.
  • इक्विटी शेयर: ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं, लेकिन रिस्क ज्यादा है.
  • SIP सबसे अच्छा है, क्योंकि यह जोखिम और रिटर्न का संतुलन देता है.

करोड़पति बनने के लिए किन बातों का हमेशा ध्यान रखें?

  • रिस्क: म्यूचुअल फंड में बाजार का जोखिम होता है तो हमेशा अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले फंड चुनें.
  • नियमित इन्वेस्टमेंट: SIP को बीच में ना रोकें, वरना रिटर्न कम हो सकता है.
  • टैक्स: SIP के मुनाफे पर 1 साल बाद 1 लाख रुपए तक का मुनाफा टैक्स-फ्री है, उसके बाद 10% टैक्स लग सकता है.

कैसे शुरू करें?

  • बजट बनाएं: कम से कम 25 की एज से ही अपनी कमाई का 20-30% बचाना चाहिए
  • SIP शुरू करें: 10,000 रुपये से SIP शुरू करें,
  • लंबे समय तक निवेश: कम से कम 20-25 साल तक SIP चलाएं.

तो फिर अब आप समझ गए होंगे कि करोड़पति बनना सपना नहीं, हकीकत हो सकता है.आप बजट बनाकर, SIP में निवेश करके, आय बढ़ाकर, कर्ज से बचकर, और इमरजेंसी फंड बनाकर आप 20-25 साल में 1 करोड़ रुपए का लक्ष्य पा सकते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs

Q1. करोड़पति बनने के लिए कितना निवेश करना चाहिए?
अगर आप हर महीने ₹10,000 SIP में लगाते हैं और 15% सालाना रिटर्न पाते हैं, तो 20 साल में लगभग ₹1.3 करोड़ बन सकते हैं.

Q2. क्या केवल SIP से करोड़पति बना जा सकता है?
हां, SIP लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा देता है, लेकिन साथ में इनकम बढ़ाना और बजट मैनेजमेंट भी जरूरी है.

Q3. PPF से करोड़पति बनने में कितना समय लगेगा?
PPF 7.1% ब्याज देता है, इसमें 1 करोड़ बनने में लगभग 25-30 साल लग सकते हैं.

Q4. कर्ज से बचना क्यों जरूरी है करोड़पति बनने के लिए?
कर्ज पर ब्याज (जैसे क्रेडिट कार्ड पर 36-40%) आपकी सेविंग्स खत्म कर देता है, इसलिए पहले कर्ज चुकाना जरूरी है.

Q5. क्या SIP से मिलने वाला रिटर्न टैक्स-फ्री है?
1 साल बाद ₹1 लाख तक का मुनाफा टैक्स-फ्री है। इसके बाद 10% टैक्स लगेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6