&format=webp&quality=medium)
(Representational)
SIP Calculator formula: म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश का सबसे सरल और आसान तरीका सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) है. इसमें निवेशक 100 रुपये मंथली से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. SIP के जरिए निवेशक को रेग्युलर निवेश की आदत रहती है. इसमें एक फायदा यह भी है कि निवेशक एसआईपी कैलकुलेटर की मदद से अनुमानित रिटर्न का आकलन कर सकता है. इसका मतलब कि निवेश शुरू करने से पहले अपने फाइनेंशियल गोल के मुताबिक निवेश अमाउंट, रिटर्न का एक अनुमान लगाया जा सकता है.
SIP कैलकुलेटर दरअसल एक आसान टूल है. इसकी मदद से कोई व्यक्ति एसआईपी के जरिए अपने म्यूचुअल फंड निवेश में रिटर्न का एक अनुमान ले सकता है. आमतौर पर SIP कैलकुलेटर को संभावित निवेशकों को उनके म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में एक अनुमान बताने के लिए डिजाइन किया गया. हालांकि, इसमें हमें यह जान लेना चाहिए कि म्यूचुअल फंड स्कीम्स का असल रिटर्न कई बातों पर निर्भर करता है. कैलकुलेटर एक अनुमान बताता है, जोकि प्रोजेक्टेड सालाना रिटर्न रेट पर बेस्ट रहता है.
SIP calculator ऑनलाइन एक काफी बेनेफिशियल है, जिससे आप कहीं भी बैठे-बैठे इन्वेस्टमेंट टेन्योर के बाद अनुमानित रिटर्न मालूम कर सकते हैं. एसआईपी कैलकुलेटर एक फॉर्मूले पर काम करता है.
ये फॉर्मूला है- M = P × ({[1 + i]n – 1} / i) × (1 + i) . इसमें M मैच्योरिटी पर मिलने वाला अमाउंट है. P से मतलब रेग्युलर इन्टर्वल पर निवेश की जाने वाली रकम, n का मतलब आपने कितनी बार पेमेंट किया है और i का मतलब पीरियडिक इंटरेस्ट रेट से है.
SIP करने वाले निवेशक को यह जान लेना चाहिए कि म्यूचुअल फंड में निवेश में भी बाजार के जोखिम रहते हैं. इसलिए इनका रेट ऑफ इंटरेस्ट भी बाजार की चाल पर निर्भर करता है. यह घट और बढ़ सकता है. इससे आपका अनुमानित रिटर्न का आंकड़ा भी बदल सकता है.
(नोट: SIP कैलकुलेटर के फॉर्मूले की डीटेल इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म ग्रो से ली गई है.)