करोड़पति बनने का सीक्रेट! PPF की 15+5+5 रणनीति से बनाएं ₹1 करोड़ का फंड, समझें कैलकुलेशन का पूरा जादू!

पीपीएफ अकाउंट सुरक्षित और टैक्स-फ्री निवेश विकल्प है, जो लंबी अवधि में करोड़ों का फंड बनाने में मदद करता है. 15 + 5 + 5 फॉर्मूला से निवेशक कंपाउंडिंग और ब्याज का लाभ उठाकर 1 करोड़ तक पहुंच सकते हैं.
करोड़पति बनने का सीक्रेट! PPF की 15+5+5 रणनीति से बनाएं ₹1 करोड़ का फंड, समझें कैलकुलेशन का पूरा जादू!

पीपीएफ (PPF) अकाउंट लंबे टाइम तक सेफ और टैक्स-फ्री रिटर्न देने वाला बेहतरीन इन्वेस्टमेंट ऑप्शन माना जाता है. 15 साल की मैच्योरिटी के बाद इसे आसानी से 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है. जी हां एक्सटेंशन के दौरान अगर आप नई रकम जमा करते हैं तो आपको ब्याज का फायदा लगातार मिलता रहेगा, हालांकि चाहें तो हर साल बैलेंस का 60% तक निकाल भी सकते हैं. वहीं, बिना नई जमा किए भी पुराने बैलेंस पर 7.1% सालाना ब्याज मिलता रहेगा. वैसे तो ये स्कीम करोड़ों का फंड बनाने में मददगार है.अब हम समझेंगे कैसे इसमें 15 + 5 + 5 फॉर्मूला की मदद से आप 1 करोड़ रुपए का फंड बना सकते हैं.

जी हां पीपीएफ उन निवेशकों के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है जो बिना किसी रिस्क के लॉन्ग टर्म में एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं. जी हां PPF की 15 + 5 + 5 की प्लानिंग से आप आसानी से 1 करोड़ रुपए तक का फंड बना सकते हैं. असल में यह प्लानिंग आपके इन्वेस्टमेंट को दोगुना करने और कंपाउंडिंग की शक्ति का पूरा लाभ उठाने में मदद करती है.

क्या है PPF का 15 + 5 + 5 का फॉर्मूला?

Add Zee Business as a Preferred Source

असल में 15 + 5 + 5 फॉर्मूला तीन पार्ट्स में काम करता है, जो PPF अकाउंट के नियमों पर आधारित है-

1-पहले 15 साल: यह PPF अकाउंट की जरूरी मैच्योरिटी अवधि है, यानी कि आपको इन 15 सालों तक लगातार निवेश करना होगा.

2-पहला 5 साल का विस्तार: 15 साल पूरे होने के बाद, आप अपने अकाउंट को अगले 5 सालों के लिए बढ़ा सकते हैं.

3-दूसरा 5 साल का विस्तार: इस पहले विस्तार के बाद, आप इसे फिर से अगले 5 सालों के लिए बढ़ा सकते हैं.

यानी कि इस तरह से आप अपने इन्वेस्टमेंट की अवधि को कुल 25 साल तक बढ़ा सकते हैं.

1 करोड़ रुपये का फंड कैसे बनेगा?

तो आइए, इसे कैलकुलेशन के साथ समझते हैं, यह मानते हुए कि आप हर साल अधिकतम ₹1.5 लाख का निवेश करते हैं और मौजूदा 7.1% की ब्याज दर स्थिर रहती है:

15 साल बाद:

आपका कुल निवेश: ₹22.50 लाख (₹1.5 लाख x 15 साल)

जमा हुआ ब्याज: ₹18.18 लाख

कुल राशि: ₹40.68 लाख

इसमें आप ₹40.68 लाख का फंड बना लेंगे, जो आपके टोटल इन्वेस्टमेंट से लगभग दोगुना है.

पहले 5 साल के विस्तार के बाद (कुल 20 साल):

इसमें आप चाहें तो निवेश जारी रख सकते हैं या बंद कर सकते हैं.

तो अगर आप निवेश जारी रखते हैं (₹1.5 लाख हर साल), तो आपकी टोटल जमा राशि ₹30 लाख हो जाएगी.

कंपाउंडिंग की शक्ति से, आपका फंड बढ़कर ₹66.58 लाख तक पहुंच सकता है.

दूसरे 5 साल के विस्तार के बाद (कुल 25 साल):

तो अगर आप लगातार ₹1.5 लाख हर सास का इन्वेस्टमेंट जारी रखते हैं, तो फिर आपकी टोटल जमा राशि ₹37.50 लाख हो जाएगी.

इससे साफ समथ आ रहा है करि 25 साल के लास्ट तक, आपका फंड करीब ₹1.03 करोड़ तक पहुंच सकता है. जो यह पेश करता है कि कैसे PPF में अनुशासन और धैर्य के साथ इन्वेस्टमेंट करने से करोड़पति बना जा सकता है.

इस प्लानिंग की कुछ जरूरी बातें

सेफ्टी: PPF एक सरकारी स्कीम है, इसलिए इसमें मार्केट का कोई रिस्क नहीं होता, यानी कि आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

टैक्स बेनेफिट्स: यह एक 'EEE' (Exempt-Exempt-Exempt) स्कीम है,यानी कि आप आयकर की धारा 80C के तहत हर साल ₹1.5 लाख तक की छूट पा सकते हैं.इस पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्स फ्री ही होता है.

मैच्योरिटी पर छूट: मैच्योरिटी के समय मिलने वाली पूरी राशि पर कोई टैक्स नहीं लगता है.

कंपाउंडिंग का बेनेफिट्स: लॉन्ग टर्म तक इन्वेस्टमेंट जारी रखने से कंपाउंडिंग की शक्ति आपके फंड को तेज़ी से बढ़ाती है, जिससे आपका पैसा कई गुना हो जाता है.

5 FAQs

Q1. पीपीएफ अकाउंट की अवधि कितनी होती है?
A1. पीपीएफ अकाउंट की अवधि 15 साल होती है, जिसे बाद में 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है.

Q2. पीपीएफ में ब्याज दर कितनी मिलती है?
A2. अभी पीपीएफ पर 7.1% सालाना ब्याज दिया जाता है, जो कंपाउंडिंग के साथ जुड़ता रहता है.

Q3. एक्सटेंशन के दौरान पैसे निकाल सकते हैं?
A3. हां, एक्सटेंशन में निवेशक हर साल बैलेंस का 60% तक निकाल सकते हैं.

Q4. क्या पीपीएफ निवेश पर टैक्स छूट मिलती है?
A4. हां, पीपीएफ में निवेश पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है और ब्याज भी टैक्स-फ्री होता है.

Q5. 15 + 5 + 5 फॉर्मूला से 1 करोड़ कैसे बनता है?
A5. लगातार निवेश और कंपाउंडिंग ब्याज के जरिए 25 साल बाद निवेशक आसानी से 1 करोड़ तक का फंड बना सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6