How to become Crorepati: सिर्फ ₹150 रोज के निवेश से कमाएं 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपए, एक ट्रिक से बदल जाएगी किस्मत

How to become crorepati: अगर कोई निवेशक 15 से 20 साल के लिए निवेश करता है तो अंतिम समय में रकम में इजाफा होने का रेट ज्यादा होता है और इससे उन्हें मोटा रिटर्न मिल सकता है.
How to become Crorepati: सिर्फ ₹150 रोज के निवेश से कमाएं 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपए, एक ट्रिक से बदल जाएगी किस्मत

How to become Crorepati: पैसे से ही पैसा बनता है. अक्सर रईस लोगों को ये फॉर्मूला आजमाते देखा होगा. लेकिन, कोई एक दिन में अमीर नहीं बनता. इसके लिए सही प्लानिंग और बचत के साथ निवेश की जरूरत होती है. ऐसा ही एक छोटा सा निवेश आपके लिए भी करोड़पति बनने की राह तैयार कर सकता है.

15-20 के निवेश की करें प्लानिंग

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP- Systematic Investment Plan) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कोई निवेशक SIP के जरिए ज्यादा रिटर्न हासिल करना चाहता हैं तो उन्हें लंबी अवधि के लिए निवेश करने के बारे में सोचना चाहिए. SIP कम्पाउंडिंग (Compounding) का फायदा उठाने के लिए 15 से 20 साल तक निवेश की सलाह दी जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कम्पाउंडिंग का उठाएं फायदा

SIP में लंबी अवधि तक​ निवेश की सलाह इसलिए दी जाती है ताकि निवेशकों को कम्पाउंडिंग (Compounding) का फायदा मिल सके. अगर कोई निवेशक 15 से 20 साल के लिए निवेश करता है तो मैच्योरिटी के समय रकम में इजाफा होने का रेट ज्यादा होता है और इससे उन्हें मोटा रिटर्न मिल सकता है.

लंबी अवधि में बड़ा रिटर्न

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, करीब 20 साल तक की अवधि के लिए निवेश किया जाता है तो इस पर औसतन 15 फीसदी की रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि निवेशक ने कैसी SIP पॉलिसी को चुना है. अगर सही समय में सही SIP को चुन लिया जाता है तो 15 फीसदी की रिटर्न आसानी से मिल सकती है.

लाख को करोड़ में बदलने की ट्रिक

मान लीजिए आप हर महीने किसी SIP में 4,500 रुपए का निवेश करते हैं और इस पर 15 फीसदी रिटर्न की उम्मीद करते हैं. आपने यह निवेश 20 साल के लिए ​किया है. SIP Calculator की मदद से इस पर मिलने वाले कुल रिटर्न की बात करें तो 20 साल के अंत में आप 68,21,797.387 रुपए के मालिक बन सकते हैं. हालांकि, यहां पर एक​ ट्रिक की मदद से आप इसे 1 करोड़ रुपए में बदल सकते हैं.

How to become crorepati: Turn Rs 4500 per month into crore with this SIP investment top-up formula

कैसे मिलेगा 1 करोड़ रुपए का फंड

अगर आप इस SIP में एक साल पूरा होने के बाद हर महीने 500 रुपए का टॉप-अप (SIP Top-Up) बढ़ा देते हैं तो आप आसानी से करोड़पति (How to become crorepati) बन सकते हैं. अगर आप इस ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं तो शुरुआत के हर महीने 4,500 रुपए का निवेश आपको 20 साल के बाद मैच्योरिटी के समय पर 1,07,26,921.405 रुपए दिला सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6