करोड़पति बनने का सीक्रेट फॉर्मूला लीक! बस 15 साल में बनेगा 1 करोड़ का फंड, ये रहा पैसे से पैसा बनाने का मूलमंत्र!

हर कोई रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या घर खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपए जोड़ना चाहता है, तो इसके लिए SIP इसका बेहतरीन तरीका है.असल में सही रकम और धैर्य के साथ 15 साल में SIP से करोड़पति बनना संभव है
करोड़पति बनने का सीक्रेट फॉर्मूला लीक! बस  15 साल में बनेगा 1 करोड़ का फंड, ये रहा पैसे से पैसा बनाने का मूलमंत्र!

अपने आने कल के लिए 1 करोड़ रुपए जमा करने का सपना हर किसी का होता है.इस फंड को लोग रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या घर के लिए बनाना चाहते हैं, लेकिन अक्सर लोगों को लगता है कि 15 साल में यह टारगेट पाना आसान नहीं है. हालांकि सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) से यह मुमकिन है, अगर आप सही रकम डालेंगे तो.12% रिटर्न (म्यूचुअल फंड्स का औसत) मानें, तो हर महीने25,000 रुपये SIP से 15 साल में 1 करोड़ बन सकता है.तो आइए हम आज समझेंगे कि SIP क्या है, और कैसे ये 15 साल में करोड़पति बना सकता है.

SIP क्या है?

SIP म्यूचुअल फंड में हर महीने फिक्स रकम डालने का ऑप्शन होता है. यह पैसा शेयर, बॉन्ड या अन्य जगह लगता है. SIP का फायदा है रुपी कॉस्ट एवरेजिंग यानी बाजार नीचे हो तो सस्ता खरीद. लॉन्ग टर्म (15 साल) में 12% रिटर्न संभव है, जो FD (6-7%) से ज्यादा. लेकिन रिटर्न गारंटी नहीं, बाजार पर निर्भर होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

15 साल में 1 करोड़ के लिए कितना SIP?

मान लीजिए 12% सालाना रिटर्न (इक्विटी फंड्स का औसत), SIP कैलकुलेटर से हिसाब:

  • -मासिक SIP: ₹25,000
  • -कुल निवेश: ₹15 लाख (15 साल में).
  • -टोटल फंड: 1.2 करोड़ रुपए


अगर 15% रिटर्न (हाई रिस्क फंड्स), तो ₹20,000 के निवेश से ही 1 करोड़ रुपए का फंड बना सकते हैं.

DurationSIP Amount (₹)Future Value (₹)
15 years250001.2 Crores
1 years250003.2 Lakhs
2 years250006.8 Lakhs
3 years2500010.8 Lakhs
4 years2500015.3 Lakhs
5 years2500020.3 Lakhs
8 years2500039.3 Lakhs
10 years2500056 Lakhs
12 years2500077 Lakhs
15 years250001.2 Crores
18 years250001.8 Crores
20 years250002.3 Crores
21 years250002.6 Crores
22 years250003 Crores
23 years250003.3 Crores
24 years250003.8 Crores
25 years250004.3 Crores
26 years250004.8 Crores
27 years250005.4 Crores
28 years250006.1 Crores
29 years250006.8 Crores
30 years250007.7 Crores
32 years250009.7 Crores
35 years2500013.8 Crores

SIP से 1 करोड़ बनाने के फायदे

  • -कंपाउंडिंग: पैसा खुद बढ़ता है.
  • -रुपी कॉस्ट: बाजार उतार-चढ़ाव से फायदा.


सावधानियां

  • -जोखिम: बाजार गिरावट संभव, लॉन्ग टर्म रखें.
  • -फंड चुनें: लार्ज-कैप या मल्टी-कैप.
  • -नियमित: SIP बीच में न रोकें.
  • - सलाह: फाइनेंशियल एडवाइजर से बात करें.

कैसे शुरू करें?

1. KYC: आधार, पैन दें.
2. ऐप: कई एप्स हैं जिनसे शुरू करें
4. मॉनिटर: हर साल चेक करें.

सिंपल शब्दों में कहें तो 15 साल में 1 करोड़ जमा करने के लिए ₹25,000 SIP डालें. कंपाउंडिंग का जादू काम करेगा, जल्दी शुरू करें, धैर्य रखें और SIP से करोड़पति बनना मुमकिन है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)


5 FAQs

Q1. SIP से 1 करोड़ रुपए बनाने में कितना समय लगेगा?
25,000 रुपए मासिक SIP से 12% रिटर्न पर लगभग 15 साल में 1 करोड़ का फंड बन सकता है।

Q2. 15% रिटर्न वाले SIP में कितना निवेश करना होगा?
हाई-रिस्क फंड्स में 15% रिटर्न मानें तो सिर्फ ₹20,000 मासिक SIP से ही 1 करोड़ रुपए बन सकते हैं।

Q3. SIP FD से बेहतर क्यों है?
SIP लॉन्ग टर्म में 12% तक का रिटर्न दे सकती है, जबकि FD आमतौर पर 6-7% ही देती है।

Q4. SIP में रिस्क कितना होता है?
SIP मार्केट पर आधारित होती है, इसलिए शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि में रिस्क कम हो जाता है।

Q5. SIP शुरू करने के लिए क्या ज़रूरी है?
आधार, पैन जैसे डॉक्यूमेंट से KYC पूरा करें और किसी म्यूचुअल फंड ऐप या AMC प्लेटफॉर्म पर SIP शुरू कर सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6