टर्म प्लान का पूरा फायदा चाहते हैं? तो इन 5 ब्लंडर्स से खुद को बचाएं, नहीं तो प्रीमियम भरने के बाद भी नहीं मिलेगा क्लेम का पूरा पैसा!

टर्म इंश्योरेंस आपके परिवार के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है, लेकिन पॉलिसी खरीदते समय की गई 5 बड़ी गलतियां आपके क्लेम को खतरे में डाल सकती हैं, तो जानिए किन बातों से बचना जरूरी है.
टर्म प्लान का पूरा फायदा चाहते हैं? तो इन 5 ब्लंडर्स से खुद को बचाएं, नहीं तो प्रीमियम भरने के बाद भी नहीं मिलेगा क्लेम का पूरा पैसा!

टर्म प्लान यानी टर्म इंश्योरेंस,इसका नाम तो अक्सर लोग सुनते हैं,या कहें कि इसका बेनेफिट लोग उठाते ही हैं. असल में यह एक ऐसा जीवन बीमा है जो फिक्स टाइम (जैसे 20-30 साल) तक बीमा सेफ्टी देता है. इस दौरान अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाए, तो उनके परिवार को एक फिक्स राशि मिलती है. यह उनके फाइनेंशियली फ्यूचर को सुरक्षित रखने का एक बेहतरीन तरीका है.लेकिन अक्सर लोग टर्म प्लान खरीदते समय कुछ आम लेकिन बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पॉलिसी का फायदा कम हो जाता है. यहां हम बता रहे हैं 5 सबसे आम गलतियां, जो टर्म इंश्योरेंस लेते समय लोग करते हैं और जिन्हें आपको हर हाल में टालना चाहिए.

1. जरूरत से कम कवरेज लेना

असल में ये सबसे बड़ी और आम गलती है. कई लोग केवल कम प्रीमियम के लालच में बहुत कम कवरेज वाली पॉलिसी ले लेते हैं. तो अगर आपकी सालाना आमदनी ₹10 लाख है और आपने सिर्फ केवल ₹30 लाख का टर्म प्लान लिया है, तो क्या वो आपके परिवार के लिए काफी होगा?

Add Zee Business as a Preferred Source

सही तरीका क्या है?

तो मानते हैं कि टर्म प्लान का कवरेज आपकी सालाना इनकम का 10 से 15 गुना ही होना चाहिए, यानी अगर आप ₹10 लाख कमाते हैं, तो कम से कम ₹1 करोड़ का कवरेज तो होना ही चाहिए. क्योंकि इसमें महंगाई, बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और लोन जैसी ज़रूरतों का ध्यान रखना जरूरी है.

2. सिर्फ सस्ते प्रीमियम के पीछे भागना

वैसे सस्ता प्रीमियम देखकर तुरंत पॉलिसी लेना समझदारी नहीं है.असल में कई बार कम प्रीमियम वाली पॉलिसी में जरूरी फीचर्स नहीं होते, जैसे कि राइडर्स (क्रिटिकल इलनेस, एक्सीडेंटल डेथ आदि). इसके अलावा, सस्ती पॉलिसी देने वाली कंपनियों की क्लेम सेटलमेंट रेट भी कम हो सकती है, यानी दावे रिजेक्ट होने की संभावना ज़्यादा होती है.

क्या करें?

तो ऐसे में आप केवल प्रीमियम नहीं, कंपनी की साख, क्लेम सेटलमेंट रेशियो और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी ज़रूर चेक करें.

