अब आपकी जेब से नहीं उड़ेगा पैसा! मंथली खर्च कम करने के 5 सीक्रेट मंत्रा, एक बार समझ लिए तो लाइफ रहेगी सेट

बढ़ती महंगाई में हर महीने का बजट संभालना आसान नहीं होता है, लेकिन स्मार्ट आदतें और छोटे-छोटे बदलाव करके आप बिना लाइफस्टाइल से समझौता किए मंथली खर्च कम कर सकते हैं.तो जानिए 5 आसान टिप्स, जिनसे खर्च कंट्रोल कर सकें और सेविंग्स बढ़ा सकें.
अब आपकी जेब से नहीं उड़ेगा पैसा! मंथली खर्च कम करने के 5 सीक्रेट मंत्रा, एक बार समझ लिए तो लाइफ रहेगी सेट

आजकल के समय में इस बढ़ती महंगाई के कारण से हर महीने अपने खर्चों आदि का बजट संभालना आसान नहीं होता है. असल में घर का किराया, बिजली-पानी और रोजमर्रा की चीज़ों के दाम जेब पर भारी पड़ते हैं. लेकिन आप कुछ छोटी-छोटी स्मार्ट आदतें फॉलो करके बिना लाइफस्टाइल से समझौता किए अपने खर्चों में कटौती कर सकते हैं.तो बस खर्चों पर नजर रखनी होगी और समझदारी से आर्थिक फैसले लेने होंगे.

जी हां हम अगर बजट को कुछ हर महीने के बजट को बैलेंस करेंगे तो खुद के लिए छोटी लेकिन फ्यूचर के हिलाज से अच्छी सेविंग्स कर सकते हैं. तो फिर आइए जानते हैं 5 आसान टिप्स, जिनसे आप अपने मंथली खर्च को कंट्रोल कर सकते हैं.

1. अपने टोटल खर्चों का हिसाब रखना

Add Zee Business as a Preferred Source

पैसा बचाने का हर किसी का पहला कदम है यह समझना कि आपका पैसा कहां जा रहा है. इसके लिए आप बजटिंग ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एक साधारण डायरी में रोज का खर्च लिखें. इससे आपको पता चलेगा कि किन चीजों पर फालतू का खर्च हो रहा है.इसके साथ ही एक मंथली बजट तय करके आप जरूरी खर्च से बच सकते हैं.

2. बेवजह की सब्सक्रिप्शन बंद करें

अक्सर लोग कई स्ट्रीमिंग सर्विस, मैगजीन या जिम मेंबरशिप दूसरों की देखा देखी ले लेते हैं, लेकिन उनका यूज बहुत कम या फिर करते ही नहीं हैं.तो ऐसे में अपनी सभी सब्सक्रिप्शन को एक बार जरूर रिव्यू करना चाहिए और जो जरूरी ना हों, उन्हें तुरंत बंद कर देना चाहिए.

3. घर का खाना ज्यादा खाएं

असल में बार-बार बाहर का खाना या ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना आपके बजट को बिगाड़ सकता है. तो वहीं, घर पर खाना बनाना ना केवल सस्ता सकता है बल्कि हेल्दी भी हो सकता है. आप चाहें तो हफ्तेभर का मील प्लान पहले से बना लें, इसके अलावा जरूरी सामान थोक में खरीदें .इसके अलावा अगर आपको बाहर खाने का शौक है तो इसे हफ्ते में सिर्फ एक बार ही खाएं.

4. बिजली और पानी की बचत करें

हमेशा याद रखें कि बिजली और पानी का बिल भी आपकी जेब पर बड़ा असर डालता है. असल में छोटे-छोटे बदलाव जैसे – खाली कमरे की लाइट बंद करना, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अनप्लग करना, बिजली-बचत करने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना और पानी की बर्बादी रोकने से आप हर महीने अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं.

5. पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूल का इस्तेमाल करें

पेट्रोल और डीजल के बढ़ती कीमतों के कारण खर्च आजकल सबसे बड़ा बोझ है.तो फिर ऐसे में अगर मुमकिन हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करना चाहिए या फिर आसपास की जगहों तक पैदल जाएं. ऑफिस जाते समय दोस्तों या सहकर्मियों के साथ कारपूल करें, इससे फ्यूल का खर्च आधा हो जाएगा.

तो अगर आप इन आसान और छोटी-छोटी आदतों को अपनाते हैं तो फिर आप ना केवल अपने महीने का बजट बैलेंस रख सकते हैं, बल्कि लंबे समय में अच्छी बचत भी कर सकते हैं. छोटे-छोटे बदलाव मिलकर आपके बड़े फाइनेंशियल टारगेट को पूरा करने में मदद कर सकते हैं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)


5 FAQs

Q1. महंगाई के दौर में मंथली बजट कैसे मैनेज करें?
खर्चों की लिस्ट बनाकर, गैर-जरूरी खर्च काटकर और स्मार्ट शॉपिंग से आसानी से बजट मैनेज किया जा सकता है.

Q2. बिजली-पानी के बिल में बचत कैसे करें?
बिजली के उपकरण समझदारी से इस्तेमाल करें, पानी की बर्बादी रोकें और एनर्जी सेविंग प्रोडक्ट्स अपनाएं.

Q3. क्या लाइफस्टाइल से समझौता किए बिना खर्च कम हो सकते हैं?
हां, स्मार्ट प्लानिंग और शॉपिंग ट्रिक्स अपनाकर आप खर्च घटा सकते हैं और लाइफस्टाइल भी बैलेंस रख सकते हैं.

Q4. हर महीने सेविंग्स बढ़ाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
बजट तय करें, फिक्स्ड खर्च पहले निकालें और हर महीने ऑटोमैटिक सेविंग्स अकाउंट में पैसे डालें.

Q5. मंथली खर्च कम करने के लिए 5 आसान टिप्स क्या हैं?
(1) खर्चों का ट्रैक रखें, (2) फालतू खर्च घटाएं, (3) स्मार्ट शॉपिंग करें, (4) ऑफर्स-डिस्काउंट का सही इस्तेमाल करें, (5) बजट का पालन करें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6