&format=webp&quality=medium)
इन्वेस्टमेंट करने का सही समय क्या होता है इसको लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज ही रहते हैं, लेकिन निवेश करने का सबसे सही समय हमेशा 'अभी' होता है.आमतौर पर निवेशकों को लगता है कि मार्केट के गिरने का इंतज़ार करना सबसे अच्छा है, लेकिन यह एक आम गलतफहमी होती है.असल में इन्वेस्टमेंट करने में समय की अहमियत को समझना और कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) की शक्ति का लाभ उठाना सबसे जरूरी होता है. समझें निवेश करने के लिए 'सही समय' हमेशा 'अभी' क्यों माना जाता है?
जितनी जल्दी आप शुरू करेंगे, आपके पैसे को बढ़ने के लिए उतना ही ज़्यादा समय मिलेगा,असल में इसको ही कंपाउंडिंग कहते हैं. यह एक ऐसा रूल है जहां आपके इन्वेस्टमेंट पर मिला रिटर्न भी समय के साथ कमाई करता है. तो अगर आप 25 साल की उम्र में इन्वेस्टमेंट करना शुरू करते हैं, तो आपके पास 30 साल तक का समय होता है, जिससे आपका पैसा कई गुना बढ़ सकता है.लेकिन अगर आप 35 साल की उम्र में शुरू करते हैं, तो आपको वही राशि पाने के लिए बहुत ज़्यादा निवेश करना होगा.
शेयर मार्केट कब ऊपर जाएगा या कब नीचे आएगा, इसके बारे में किसी को भी नहीं पता होता है.असल में कई लोग मार्केट के गिरने का इंतजार करते रहते हैं और इस दौरान निवेश करने का मौका खो देते हैं.सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) इसी समस्या का समाधान माना जाता है.असल में SIP में आप हर महीने एक तय राशि इन्वेस्टमें करते हैं, जिससे आपको बाज़ार के उतार-चढ़ाव का फायदा मिलता है.जी हां जब मार्केट गिरता है, तो आपको ज्यादा यूनिट मिलती हैं, और जब बढ़ता है, तो कम.ऐसे में आपका औसत इन्वेस्टमेंट मूल्य बेहतर होता है.
कम उम्र में इन्वेस्टमेंट शुरू करने से आपके पास रिस्क उठाने की क्षमता अधिक होती है, क्योंकि इस समय में जिम्मेदारियां कम होती हैं, इसका कारण ये भी है कि शुरुआती घाटे से आसानी से निपटा जा सकता है.तो इसके अलावा, नियमित इन्वेस्टमेंट की आदत आपको एक मजबूत फाइनेंशियल अनुशासन सिखाती है. मंथ की शुरुआत में ही निवेश करना सेविंग्स को प्रॉयर्टी देने और जरूरी खर्च से बचने में मदद करता है.
अगर आप अपने पैसों को केवल सेविंग्स खाते में रखते हैं, तो फिर महंगाई के कारण उसकी कीमत टाइम के साथ कम होती जाती है. इन्वेस्टमेंट करके आप महंगाई से अधिक रिटर्न कमाते हैं, जिससे आपके पैसे की क्रय शक्ति बनी रहती है.
इन्वेस्टमेंट करने का सबसे अच्छा टाइम कोई खास दिन या मार्केट की कोई स्पेशली स्थिति नहीं होती है. सबसे सही टाइम वह है जब आप इन्वेस्टमेंट शुरू करने का फैसला लेते हैं. यह तस्वीर दिखाती है कि कैसे शुरुआती निवेश से लंबे टाइम में पैसा में तेजी से ग्रोथ होती है. जितना जल्दी आप शुरू करते हैं, उतना ही ज्यादा समय आपके पैसे को बढ़ने के लिए मिलता है. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs
Q1. निवेश करने का सही समय कब है?
निवेश का सही समय हमेशा ‘अभी’ होता है, क्योंकि जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, कंपाउंडिंग से उतना ज्यादा फायदा मिलेगा.
Q2. क्या मार्केट गिरने का इंतजार करना सही है?
नहीं, यह एक आम गलतफहमी है। इंतजार करने से निवेश का समय कम हो जाता है और कंपाउंडिंग का लाभ घटता है.
Q3. निवेश करते समय सबसे बड़ी गलती क्या होती है?
लोग अक्सर शुरुआत को टालते हैं या मार्केट टाइमिंग करने की कोशिश करते हैं, जो नुकसानदेह हो सकता है.
Q4. शुरुआती निवेशक को किस तरह शुरुआत करनी चाहिए?
छोटी रकम से SIP या सुरक्षित विकल्पों में निवेश शुरू करना चाहिए और धीरे-धीरे निवेश बढ़ाना चाहिए.
Q5. लंबे समय तक निवेश करने का फायदा क्या है?
लंबी अवधि में निवेश कंपाउंडिंग के जरिए बड़े रिटर्न देता है और छोटे-छोटे निवेश भी करोड़ों का फंड बना सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)