3. हेल्थ और लाइफस्टाइल की जानकारी छुपाना

कुछ लोग ऐसा होता है कि अपनी मेडिकल कंडीशन या आदतें जैसे स्मोकिंग, एल्कोहल आदि की जानकारी छुपा लेते हैं ताकि प्रीमियम कम हो जाए, लेकिन यह बाद में भारी पड़ सकता है.तो अगर दावा करते समय बीमा कंपनी को कोई जानकारी गलत मिलती है, तो फिर वो क्लेम रिजेक्ट कर दिया जाता है, जिससे परिवार को नुकसान होता हैय

क्या करें

तो जो भी मेडिकल या पर्सनल जानकारी पूछी जाए, उसमें पूरी और सही जानकारी देना चाहिए. साथ ही हो सकता है प्रीमियम थोड़ा बढ़ जाए, लेकिन इससे फ्यूचर में क्लेम मिलने की संभावना मजबूत होती है.

4. तुलना किए बिना पॉलिसी खरीद लेना

आज के डिजिटल टाइम में ढेरों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहां आप अलग-अलग बीमा कंपनियों के टर्म प्लान की तुलना कर सकते हैं, लेकिन बहुत से लोग सिर्फ एजेंट की बातों पर भरोसा करके या किसी एक कंपनी से ही पॉलिसी ले लेते हैं.तो शायद आपको कहीं बेहतर पॉलिसी किसी और कंपनी में मिल सकती थी, कम प्रीमियम में ज़्यादा कवरेज के साथ.

क्या करें?

तो ऐसे में हमेशा 3 से 5 कंपनियों के प्लान्स की तुलना करें— प्रीमियम, क्लेम रेट, फीचर्स और राइडर्स के हिसाब से। तभी सही फैसला लना चाहिए.

5. समय-समय पर पॉलिसी की समीक्षा न करना

आपने 5 साल पहले टर्म प्लान लिया, लेकिन तब से अब तक शादी हो गई, बच्चा हुआ, नया होम लोन लिया,यानी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, लेकिन अगर आपने अपनी पॉलिसी अपडेट नहीं की, तो वो आपकी आज की ज़रूरतों के मुताबिक नहीं होगी.

क्या करें?

हर 3 से 5 साल में या किसी बड़े जीवन बदलाव (शादी, बच्चा, लोन) के बाद पॉलिसी की रिव्यू जरूर करना चाहिए और अगर जरूरत हो तो कवरेज बढ़ाएं या राइडर्स जोड़ें.

वैसे तो टर्म इंश्योरेंस सिर्फ एक पॉलिसी नहीं, बल्कि आपके परिवार की आर्थिक सुरक्षा का मजबूत पिलर माना जाता है. लेकिन अगर आपने इसमें लापरवाही की-जैसे कम कवरेज लिया, सस्ती पॉलिसी के चक्कर में पड़े, या जरूरी जानकारी छुपाई — तो ये पॉलिसी उस टाइम काम नहीं आएगी जब परिवार को सबसे ज़्यादा जरूरत होगी.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)

5 FAQs

Q1. टर्म इंश्योरेंस क्या होता है?
टर्म इंश्योरेंस एक जीवन बीमा है जो तय समय (जैसे 20–30 साल) तक कवरेज देता है और बीमाधारक की मृत्यु पर परिवार को राशि प्रदान करता है.

Q2. टर्म प्लान क्यों जरूरी है?
यह परिवार को आर्थिक सुरक्षा देता है, खासकर अचानक मृत्यु जैसी स्थिति में, इससे परिवार का खर्च और भविष्य सुरक्षित रहता है.

Q3. टर्म इंश्योरेंस लेते समय सबसे बड़ी गलती क्या होती है?
स्वास्थ्य संबंधी जानकारी छिपाना या गलत विवरण देना, जिससे क्लेम रिजेक्ट हो सकता है.

Q4. टर्म प्लान का प्रीमियम कैसे तय होता है?
बीमाधारक की उम्र, स्वास्थ्य, धूम्रपान की आदत और कवरेज राशि के आधार पर प्रीमियम तय किया जाता है.

Q5. क्लेम रिजेक्ट होने से कैसे बचें?
हमेशा सही जानकारी दें, प्रीमियम समय पर भरें और अपनी पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स को अपडेट रखें.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6